अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की जमा राशियां - मार्च 2020
14 अक्तूबर 2020 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की जमा राशियां1 - मार्च 2020 आज भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने भारतीय अर्थव्यवस्था का डेटाबेस (DBIE) पोर्टल पर “अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की जमा राशियां- मार्च 2020” जारी किया (वेब-लिंक: https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=publications#!18)। अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी) {क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) सहित} जमा के प्रकार (करंट, बचत और सावधि) पर शाखावार डेटा, इसके संस्थागत क्षेत्र वार स्वामित्व, सावधि जमा के परिपक्वता पैटर्न के साथ-साथ कर्मचारियों की संख्या बेसिक स्टैटिस्टिकल रिटर्न (बीएसआर) -22 सर्वे में रिपोर्ट करते हैं। ये डेटा अलग-अलग स्तर (जैसे, जमाओं के प्रकार, जनसंख्या समूह, बैंक समूह, राज्य, जिले, केंद्र, ब्याज दर सीमा, आकार, मूल और अवशिष्ट परिपक्वता) पर जारी किए जाते हैं। मुख्य बातें:
अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/482 1 मार्च 2020 के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार के लिए पाक्षिक फॉर्म-ए रिटर्न (भारिबैं अधिनियम 1934 की धारा 42 (2) के तहत संकलित) पर आधारित सकल डेटा का प्रकाशन पहले हमारी वेबसाइट (होम> स्टैटिस्टिक्स> डेटा रिलीज>फोर्टनाइटली - शेडयूल्ड बैंक'स स्टेटमेंट ऑफ पोजीशन इन इंडिया) पर किया गया था और 31 मार्च 2020 के लिए एससीबी के जमा और ऋण पर तिमाही सांख्यिकी पर आधारित अलग-अलग डेटा हमारी वेबसाइट (होम> सांख्यिकी> डेटा रिलीज> तिमाही> एससीबी के जमा और ऋण पर तिमाही सांख्यिकी) में पहले प्रकाशित किए गए हैं। 2 बीएसआर सर्वे-2 सर्वेक्षण में 2019 से एससीबी के साथ जमा की संरचना और स्वामित्व पैटर्न पर पूर्ववर्ती बीएसआर-4 सर्वेक्षण भी शामिल है। तदनुसार, डेटा तालिकाओं का पुनर्गठन किया गया था। |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: