31 मार्च 2011 भारत की तिमाही अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति: दिसंबर 2010 अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक सांख्यिकीय विवरण है जो एक नियत समय पर, (अ) किसी अर्थव्यवस्था के निवासियों की वित्तीय आस्तियों का, जो अनिवासियों पर दावे होते हैं, तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित सुवर्ण बुलियन का और (ब) निवासियों की, अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं का मूल्य और संरचना दर्शाती है। एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर, उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकती है। इस प्रकार का, अंतर्राष्ट्रीय लेखा का तुलन पत्र विश्लेषण, टिकने की क्षमताओं और दुर्बलताओं को समझने में मदद करता है और वित्तीय संसाधनों के घरेलू स्त्रोत और अन्य नीति सोच-विचार से सम्बन्ध का अध्ययन करते हुए, अर्थव्यवस्था संरचना के विश्लेषण में उपयोगी है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी आँकड़े, दो तिमाहियों के अंतराल से, वार्षिक रूप से जारी करने होते हैं (तिमाही प्रकाशन एक तिमाही के अंतराल से, अपेक्षित है)। भारत की तिमाही अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, जून 2006 अंत तक से, दो तिमाहियों से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही थी और इसके पश्चात, जून 2009 तिमाही से, अंतराल एक तिमाही तक कम किया गया। पिछली, सितंबर 2010 अंत तक की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति 31 दिसंबर 2010 को सार्वजनिक डोमेन में रखी गई थी। दिसंबर 2010 को समाप्त तिमाही की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति की मुख्य बातें नीचे प्रस्तुत हैं: I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (क) तिमाही परिवर्तन: -
अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे, जो शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियाँ - अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताएँ) दर्शाती है, दिसंबर 2010 अंत तक, पिछली तिमाही से, 18.2 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर, 221.1 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए जो मुख्यत:, प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश तथा बाह्य व्यापार ऋण (ईसीबी) के शुध्द अंतर्वाह में वृध्दि के कारण था (तालिका I)। -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियाँ, दिसंबर 2010 अंत तक, पिछली तिमाही की तुलना में, 4.6 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 407.5 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गयीं। आरक्षित आस्तियाँ, जो प्रमुख स्त्रोत बनी रहीं, दिसंबर 2010 अंत तक 4.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़त से 297.3 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं। अन्य स्त्रोत में, विदेश में प्रत्यक्ष निवेश, तिमाही में 3.2 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर, दिसंबर 2010 अंत तक 92.4 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहूँचा।  | तालिका I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | अवधि | दिसं. 08 सं | मार्च 09 आं सं | जून 09 आं सं | सितं. 09 आं सं | दिसं. 09 आं सं | मार्च 10 आं सं | जून 10 आं सं | सितं. 10 आं सं | दिसं-10 अ | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -86.9 | -66.6 | -89.6 | -103.9 | -127.1 | -159.1 | -175.4 | -202.9 | -221.1 | क. आस्तियाँ | 333.0 | 344.7 | 356.3 | 374.5 | 380.7 | 380.3 | 375.0 | 402.9 | 407.5 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 63.3 | 67.6 | 71.7 | 75.1 | 79.3 | 82.0 | 85.1 | 89.2 | 92.4 | 2. संविभाग निवेश | 0.6 | 1.2 | 1.2 | 1.2 | 1.1 | 0.9 | 1.0 | 1.1 | 1.1 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.5 | 1.2 | 1.2 | 1.2 | 1.1 | 0.9 | 0.9 | 1.0 | 1.0 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 3. अन्य निवेश | 13.2 | 24.0 | 18.2 | 17.0 | 16.8 | 18.4 | 13.2 | 19.8 | 16.7 | 3.1 व्यापार ऋण | -5.3 | 0.9 | -0.8 | -2.4 | -1.7 | -2.3 | -6.6 | -5.5 | -5.5 | 3.2 ऋण | 5.0 | 6.1 | 5.4 | 4.3 | 3.6 | 5.6 | 3.4 | 6.1 | 3.7 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 6.6 | 10.2 | 6.8 | 8.0 | 7.7 | 7.7 | 7.9 | 10.3 | 9.2 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 6.9 | 6.7 | 6.8 | 7.1 | 7.2 | 7.4 | 8.6 | 8.8 | 9.3 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 256.0 | 252.0 | 265.1 | 281.3 | 283.5 | 279.1 | 275.7 | 292.9 | 297.3 | ख. देयताएँ | 420.0 | 411.3 | 445.9 | 478.4 | 507.8 | 539.5 | 550.3 | 605.9 | 628.6 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 125.2 | 127.6 | 144.6 | 155.2 | 167.2 | 177.8 | 178.3 | 191.8 | 198.0 | 2. संविभाग निवेश | 91.6 | 83.2 | 95.9 | 106.0 | 117.2 | 134.0 | 135.3 | 164.1 | 171.7 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 69.0 | 63.1 | 75.6 | 85.1 | 93.4 | 105.3 | 106.6 | 130.5 | 138.2 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 22.6 | 20.1 | 20.3 | 20.9 | 23.8 | 28.7 | 28.7 | 33.7 | 33.4 | 3. अन्य निवेश | 203.2 | 200.6 | 205.4 | 217.2 | 223.4 | 227.7 | 236.8 | 249.9 | 258.9 | 3.1 व्यापार ऋण | 44.5 | 41.8 | 40.6 | 41.9 | 45.1 | 49.5 | 53.7 | 56.4 | 59.4 | 3.2 ऋण | 114.8 | 113.8 | 116.7 | 120.7 | 122.0 | 121.6 | 126.6 | 134.6 | 140.1 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 41.1 | 42.3 | 45.4 | 46.7 | 48.2 | 48.6 | 48.8 | 50.5 | 51.4 | 3.4 अन्य देयताएँ | 2.8 | 2.6 | 2.8 | 8.0 | 8.2 | 8.0 | 7.8 | 8.4 | 8.0 | सं: संशोधित आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम टिप्पणी – जहाँ आवश्यक हुआ, हर संख्या को निकटतम अंतिम अंक तक पूर्णांकित किया गया है। इस कारण, कुछ तालिकाओं में, घटको का जोड़ कुल संख्या तक न आए। | -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताएँ, पिछली तिमाही से, दिसंबर 2010 अंत तक 22.7 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि से, 628.6 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँच गयी। भारत में प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश, दिसंबर 2010 अंत तक, क्रमश: 6.1 बिलियन अमरीकी डॉलर और 7.5 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ा। अन्य निवेश में, व्यापार ऋण और ऋण [मुख्यत: बाह्य व्यापार ऋण (ईसीबी)] क्रमश: 3.0 बिलियन अमरीकी डॉलर और 5.6 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़े। -
अंतिम तिमाही के दौरान, भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों के, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं से अनुपात की घटती प्रवृत्ति कायम रही, और दिसंबर 2010 अंत तक यह अनुपात 64.8 प्रतिशत हो गया (सितंबर 2010 में 66.5 प्रतिशत)। (ख) वार्षिक परिवर्तन: -
अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावों में, वार्षिक तुलना में, दिसंबर 2010 अंत तक 94.0 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई, जिस का कारण मुख्यत:, भारत में प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश के शुध्द अंतर्वाह में तथा बाह्य व्यापार ऋण (ईसीबी) में वृध्दि थी (तालिका I)। -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियाँ, एक वर्ष में, दिसंबर 2010 अंत तक 26.8 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ीं। बाह्य वित्तीय आस्तियों के स्त्रोत में, विदेश में प्रत्यक्ष निवेश और आरक्षित आस्तियाँ, क्रमश: 13.2 बिलियन अमरीकी डॉलर और 13.9 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँचे। अन्य स्त्रोत में, मुद्रा और जमा राशियों में 1.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की अल्प बढ़ोतरी दर्ज हुई। -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताएँ, वार्षिक तुलना में, दिसंबर अंत तक 120.7 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि से, 628.6 बिलियन अमरीकी डॉलर तक तेज़ी से चढ़ीं। भारत में प्रत्यक्ष और संविभाग निवेश, क्रमश: 30.7 बिलियन अमरीकी डॉलर और 54.4 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ा। अन्य देयताओं में, ऋण [मुख्यत: बाह्य व्यापार ऋण (ईसीबी)], तथा मुद्रा और जमा राशियाँ (मुख्यत: अनिवासियों की जमा राशियाँ), क्रमश: 18.1 बिलियन अमरीकी डॉलर और 3.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़े। वाणिज्य व्यापार बढ़ने से भारतीय उद्यम को दिए गए व्यापार ऋण में 14.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की वार्षिक वृध्दि हुई। -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों के, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं से अनुपात में काफी गिरावट हुई जो, आस्तियों में वृध्दि की प्रवृत्ति, देयताओं में वृध्दि से अति पीछे होने के परिणामस्वरूप था। यह अनुपात दिसंबर 2008 के 79.3 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2009 में 75.0 प्रतिशत और दिसंबर 2010 में 64.8 प्रतिशत हो गया। II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना -
भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में, दिसंबर 2010 में, आरक्षित आस्तियों का प्रमुख भाग (73.0 प्रतिशत) जारी रहा, जबकि प्रत्यक्ष निवेश (22.7 प्रतिशत) अन्य मुख्य स्त्रोत था (तालिका II)। -
प्रत्यक्ष निवेश (31.5 प्रतिशत), संविभाग निवेश (27.3 प्रतिशत), ऋण [(मुख्यत: बाह्य व्यापार ऋण (ईसीबी)] (22.3 प्रतिशत) और मुद्रा और जमा राशियाँ (मुख्यत: अनिवासियों की जमा राशियाँ) (8.2 प्रतिशत) का योग, देश की बाह्य वित्तीय देयताओं में अधिकांश भाग था।  |  | तालिका II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना | (प्रतिशत) | अवधि | दिसं. 08 सं | मार्च 09 आं सं | जून 09 आं सं | सितं. 09 आं सं | दिसं. 09 आं सं | मार्च 10 आं सं | जून 10 आं सं | सितं. 10 आं सं | दिसं. 10 अ | क. आस्तियाँ | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 19.0 | 19.6 | 20.1 | 20.0 | 20.8 | 21.6 | 22.7 | 22.2 | 22.7 | 2. संविभाग निवेश | 0.2 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.2 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 3. अन्य निवेश | 4.0 | 7.0 | 5.1 | 4.5 | 4.4 | 4.8 | 3.5 | 4.9 | 4.1 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 76.9 | 73.1 | 74.4 | 75.1 | 74.5 | 73.4 | 73.5 | 72.7 | 73.0 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ख. देयताएँ | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 29.8 | 31.0 | 32.4 | 32.4 | 32.9 | 33.0 | 32.4 | 31.7 | 31.5 | 2. संविभाग निवेश | 21.8 | 20.2 | 21.5 | 22.2 | 23.1 | 24.8 | 24.6 | 27.1 | 27.3 | 3. अन्य निवेश | 48.4 | 48.8 | 46.1 | 45.4 | 44.0 | 42.2 | 43.0 | 41.3 | 41.2 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | |