10 दिसंबर 2008 जून 2008 के अंत की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी), एक देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के स्टॉक का किसी निर्दिष्ट अवधि जैसे मार्च अंत तक का ब्यौरा होती है । वित्तीय आस्तियों में, अनिवासियों पर किसी देश के वित्तीय दावे होते हैं और वित्तीय देयताओं में, अनिवासियों के प्रति उस देश की वित्तीय देयताएं होती हैं। ये लेन-देन, संस्थागत निवासी क्षेत्रों, जैसे कि मुद्रा प्राधिकारी, सरकार, बैंक और कंपनी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र के अनुसार वर्गीकृत किए जाते हैं। शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति डजो बाहरी आस्तियों के स्टॉक से बाह्य देयताओं के स्टॉक को घटा कर प्राप्त होती है से, किसी अर्थव्यवस्था, का बाह्य वित्तीय देयताओं की तुलना में बाह्य वित्तीय आस्तियों का कितना स्वामित्व है, पता चलता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा संप्रसार मानक के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी वार्षिक आँकड़े (तिमाही वांछित), दो तिमाहियों के अंतराल से जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, जून 2006 अंत तक से आगे, तिमाही आधार पर, दो तिमाही से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही है। मार्च 2008 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, 28 अगस्त 2008 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब साइट पर प्रसारित की गई थी। जून 2008 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संकलित की गई है और उस की मुख्य बातें नीचे संक्षेप में दी गई हैं: - समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
1.भारत की, जून 2008 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ-देयताएँ) का परिणाम अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे के रूप में हुआ है, जो मार्च 2008 अंत तक के 52.51 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर से 3.39 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर 49.12 बिलियन अमरीकी डॉलर पर हुआ है (टेबल I)। 2.पिछली तिमाही के मुक़ाबले, जून 2008 के अंत तक बाह्य वित्तीय आस्तियाँ 3.81 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 377.63 बिलियन अमरीकी डॉलर हुई हैं। यह गिरावट मुख्यत: बैंकिंग क्षेत्र द्वारा दिए गये बाह्य ऋण में 8.46 बिलियन अमरीकी डॉलर की पायी गई कमी के कारण हुई है। 3.बाह्य वित्तीय आस्तियों के अन्य घटकों में से, आरक्षित आस्तियाँ मार्च 2008 के अंत तक से 2.37 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर जून 2008 के अंत तक 312.09 बिलियन अमरीकी डॉलर थीं। इसी दौरान, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश 2.02 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर जून 2008 के अंत तक 48.21 बिलियन अमरीकी डॉलर था। टेबल I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
अवधि | जून-06 (आर) | सितंबर-06 (पीआर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पी) | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -59.46 | -62.56 | -58.68 | -61.96 | -80.73 | -75.20 | -77.35 | -52.51 | -49.12 | अ. आस्तियाँ | 192.22 | 200.10 | 230.22 | 245.99 | 261.89 | 300.14 | 331.02 | 381.45 | 377.63 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 17.27 | 18.66 | 25.30 | 29.41 | 33.73 | 35.16 | 38.82 | 46.19 | 48.21 | 2. संविभाग निवेश | 1.02 | 1.14 | 1.11 | 0.93 | 0.93 | 0.72 | 0.70 | 0.73 | 0.70 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.60 | 0.65 | 0.65 | 0.52 | 0.56 | 0.55 | 0.55 | 0.64 | 0.62 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.43 | 0.49 | 0.46 | 0.41 | 0.38 | 0.17 | 0.16 | 0.09 | 0.07 | 3. अन्य निवेश | 11.02 | 14.99 | 26.56 | 16.47 | 13.87 | 16.51 | 16.18 | 24.80 | 16.64 | 3.1 व्यापार ऋण | -1.40 | 0.20 | 2.66 | 0.57 | -1.02 | 1.13 | 1.07 | 0.85 | 1.95 | 3.2 ऋण | 1.52 | 2.16 | 3.68 | 3.15 | 2.15 | 3.96 | 3.22 | 10.51 | 2.06 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 7.47 | 9.05 | 16.44 | 8.51 | 8.55 | 7.00 | 7.34 | 8.23 | 6.39 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 3.44 | 3.57 | 3.79 | 4.23 | 4.20 | 4.41 | 4.55 | 5.21 | 6.24 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 162.91 | 165.31 | 177.25 | 199.18 | 213.35 | 247.76 | 275.32 | 309.72 | 312.09 | ब. देयताएँ | 251.68 | 262.66 | 288.90 | 307.95 | 342.62 | 375.35 | 408.37 | 433.96 | 426.76 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 53.73 | 58.14 | 69.61 | 76.25 | 88.33 | 94.90 | 103.08 | 115.51 | 119.54 | 2. संविभाग निवेश | 64.32 | 67.51 | 73.65 | 79.45 | 93.81 | 108.50 | 124.58 | 119.45 | 107.98 