31 मार्च 2015 भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति: दिसंबर 20141 अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक सांख्यिकीय विवरण है जो एक कालावधि के अंत तक, किसी अर्थव्यवस्था के (अ) निवासियों की वित्तीय आस्तियों का, जो अनिवासियों पर दावे होते हैं, तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित स्वर्ण बुलियन का और (ब) निवासियों की अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं के मूल्य और संरचना बताती है। एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है। इस प्रकार का अंतर्राष्ट्रीय लेखों का तुलन पत्र विश्लेषण, अर्थव्यवस्था के बाह्य क्षेत्र के टिकने की क्षमताओं और दुर्बलताओं को समझने में मदद करता है। दिसंबर 2014 को समाप्त तिमाही की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के मुख्य अंश नीचे प्रस्तुत हैं: -
अनिवासियों के भारत पर निवल दावे (जो शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति दर्शाती है), पिछली तिमाही से 1.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से सीमांत रूप से कम हो कर दिसंबर 2014 अंत तक 356.5 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गए। निवल स्थिति में यह परिवर्तन, भारत में विदेशी-स्वाधिकृत आस्तियों के मूल्य में 0.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी की तुलना में, भारतीय निवासियों की विदेश में वित्तीय आस्तियों के मूल्य में 2.0 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी को दर्शाता है (तालिका 1)। -
भारतीय निवासियों की विदेशों में वित्तीय आस्तियाँ, दिसंबर 2014 के अंत तक, पिछली तिमाही से 2.0 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि के साथ 490.5 बिलियन अमरीकी डॉलर रहीं, ऐसा मुख्यत: आरक्षित आस्तियाँ में 6.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी के कारण हुआ जबकि विदेशों में अन्य निवेश में 5.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमी आई । -
भारत में विदेशी-स्वाधिकृत आस्तियां पिछली तिमाही से 0.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ दिसंबर 2014 के अंत तक 847.0 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गईं, ऐसा मुख्यत: भारत में अन्य निवेश में 1.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी के कारण हुआ हालाँकि संविभाग निवेश में 0.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई। अन्य निवेश देयताओं में, मुद्रा और जमा राशियाँ और ऋण (मुख्यत: बाह्य वाणिज्यिक उधार) 1.3 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़े जबकि व्यापार ऋण 1.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से कम हुआ । -
विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के प्रभाव: अमेरिकी डॉलर में मूल्यांकित करने पर रुपए के विनिमय दर में अन्य मुद्राओं की तुलना में परिवर्तन होने से देयताओं में बदलाव आया। यद्यपि अक्तूबर-दिसंबर के दौरान, इक्विटी अंतर्वाह 7.1 बिलियन अमरीकी डॉलर (निवल) हुआ, बकाया देयताएँ सितंबर 2014 में 385.9 बिलियन अमरीकी डॉलर से कम होकर दिसंबर 2014 में 382.4 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गईं क्योंकि इस अवधि के दौरान इन देयताओं का रुपया के अवमूल्यन के कारण पुनर्मूल्यांकन किया गया। -
भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं का अनुपात दिसंबर 2014 में 57.9 प्रतिशत हुआ। (जोकि सितंबर 2014 अंत में 57.7 प्रतिशत था)। बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना -
दिसंबर 2014 में भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में आरक्षित आस्तियों का प्रमुख भाग (65.4 प्रतिशत) बना रहा, जिस के बाद विदेश में प्रत्यक्ष निवेश का हिस्सा (26.4 प्रतिशत) रहा (तालिका 2)। -
प्रत्यक्ष निवेश (29.8 प्रतिशत), संविभाग निवेश (25.0 प्रतिशत), ऋण (21.1 प्रतिशत), और मुद्रा और जमा राशियाँ (13.0 प्रतिशत) देश की वित्तीय देयताओं के प्रमुख घटक थे। ऋण देयताओं की तुलना में ऋणेतर देयताएँ तालिका 1: समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | (बिलियन अमेरिकी डॉलर) | अवधि | दिसं.13 आं सं | मार्च 14 आं सं | जून 14 आं सं | सितं. 14 आं सं | दिसं. 14 अ | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -318.6 | -337.0 | -350.9 | -357.7 | -356.5 | क. आस्तियाँ | 458.9 | 483.7 | 491.8 | 488.5 | 490.5 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 119.8 | 128.7 | 128.8 | 129.3 | 129.6 | 2. संविभाग निवेश | 1.3 | 1.2 | 1.3 | 1.3 | 1.4 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 1.2 | 1.0 | 0.9 | 1.0 | 1.1 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.2 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 3. अन्य निवेश | 43.9 | 49.6 | 45.6 | 44.1 | 38.8 | 3.1 व्यापार ऋण | 10.9 | 8.7 | 8.3 | 7.5 | 6.3 | 3.2 ऋण | 5.6 | 6.9 | 5.1 | 5.1 | 4.2 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 13.9 | 17.9 | 15.7 | 15.0 | 11.9 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 13.6 | 16.1 | 16.4 | 16.5 | 16.4 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 293.9 | 304.2 | 316.1 | 313.8 | 320.7 | ख. देयताएँ | 777.5 | 820.7 | 842.6 | 846.2 | 847.0 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 226.6 | 242.7 | 250.5 | 252.3 | 252.3 | 2. संविभाग निवेश | 179.6 | 197.5 | 208.9 | 212.4 | 211.8 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 132.4 | 139.7 | 147.1 | 144.9 | 141.2 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 47.2 | 57.8 | 61.8 | 67.5 | 70.6 | 3. अन्य निवेश | 371.4 | 380.4 | 383.3 | 381.5 | 382.9 | 3.1 व्यापार ऋण | 88.4 | 83.9 | 84.2 | 82.5 | 81.0 | 3.2 ऋण | 171.1 | 179.5 | 179.3 | 177.4 | 178.7 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 98.8 | 104.0 | 106.4 | 108.9 | 110.2 | 3.4 अन्य देयताएँ | 13.1 | 13.0 | 13.4 | 12.8 | 13.0 | ‘मेमो’ मद: आस्तियों का देयताओं से अनुपात (%) | 59.0 | 58.9 | 58.4 | 57.7 | 57.9 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम | टिप्पणी: संख्याओं के पूर्णांकित किए जाने के कारण घटको का जोड़ कुल संख्या से थोड़ा भिन्न हो सकता है। | तालिका 2: भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना | (प्रतिशत) | अवधि | दिसं.13 आं सं | मार्च 14 आं सं | जून 14 आं सं | सितं. 14 आं सं | दिसं. 14 अ | क. आस्तियाँ | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 26.1 | 26.6 | 26.2 | 26.5 | 26.4 | 2. संविभाग निवेश | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 3. अन्य निवेश | 9.6 | 10.2 | 9.3 | 9.0 | 7.9 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 64.0 | 62.9 | 64.3 | 64.3 | 65.4 | आस्तियाँ/ देयताएँ | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ख. देयताएँ | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 29.1 | 29.6 | 29.7 | 29.8 | 29.8 | 2. संविभाग निवेश | 23.1 | 24.1 | 24.8 | 25.1 | 25.0 | 3. अन्य निवेश | 47.8 | 46.4 | 45.5 | 45.1 | 45.2 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम | तालिका 3. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग | (प्रतिशत) | अवधि | दिसं.13 आं सं | मार्च 14 आं सं | जून 14 आं सं | सितं. 14 आं सं | दिसं. 14 अ | ऋणेतर देयताएँ | 44.8 | 45.3 | 45.9 | 45.6 | 45.2 | ऋण देयताएँ | 55.2 | 54.7 | 54.1 | 54.4 | 54.8 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम | संगीता दास निदेशक प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/2068 |