RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S2

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80297605

भारत सरकार (जीओआई) की प्रतिभूतियों का रूपांतरण / स्विच

16 सितंबर 2021

भारत सरकार (जीओआई) की प्रतिभूतियों का रूपांतरण / स्विच

भारत सरकार ने नीलामी के माध्यम से कुल 10,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की राशि की अपनी प्रतिभूतियों के रूपांतरण/स्विच की घोषणा की है। प्रतिभूति-वार रूपांतरण/स्विच के विवरण निम्नानुसार हैं:

नीलामी की तारीख मूल प्रतिभूतियां मूल प्रतिभूतियों की अधिसूचित राशि नीलामी की तारीख
20 सितंबर 2021 5.09% जीएस 2022
(13 अप्रैल 2022 को परिपक्व होने वाली)
2,000 करोड़ जीओआई एफ़आरबी 2031
(7 दिसंबर 2031 को परिपक्व होने वाली)
8.08% जीएस 2022
(02 अगस्त 2022 को परिपक्व)
2,000 करोड़ जीओआई एफ़आरबी 2031
(7 दिसंबर 2031 को परिपक्व होने वाली)
6.84% जीएस 2022
(19 दिसंबर 2022 को परिपक्व)
2,000 करोड़ जीओआई एफ़आरबी 2031
(7 दिसंबर 2031 को परिपक्व होने वाली)
7.37% जीएस 2023
(16 अप्रैल 2023 को परिपक्व)
2,000 करोड़ 6.67% जीएस 2035
(15 दिसंबर 2035 को परिपक्व होने वाली)
7.16% जीएस 2023
(20 मई 2023 को परिपक्व होने वाली)
2,000 करोड़ 6.67% जीएस 2035
(15 दिसंबर 2035 को परिपक्व होने वाली)
  कुल 10,000 करोड़  

बाजार प्रतिभागियों के लिए आवश्यक है कि वे दो दशमलव स्थानों तक मूल प्रतिभूति की राशि और मूल एवं नियत प्रतिभूति का मूल्य देते हुए अपनी बोलियां ई-कुबेर में प्रस्तुत करें।

नीलामी एकाधिक-मूल्य आधारित नीलामी होगी अर्थात् सफल बोलियों को मूल एवं नियत प्रतिभूतियों के लिए उनके संबंधित उद्धृत मूल्य पर स्वीकार किया जाएगा।

नीलामी के लिए बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में 20 सितंबर 2021 (सोमवार) को पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीलामियों का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और उनका निपटान 21 सितंबर 2021 (मंगलवार) को किया जाएगा।

भारत सरकार के पास निम्न अधिकार सुरक्षित है :

  • अधिसूचित राशि से कम राशि के लिए प्रस्तावों को स्वीकार करना।

  • पूर्णांकन प्रभाव के कारण अधिसूचित राशि की तुलना में थोड़ी अधिक की खरीद करना।

  • बिना कोई कारण दिये पूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी प्रस्तावों का स्वीकार या अस्वीकार करना।

स्विच लेनदेन के लिए परिचालन दिशानिर्देश एवं अन्य विवरण अनुबंध में दिए गए हैं।

अजीत प्रसाद
निदेशक   

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/874

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?