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 52.47 | 54.77 | 59.98 | 63.27 | 75.17 | 88.21 | 103.50 | 98.28 | 87.44 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 11.86 | 12.74 | 13.67 | 16.18 | 18.65 | 20.30 | 21.08 | 21.17 | 20.54 | 3. अन्य निवेश | 133.63 | 137.00 | 145.64 | 152.26 | 160.48 | 171.94 | 180.72 | 199.01 | 199.24 | 3.1 व्यापार ऋण | 22.41 | 25.08 | 27.01 | 27.73 | 29.49 | 34.43 | 37.86 | 45.22 | 47.28 | 3.2 ऋण | 70.76 | 71.85 | 76.15 | 80.91 | 85.73 | 90.88 | 97.15 | 106.44 | 106.52 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियां | 39.37 | 38.80 | 41.19 | 42.30 | 43.81 | 44.79 | 44.13 | 44.79 | 43.59 | 3.4 अन्य देयताएँ | 1.08 | 1.27 | 1.28 | 1.33 | 1.45 | 1.84 | 1.57 | 2.56 | 1.85 | टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं । 1.पिछली तिमाही से कुल बाह्य वित्तीय देयताओं में 7.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई और जून 2008 के अंत तक 426.76 बिलियन अमरीकी डॉलर थीं। यह गिरावट, मुख्यत: जून 2008 के अंत तक संविभाग इक्विटी निवेश से विदेशी संस्थागत निवशकों द्वारा बर्हिवाह और मूल्यांकन परिवर्तन के परिणाम के कारण थी। 2.भारत में प्रत्यक्ष निवेश, मार्च 2008 के अंत तक से जून 2008 के अंत तक 4.03 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ा। भारत में ‘अन्य निवेश’ के अंतर्गत, व्यापार ऋण में, मार्च 2008 अंत तक से जून 2008 अंत तक, 2.06 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ोतरी हुई जो मुख्यत: अल्पावधिक व्यापार ऋण (2.17 बिलियन अमरीकी डॉलर) में वृध्दी के कारण थी। 3.भारत की आरक्षित आस्तियाँ, जून 2008 के अंत तक, कुल बाह्य ऋण (221.30 बिलियन अमरीकी डॉलर*) से 90.79 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक पर थीं। *टिपण्णी: जैसा भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी, भारत की बाह्य ऋण सांख्यिकी, जून 2008, में प्रकाशित ।
II . बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना 1.जून 2008 के अंत तक, कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियाँ लगभग 82.6 प्रतिशत लेखी गईं तथा प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश, क्रमानुसार 12.8 प्रतिशत और 4.4 प्रतिशत थे (टेबल II)। टेबल II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना अवधि | जून-06(आर) | सितंबर-06 (पीआर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च-08 (पीआर) | जून-08 (पी) | अ. आस्तियाँ | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 8.98 | 9.33 | 10.99 | 11.96 | 12.88 | 11.71 | 11.73 | 12.11 | 12.77 | 2. संविभाग निवेश | 0.53 | 0.57 | 0.48 | 0.38 | 0.36 | 0.24 | 0.21 | 0.19 | 0.18 | 3. अन्य निवेश | 5.73 | 7.49 | 11.54 | 6.69 | 5.30 | 5.50 | 4.89 | 6.50 | 4.41 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 84.75 | 82.61 | 76.99 | 80.97 | 81.47 | 82.55 | 83.17 | 81.20 | 82.64 | कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | ब. देयताएँ | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 21.35 | 22.14 | 24.09 | 24.76 | 25.78 | 25.28 | 25.24 | 26.62 | 28.01 | 2. संविभाग निवेश | 25.56 | 25.70 | 25.49 | 25.80 | 27.38 | 28.91 | 30.51 | 27.53 | 25.30 | 3. अन्य निवेश | 53.09 | 52.16 | 50.41 | 49.44 | 46.84 | 45.81 | 44.25 | 45.86 | 46.69 | कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | टिपण्णी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं । 1.जून 2008 के अंत तक, लगभग 46.7 प्रतिशत देश की बाह्य वित्तीय देयताएँ ‘अन्य निवेश’ यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताओं, के रूप में थीं तथा प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश क्रमश: 28.0 प्रतिशत और 25.3 प्रतिशत थे। साथ ही कुल बाह्य वित्तीय देयताओं में अन्य निवेश के घटक ‘ऋण’ और ‘व्यापार ऋण’ का क्रमश: 25.0 प्रतिशत और 11.1 प्रतिशत हिस्सा था, जब कि ‘मुद्रा और जमा राशियाँ’ 10.2 प्रतिशत थीं। III. बाह्य ऋण और बाह्य ऋणेतर देयताएँ कुल बाह्य वित्तीय देयताओंं में ऋणेतर देयताओं का हिस्सा, जून 2006 के अंत तक 40.9 प्रतिशत से दिसंबर 2007 के अंत तक 49.6 प्रतिशत निरंतर बढ़ा तथा जून 2008 के अंत तक यह सीमांत घटकर 47.5 प्रतिशत हुआ। टेबल III. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग अवधि | जून-06 (आर) | सितंबर-06 (पीआर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च-08 (पीआर) | जून-08 (पी) | ऋणेतर देयताएँ | 40.87 | 41.72 | 43.63 | 44.07 | 46.59 | 47.70 | 49.55 | 48.26 | 47.45 | ऋण देयताएँ | 59.13 | 58.28 | 56.37 | 55.93 | 53.41 | 52.30 | 50.45 | 51.74 | 52.55 | कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं । जी. रघुराज उप महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/857 |