उपयोगी जानकारी - सीएबी - Reserve Bank of India

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
ODC_S1

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

Useful Information Banner

Fee Structure

शुल्क रचना और नामांकन प्रक्रिया

Training Calender

प्रशिक्षण कैलेंडर

Coordination Committee on Training in Hindi

हिंदी में प्रशिक्षण संबंधी समन्वय समिति

हिंदी प्रशिक्षण समन्वय समिति (सीसीटीएच)

संसदीय राजभाषा समिति के निर्देशों पर हिन्दी में प्रशिक्षण के लिए इस समन्वय समिति का गठन किया गया था। यह समिति सरकारी क्षेत्र के बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं में हिन्दी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में प्रोत्साहन देने का कार्य करती है। कृषि बैंकिंग महाविद्यालय इस समन्वय समिति के सचिवालय की भूमिका निभाता है और महाविद्यालय के प्रधानाचार्य इस समिति के अध्यक्ष हैं। वर्ष 1988 में गठित प्रशिक्षण समन्वय समिति के उद्देश्य इस प्रकार हैं:

1. प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पाठ्यसामग्री का हिन्दीकरण

2. प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हिन्दी माध्यम से आयोजन

3. बैंकिंग विषयों से संबंधित संदर्भ साहित्य हिन्दी में उपलब्ध कराना

4. हिन्दी माध्यम से प्रशिक्षण देने में संकाय-सदस्यों को सक्षम बनाना

समिति अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सुनियोजित ढंग से प्रयासरत है। समिति की बैठकों में बैंकों द्वारा हिन्दी माध्यम से आयोजित किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षण सामग्री का अनुवाद, “बैंकिंग विषयों पर मौलिक रूप से हिन्दी में पुस्तक लेखन योजना” के अंतर्गत संदर्भ साहित्य का निर्माण, संकाय विकास कार्यक्रम आदि के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। समिति हिन्दी माध्यम से आयोजित आयोजित किए जानेवाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।

About RBI Archives with blue background

भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार के बारे में

भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार, पुणे

भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार (भा.रि.बै.अ), पुणे, जिसे पहले केंद्रीय अभिलेख एवं प्रलेखन केंद्र (CRDC) के नाम से जाना जाता था, की स्थापना 24 अगस्त, 1981 को दो मुख्य उद्देश्यों यथा : बैंक के अप्रचलित स्थायी अभिलेखों का कोष  (repository) बनना  और अनुसंधान के उद्देश्य से भारतीय रिज़र्व बैंक का केंद्रीय अभिलेखागार के उद्देश्य से की गई थी।

भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार का नेतृत्व श्री रवि किरण पाला, मुख्य पुरालेखपाल / उप-महाप्रबंधक द्वारा किया जा रहा है। उन्हें रसायनज्ञ, सहायक पुरालेखपाल , सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष तथा सामान्य संवर्ग के सहायक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है। वर्तमान में, भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई के अंतर्गत कार्य कर रहा है। कृषि बैंकिंग महाविद्यालय (CAB), पुणे,  स्थापना काल से ही भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार को प्रशासनिक सहायता प्रदान कर रहा है।

दृष्टि

भारतीय रिज़र्व बैंक के सभी स्थायी अभिलेखों (भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक रूप में) के वैज्ञानिक संरक्षण हेतु सर्वश्रेष्ठ मानकों को अपनाने वाले एक उत्कृष्ट अभिलेखागार के रूप में उभरना।

मिशन

भारतीय रिज़र्व बैंक के अमूल्य अभिलेखों का संरक्षण कर उन्हें अभिलेखीय संसाधनों के रूप में संरक्षित करना तथा वर्तमान एवं भविष्य की पीढ़ियों के लिए संदर्भ व अनुसंधान हेतु उन्हें उपलब्ध कराना — यह कार्य दक्ष एवं प्रतिबद्ध कर्मचारियों के अनुभव और नवीनतम तकनीक की सहायता से किया जाएगा।

भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार के कार्य

  • बैंक के अप्रचलित स्थायी अभिलेखों, जिनका ऐतिहासिक, कानूनी या प्रशासनिक महत्व है और जो 12 वर्षों (या संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम समय) से अधिक समय पूर्व बंद किए गए हैं, का प्राप्ति और अभिप्राप्ति।
  • नीतिगत निर्माण और अनुसंधान उद्देश्यों हेतु अनुरोध पर अभिलेखों को  पुनः प्राप्त करने की सेवा प्रदान करना।
  • बैंक में अभिलेख प्रबंधन हेतु नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करना, अभिलेखीय व अभिलेख प्रबंधन नीति (ARMP) के कार्यान्वयन की निगरानी करना एवं साथ ही प्रशिक्षण / कार्यशालाएं / सम्मेलन आयोजित करना।
  • अभिलेखों और प्रकाशनों से संबंधित संदर्भ सामग्री जैसे अनुक्रमणिका तैयार करना।
  • बैंक के केंद्रीय कार्यालय विभागों (CODs), क्षेत्रीय कार्यालयों (ROs), और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों (TEs) के अप्रचलित अभिलेखों का मौके पर मूल्यांकन करना।
  • फाइलों, रजिस्टरों, चित्रों, चित्रकला, प्रकाशनों, इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों, वीडियो टेप, ट्रांस्क्रिप्शन टेप आदि के वैज्ञानिक संरक्षण का कार्य।
  • अभिलेखीय पुस्तकालय का रखरखाव जिसमें भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रकाशित सभी प्रकाशनों (पुस्तकें, रिपोर्ट, जर्नल, पुस्तिका आदि) की तीन-तीन प्रतियाँ संरक्षित होती हैं।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार संग्रहालय का संचालन और आगंतुकों के लिए निर्देशित दौरा प्रदान करना।
  • बैंक के इतिहास से संबंधित विषयों पर प्रदर्शनी का आयोजन।
  • मौखिक इतिहास (Oral History) की रिकॉर्डिंग का संरक्षण और निजी दस्तावेजों का अधिग्रहण व संरक्षण।
  • अन्य संगठनों / संस्थानों को उनके अभिलेखागार स्थापित करने हेतु परामर्श सेवाएं प्रदान करना।

भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार के अभिलेखों की उपलब्धता

भारतीय रिज़र्व बैंक ऐतिहासिक अनुसंधान नियम, 2001 के अनुसार, अनुसंधानकर्ता, विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों के स्नातकोत्तर छात्र, तथा भारतीय रिज़र्व बैंक एवं अन्य बैंकों के कर्मचारी, 30 वर्ष से अधिक पुराने अप्रचलित अभिलेखों तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं — बशर्ते कि संबंधित विभाग / कार्यालय द्वारा कोई अपवाद या प्रतिबंध न लगाया गया हो।

अभिलेखागार में अनुसंधान की सुविधा प्रत्येक कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) को सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध है।

संपर्क विवरण:

  • Contct us मुख्य पुरालेखपाल
    भारतीय रिज़र्व बैंक अभिलेखागार
    कृषि बैंकिंग महाविद्यालय परिसर
    भारतीय रिज़र्व बैंक, यूनिवर्सिटी रोड
    पुणे - भारत, पिन: 411016
  • phone +91 20-25537086 , +91 20 25582350
  • contact us email rbiarchives@rbi.org.in

CAB_common_footer