RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79028022

मुद्रा प्रचलन समाहित योजनाओं के लिए विप्रेषण

भारतीय रिज़र्व बैंक
विदेशी मुद्रा विभाग
केंद्रीय कार्यालय
मुंबई 400 001

ए.पी.(डीआइआर सिरीज़) परिपत्र सं. 22

दिसंबर 7, 2000

प्रति
विदेशी मुद्रा के समस्त प्राधिकृत व्यापारी

प्रिय महोदय,

मुद्रा प्रचलन समाहित योजनाओं के लिए विप्रेषण

वेबसाइटों की खरीद की ओर विदेशी करेन्सी में विप्रेषण करने के लिए अनुमोदन/स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु व्यक्तिगतों / प्राधिकृत व्यापारियों से हालही में रिज़र्व बैंक में संदर्भ प्राप्त हुए है । इस प्रकार की कतिपय योजनाएं नये ग्राहकों की संख्या /श्रृंखला के साथ जोड़े गये ग्राहकों पर निर्भर करते हुए उसके द्वारा मुद्रा प्रचलन के लिए ऐसे सदृश्य योजनाओं के परिचालन हेतु वर्धमान आधार पर अमेरिकी डालर में और/अथवा अन्य विदेशी करेन्सी में अर्जन का प्रस्ताव करता है । यह स्पष्ट किया जाता है कि प्राधिकृत व्यापारियों को इस प्रकार की योजनाओं के परिचालकों और /अथवा कोई अन्य विदेशी कंपनी जो इस प्रकार की गतिविधियाँ चलाती है, को विप्रेषणों की अनुमति नहीं देनी चाहिए ।

2. तथापि, प्राधिकृत व्यापारी विप्रेषण की अनुमति दे सकते है यदि वे इस बात से संतुष्ट है कि वेबसाईट बिना किसी शर्तों पर बेची गयी है और विप्रेषणकर्ताने उसे उसके वर्तमान/आगामी कारोबार के लिए उसका विकास करने हेतु खरीदा है और न कि श्रृंखला की ओर और सदस्यों को जोड़ने हेतु । इसके प्रयोजनार्थ प्राधिकृत व्यापारियों को स्वयं को विदेशी कंपनी और /अथवा परिचालकों और योजना की प्रामाणिकता के बारे में, उचित दस्तावेजों के जरिए, संतुष्ट करना चाहिए ।

3. प्राधिकृत व्यापारी इस परिपत्र की विषय-वस्तु से अपने संबंधित ग्राहकों को अवगत कराये ।

4. इस परिपत्र में अंतर्विष्ट निदेश विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 (1999 का 42) की धारा 10 (4) और धारा 11 (1) के अंतर्गत जारी किये गये है और इसका किसी भी तरह से उल्लंघन किया जाना अथवा अनुपालन न किया जाना अधिनियम के अधीन निर्धारित जुर्माने से दंडनीय है ।

भवदीय,

(पी.के. बिश्वास)
मुख्य महा प्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?