RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
ODC_S3

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

81258039

भारत सरकार (जीओआई) की प्रतिभूतियों का परिवर्तन

13 जून 2019

भारत सरकार (जीओआई) की प्रतिभूतियों का परिवर्तन

भारत सरकार ने 15,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की कुल राशि की अपनी प्रतिभूतियों का नीलामी के माध्यम से परिवर्तन की घोषणा की। परिवर्तन का प्रतिभूति-वार विवरण निम्नानुसार हैं:

नीलामी की तारीख मूल (सोर्स) प्रतिभूति मूल (सोर्स) प्रतिभूति की अधिसूचित राशि (एफ़वी) नियत (डेस्टिनेशन) प्रतिभूति
17 जून 2019 6.65% जीएस 2020
(09 अप्रैल 2020 को परिपक्व)
3,000.00 करोड़ 7.57% जीएस 2033
(17 जून 2033 को परिपक्व)
7.80% जीएस 2020
(3 मई 2020 को परिपक्व)
3,000.00 करोड़ 7.57% जीएस 2033
(17 जून 2033 को परिपक्व)
8.27% जीएस 2020
(09 जून 2020 को परिपक्व)
3,000.00 करोड़ 7.57% जीएस 2033
(17 जून 2033 को परिपक्व)
7.35% जीएस 2024
(22 जून 2024 को परिपक्व)
3,000.00 करोड़ 7.26% जीएस 2029
(14 जनवरी 2029 को परिपक्व)
8.40% जीएस 2024
(28 जुलाई 2020 को परिपक्व)
3,000.00 करोड़ 7.26% जीएस 2029
(14 जनवरी 2029 को परिपक्व)
कुल   15000.00 करोड़  

बाजार प्रतिभागियों को दो दशमलव स्थानों तक मूल (सोर्स) प्रतिभूति की राशि और मूल एवं नियत प्रतिभूति का मूल्य देते हुए अपनी बोलियों को ई-कुबेर में प्रस्तुत करना आवश्यक है।

नीलामी एक बहु-मूल्य आधारित नीलामी होगी, अर्थात् सफल बोलियों को प्रारंभिक एवं अंतिम प्रतिभूतियों के लिए उनके संबंधित उद्धृत मूल्य पर स्वीकार किया जाएगा।

नीलामी के लिए बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में 17 जून 2019 (सोमवार) को पूर्वाह्न 10.30 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीलामियों का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और उसका निपटान 18 जून 2019 (मंगलवार) को किया जाएगा।

भारत सरकार के पास अधिकार है:

  • अधिसूचित राशि से कम वाले प्रस्तावों को स्वीकार करना।

  • राउंडिंग-ऑफ प्रभाव के कारण अधिसूचित राशि की तुलना में थोड़ा अधिक की खरीद।

  • बिना किसी कारण के पूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी प्रस्तावों को स्वीकार या अस्वीकार करना।

लेनदेन एवं अन्य विवरणों के लिए परिचालन दिशानिर्देश अनुबंध में दिए गए हैं।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/2936

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?