RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S3

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

81319181

भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर

31 मार्च 2022

भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर
(जून 2022 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए)

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से जून 2022 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए खज़ाना बिलों के निर्गम के लिए निम्‍नानुसार राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया हैः

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(01 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022)
( करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
6 अप्रैल 2022 7 अप्रैल 2022 13,000 13,000 8,000 34,000
12 अप्रैल 2022 13 अप्रैल 2022 13,000 13,000 8,000 34,000
20 अप्रैल 2022 21 अप्रैल 2022 13,000 13,000 8,000 34,000
27 अप्रैल 2022 28 अप्रैल 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
4 मई 2022 5 मई 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
11 मई 2022 12 मई 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
18 मई 2022 19 मई 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
25 मई 2022 26 मई 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
1 जून 2022 2 जून 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
8 जून 2022 9 जून 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
15 जून 2022 16 जून 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
22 जून 2022 23 जून 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
29 जून 2022 30 जून 2022 13,000 12,000 8,000 33,000
कुल 1,69,000 1,59,000 1,04,000 4,32,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को उचित सूचना देने के बाद संशोधन करने की छूट होगी। इस तरह, यदि बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होगा तो उसे प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1942

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?