29 जून 2012 भारत की तिमाही अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति: मार्च 2012 अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक सांख्यिकीय विवरण है। यह किसी निश्चित समय पर (ए) किसी अर्थव्यवस्था के निवासियों की वित्तीय आस्तियों का, जो अनिवासियों पर दावे होते हैं, तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित स्वर्ण बुलियन का और (बी) निवासियों की अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं का मूल्य और संरचना बताती है। एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर, उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो घनात्मक या ऋणात्मक हो सकती है। इस प्रकार का, अंतर्राष्ट्रीय लेखों का तुलन पत्र विश्लेषण, टिकने की क्षमताओं और दुर्बलताओं को समझने में मदद करता है और वित्तीय संसाधनों के घरेलू स्त्रोत और अन्य नीति सोच-विचार से सम्बन्ध का अध्ययन करते हुए, अर्थव्यवस्था संरचना के विश्लेषण में उपयोगी है। भारत की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति की शुद्ध देयताओं के स्तर में, दिसंबर 2011 के अंत में 204.8 बिलियन अमरीकी डॉलर पर से, मार्च 2012 के अंत में 244.8 बिलियन अमरीकी डॉलर पर बढ़त हुई। शुद्ध देयताओं के स्तर में 40.0 बिलियन अमरीकी डॉलर की यह बढ़त मुख्यत: देयताओं में 45.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि के कारण थी जिसे अस्तियों की 5.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि ने प्रतिसंतुलित किया। शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति की इस बदल में अस्थिर विनिमय दर के कारण होनेवाले मूल्यांकन परिवर्तन भी प्रतिबिंबित है। मार्च 2012 को समाप्त तिमाही की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति की मुख्य बातें नीचे प्रस्तुत हैं: I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति तिमाही घट-बढ़: -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियाँ, मार्च 2012 के अंत तक, पिछली तिमाही में, 5.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ कर 437.1 बिलियन अमरीकी डॉलर हुई (तालिका 1)। आरक्षित आस्तियाँ, जो प्रमुख स्त्रोत बनी रहीं, मार्च 2012 के अंत तक 2.3 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटते हुए 294.4 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गए। अन्य स्त्रोतों में, विदेश में प्रत्यक्ष निवेश, इस तिमाही में, 2.8 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर मार्च 2012 के अंत तक 111.7 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँची। -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताएँ, पिछली तिमाही में 45.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से तेजी से बढ़ कर मार्च 2012 के अंत तक 682.0 बिलियन अमरीकी डॉलर हुई। भारत में प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश में मार्च 2012 अंत तक, क्रमश: 15.7 बिलियन अमरीकी डॉलर और 19.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़त हुई। अन्य निवेशो में, उधार [मुख्यत: बाह्य व्यापार ऋण (ईसीबी)] और मुद्रा और जमा राशियाँ (मुख्यत: अनिवासी भारतियों की जमा राशियाँ) क्रमश: 2.2 बिलियन अमरीकी डॉलर और 6.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से ब़ढ़ी। -
इस तिमाही में रुपये के अभिमूल्यन के कारण, दिसंबर 2011 की इक्विटी देयताएँ, मार्च 2012 के अंत के विनिमय दर पर मूल्यांकन करने पर 17.7 बिलियन अमरीकी डॉलर (प्रत्यक्ष निवेश में 11.4 बिलियन अमरीकी डॉलर और संविभाग निवेश में 6.3 बिलियन अमरीकी डॉलर) से ऊपर की ओर पुनर्मूल्यांकित हूईं। -
अनिवासियों के भारत पर शुद्ध दावे, जो शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियाँ – अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताएँ) दर्शाती है, पिछली तिमाही में 40.0 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ कर, मार्च 2012 अंत तक 244.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हुई। -
भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं से अनुपात की घटती प्रवृत्ति, मार्च 2012 के अंतिम तिमाही के दौरान भी जारी रही और अनुपात 64.1 प्रतिशत पर नीचे आ गया (दिसंबर 2011 अंत में 67.8 प्रतिशत)। तालिका 1: समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | अवधि | मार्च 10 सं | जून 10 आं सं | सितं.10 आं सं | दिसं.10 आं सं | मार्च 11 आं सं | जून 11 आं सं | सितं.11 आं सं | दिसं.11 आं सं | मार्च 12 अ | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -159.2 | -165.5 | -186.8 | -202.7 | -203.6 | -216.5 | -196.6 | -204.8 | -244.8 | क. आस्तियाँ | 390.7 | 393.5 | 418.5 | 426.2 | 439.8 | 450.0 | 453.9 | 431.6 | 437.1 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 84.3 | 87.6 | 91.5 | 96.4 | 100.8 | 103.9 | 106.9 | 108.9 | 111.7 | 2. संविभाग निवेश | 1.6 | 1.7 | 1.8 | 1.8 | 1.6 | 1.5 | 1.5 | 1.5 | 1.5 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 1.6 | 1.6 | 1.7 | 1.8 | 1.5 | 1.5 | 1.5 | 1.5 | 1.5 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.0 | 0.0 | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 3. अन्य निवेश | 25.8 | 28.5 | 32.4 | 30.7 | 32.6 | 28.8 | 34.0 | 24.6 | 29.5 | 3.1 व्यापार ऋण | 2.3 | 6.0 | 4.5 | 5.8 | 6.4 | 7.3 | 12.3 | 1.6 | 0.0 | 3.2 ऋण | 6.5 | 4.3 | 6.9 | 4.6 | 6.5 | 4.5 | 4.4 | 5.0 | 6.1 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 9.3 | 9.5 | 11.9 | 10.8 | 10.8 | 7.5 | 7.7 | 7.5 | 11.8 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 7.7 | 8.8 | 9.1 | 9.5 | 8.8 | 9.6 | 9.6 | 10.5 | 11.7 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 279.1 | 275.7 | 292.9 | 297.3 | 304.8 | 315.7 | 311.5 | 296.7 | 294.4 | ख. देयताएँ | 549.9 | 558.9 | 605.3 | 628.9 | 643.4 | 666.5 | 650.5 | 636.5 | 682.0 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 182.1 | 183.2 | 197.7 | 204.7 | 211.1 | 223.5 | 214.0 | 203.9 | 219.6 | 2. संविभाग निवेश | 138.6 | 137.3 | 155.8 | 165.1 | 165.3 | 167.0 | 152.7 | 143.7 | 162.9 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 110.0 | 108.8 | 122.6 | 132.1 | 130.6 | 132.4 | 119.3 | 108.0 | 123.5 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 28.5 | 28.6 | 33.3 | 33.0 | 34.7 | 34.6 | 33.5 | 35.8 | 39.4 | 3. अन्य निवेश | 229.2 | 238.4 | 251.8 | 259.1 | 267.0 | 276.1 | 283.7 | 288.9 | 299.5 | 3.1 व्यापार ऋण | 49.5 | 53.8 | 56.6 | 57.9 | 60.7 | 63.7 | 66.7 | 67.2 | 67.8 | 3.2 ऋण | 121.6 | 126.6 | 134.7 | 140.2 | 144.7 | 149.5 | 155.3 | 158.8 | 161.0 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 48.6 | 48.8 | 50.5 | 51.3 | 51.8 | 53.0 | 52.4 | 52.6 | 58.8 | 3.4 अन्य देयताएँ | 9.6 | 9.3 | 10.0 | 9.7 | 9.7 | 9.8 | 9.3 | 10.2 | 12.0 | सं: संशोधित आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम टिप्पणी – जहाँ आवश्यक हुआ, हर संख्या को निकटतम अंतिम अंक तक पूर्णांकित किया गया है। इस कारण, कुछ तालिकाओं में, घटको का जोड़ कुल संख्या से थोडा भिन्न हो सकता है। इस तालिका में दी गई टिप्पणियाँ अन्य तालिकाओं के लिए भी लागू हैं। | (ख) वार्षिक घट-बढ़: -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियाँ, मार्च 2012 अंत तक एक वर्ष में 2.7 बिलियन अमरीकी डॉलर घटी (तालिका 1)। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश मेँ 10.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई और आरक्षित आस्तियाँ 10.4 बिलियन अमरीकी डॉलर से गिरी। -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओ में, मार्च 2012 अंत तक 38.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की वार्षिक वृद्धि होकर वे 682.0 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँची। यह वृद्धि प्रमुख रुप से भारत में प्रत्यक्ष निवेश, ऋण [मुख्यत: ईसीबी] और व्यापार ऋण में वृद्धि के कारण थी । -
उल्लिखित विदेशी आस्तियों और देयताओं में बदल होने के कारण अनिवासियों के भारत पर शुद्ध दावों में, मार्च 2012 के अंत में 41.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वार्षिक वृद्धि हुई (तालिका 1)। -
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों का अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं से अनुपात मार्च 2010 में 71.1 प्रतिशत था जो मार्च 2011 में 68.4 प्रतिशत हो कर और मार्च 2012 में 64.1 प्रतिशत पर और भी नीचे आया । इसका कारण 2011-12 में भी देयताओं में वृद्धि की प्रवृत्ति आस्तियों के वृद्धि की प्रवृत्ति के तुलना में ज्यादा रही । II. अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अनुपात -
कुल अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात (वर्तमान बाजार कीमतों के आधार पर), पिछले साल के 25.6 प्रतिशत से मार्च 2012 के अंत में 24.8 प्रतिशत पर घटा। आरक्षित आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2011 अंत के 17.7 प्रतिशत पर से घटकर मार्च 2012 के अंत में 16.7 प्रतिशत हुआ। -
कुल बाह्य वित्तीय देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2011 के 37.4 प्रतिशत पर से बढ़कर मार्च 2012 के अंत तक 38.8 प्रतिशत पर पहुँचा । अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं में, प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात मार्च 2012 अंत में क्रमश: 12.5 प्रतिशत और 9.3 प्रतिशत था। -
भारत की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का, सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2011 के अंत में (-)11.9 प्रतिशत की तुलना में, मार्च 2012 के अंत में (-)13.9 प्रतिशत था (तालिका 2)। तालिका 2. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अनुपात | (प्रतिशत) | अवधि | मार्च 10 (सं) | मार्च 11 (आं सं) | मार्च 12 (अ) | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति आस्तियाँ - देयताएँ) | -11.13 | -11.85 | -13.91 | क. आस्तियाँ | 27.31 | 25.59 | 24.84 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 5.89 | 5.86 | 6.35 | 2. संविभाग निवेश | 0.11 | 0.09 | 0.08 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.11 | 0.09 | 0.08 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.00 | 0.00 | 0.00 | 3. अन्य निवेश | 1.80 | 1.90 | 1.68 | 3.1 व्यापार ऋण | 0.16 | 0.37 | 0.00 | 3.2 ऋण | 0.45 | 0.38 | 0.34 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 0.65 | 0.63 | 0.67 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 0.53 | 0.51 | 0.67 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 19.51 | 17.73 | 16.73 | ख. देयताएँ | 38.44 | 37.43 | 38.75 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 12.73 | 12.28 | 12.48 | 2. संविभाग निवेश | 9.69 | 9.62 | 9.26 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 7.69 | 7.60 | 7.02 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 1.99 | 2.02 | 2.24 | 3. अन्य निवेश | 16.02 | 15.53 | 17.02 | 3.1 व्यापार ऋण | 3.46 | 3.53 | 3.85 | 3.2 ऋण | 8.50 | 8.42 | 9.15 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 3.40 | 3.02 | 3.34 | 3.4 अन्य देयताएँ | 0.67 | 0.57 | 0.68 | III. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना -
भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में, मार्च 2012 में, आरक्षित आस्तियों का प्रमुख भाग (67.4 प्रतिशत) बना रहा जिसके बाद विदेश में प्रत्यक्ष निवेश का (25.6 प्रतिशत) हिस्सा रहा (तालिका 3)। -
प्रत्यक्ष निवेश (32.2 प्रतिशत), संविभाग निवेश (23.9 प्रतिशत), ऋण [मुख्यत: ईसीबी] (23.6 प्रतिशत), व्यापार ऋण (9.9 प्रतिशत) तथा मुद्रा और जमा राशियाँ (8.6 प्रतिशत) देश की बाह्य वित्तीय देयताओं के प्रमुख घटक थे। |
IV. बाह्य ऋण देयताएँ के तुलना में बाह्य ऋणेतर देयताएँ अन्य अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं के तुलना में इक्विटी का निवल आमद 2011-12 में तेजी से बढने के कारण ऋणेतर देयताओं का भाग मार्च 2012 के अंत में 48.9 प्रतिशत पर रहा, जबकि दिसंबर 2011 अंत में वह 47.6 प्रतिशत था (तालिका 4)। तालिका 4. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग | (प्रतिशत) | अवधि | मार्च 10 सं | जून 10 आं सं | सितं.10 आं सं | दिसं.10 आं सं | मार्च 11 आं सं | जून 11 आं सं | सितं. 11 आं सं | दिसं 11 आं सं | मार्च 12 अ | ऋणेतर देयताएँ | 52.0 | 51.2 | 51.9 | 52.5 | 52.1 | 52.2 | 49.9 | 47.6 | 48.9 | ऋण देयताएँ | 48.0 | 48.8 | 48.1 | 47.5 | 47.9 | 47.8 | 50.1 | 52.4 | 51.1 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी आँकड़े, दो तिमाहियों के अंतराल से, वार्षिक जारी करने होते हैं (तिमाही प्रकाशन, एक तिमाही के अंतराल से प्रोत्साहित है)। भारत की तिमाही अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, जून 2006 अंत तक से, दो तिमाहियों से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही थी और इसके पश्चात, जून 2009 तिमाही से, अंतराल एक तिमाही तक कम किया गया। दिसंबर 2011 अंत तक की पिछली त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, 30 मार्च 2012 को सार्वजनिक डोमेन में रखी गई थी। अजीत प्रसाद सहायक महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2011-2012/2104 |