30 जून 2010
मार्च 2010 अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक सांख्यिकीय विवरण है जो एक कालावधि के अंत तक, (अ) किसी अर्थव्यवस्था के निवासियों की वित्तीय आस्तियाँ, जो अनिवासियों पर दावे तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित सुवर्ण बुलियन और (ब) निवासियों की अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं का मूल्य और संरचना बताती है। एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर, उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी आँकड़े, दो तिमाहियों के अंतराल से, वार्षिक (तिमाही, प्रोत्साहित) जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, जून 2006 अंत तक से, तिमाही आधार पर, दो तिमाहियों से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही थी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक के अनुसार, जून 2009 अंत तक की तिमाही से, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़े एक तिमाही के अन्तराल से प्रसारित करने का सफल प्रयास किया गया है। दिसंबर 2009 अंत तक के अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के नवीनतम आँकड़े भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब साइट पर 31 मार्च 2010 को प्रसारित किए गये।
मार्च 2010 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अब संकलित की गई है और उस की मुख्य बातें नीचे संक्षेप में प्रस्तुत हैं:
I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
(क) तिमाही परिवर्तन :
- अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे, जो मार्च 2010 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (अंतर्राष्ट्रीय आस्तियाँ - अंतर्राष्ट्रीय देयताएँ) दर्शाती है, मुख्यत:, भारत में संविभाग निवेश और प्रत्यक्ष निवेश के शुध्द अंतर्वाह के बढ़ने के कारण, दिसंबर 2009 अंत तक के 123.1 बिलियन अमरीकी डॉलर से, 34.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर, मार्च 2010 अंत तक 157.6 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए (तालिका I)।
 |
- कुल बाह्य वित्तीय आस्तियाँ, पिछली तिमाही के मुक़ाबले, आरक्षित आस्तियों में गिरावट के कारण, मार्च 2010 अंत तक, 1.9 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर, 378.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं।
- बाह्य वित्तीय आस्तियों के घटकों में, विदेश में प्रत्यक्ष निवेश, मार्च 2010 अंत तक, दिसंबर 2009 अंत तक से, 1.9 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर, 79.2 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँचा। अन्य निवेश के घटक, व्यापार ऋण में, उसी अवधि में, 2.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से सुधार होकर, 5.6 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ।
- आरक्षित आस्तियाँ यानी सरकारी आरक्षित निधि (विदेशी मुद्रा आस्तियाँ, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आरक्षित स्थिति, विशेष आहरण अधिकार और सुवर्ण), पिछली तिमाही की तुलना में, 4.4 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर, मार्च 2010 अंत तक 279.1 बिलियन अमरीकी डॉलर रहीं।
- आरक्षित आस्तियाँ, मार्च 2010 अंत में, कुल बाह्य ऋण (261.454 बिलियन अमरीकी डॉलर*) से 17.6 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक थीं।
- कुल बाह्य वित्तीय देयताएँ, पिछली तिमाही की तुलना में, 32.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि से, मार्च 2010 अंत तक 536.5 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँचीं। भारत में संविभाग निवेश और प्रत्यक्ष निवेश, पिछली तिमाही की तुलना में, क्रमश: 16.7 बिलियन अमरीकी डॉलर और 10.3 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर, 133.4 बिलियन अमरीकी डॉलर और 174.5 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर पर पहुँचे।
- अन्य निवेश घटकों में, व्यापार ऋण, पिछली तिमाही की तुलना में, 4.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि के कारण मार्च 2010 अंत तक 49.6 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुँचा।
तालिका I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
(बिलियन अमरीकी डॉलर)
अवधि
|
मार्च 08 आर
|
जून 08 पीआर
|
सितं. 08
पीआर
|
दिसं. 08 पीआर
|
मार्च 09 पीआर
|
जून 09 पीआर
|
सितं. 09 पीआर
|
दिसं. 09
पीआर
|
मार्च 10 पी
|
शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
|
-51.2
|
-58.6
|
-79.2
|
-85.7
|
-62.8
|
-86.3
|
-100.0
|
-123.1
|
-157.6
|
क. आस्तियाँ
|
385.5
|
371.7
|
342.5
|
332.5
|
346.2
|
356.7
|
375.0
|
380.7
|
378.8
|
1. प्रत्यक्ष निवेश
|
49.8
|
52.7
|
56.6
|
62.5
|
67.3
|
69.9
|
74.1
|
77.3
|
79.2
|
2. संविभाग निवेश
|
0.7
|
0.6
|
0.6
|
0.6
|
1.2
|
1.2
|
1.2
|
1.1
|
0.8
|
2.1इक्विटीप्रतिभूतियाँ
|
0.6
|
0.6
|
0.5
|
0.5
|
1.2
|
1.2
|
1.2
|
1.1
|
0.8
|
2.2 ऋणप्रतिभूतियाँ
|
0.1
|
0.1
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
3. अन्य निवेश
|
25.3
|
6.3
|
-1.0
|
13.5
|
25.7
|
20.4
|
18.4
|
18.8
|
19.7
|
3.1 व्यापारऋण
|
1.2
|
-8.5
|
-14.6
|
-5.0
|
2.7
|
1.5
|
-1.0
|
0.3
|
-1.0
|
3.2 ऋण
|
11.0
|
2.6
|
2.2
|
5.0
|
6.1
|
5.4
|
4.3
|
3.6
|
5.6
|
3.3 मुद्राऔरजमाराशियाँ
|
7.7
|
5.9
|
5.0
|
6.6
|
10.2
|
6.8
|
8.0
|
7.7
|
7.7
|
3.4 अन्यआस्तियाँ
|
5.3
|
6.3
|
6.5
|
6.9
|
6.7
|
6.8
|
7.1
|
7.2
|
7.4
|
4. आरक्षित आस्तियाँ
|
309.7
|
312.1
|
286.3
|
256.0
|
252.0
|
265.1
|
281.3
|
283.5
|
279.1
|
ख. देयताएँ
|
436.6
|
430.2
|
421.8
|
418.2
|
409.0
|
443.0
|
475.0
|
503.7
|
536.5
|
1. प्रत्यक्ष निवेश
|
118.8
|
122.3
|
121.8
|
123.3
|
125.2
|
141.9
|
152.4
|
164.2
|
174.5
|
2. संविभाग निवेश
|
118.0
|
106.2
|
100.2
|
91.6
|
83.2
|
95.8
|
106.0
|
116.7
|
133.4
|
2.1 इक्विटीप्रतिभूतियाँ
|
96.5
|
85.8
|
78.2
|
69.0
|
63.1
|
75.6
|
85.1
|
93.4
|
105.3
|
2.2 ऋणप्रतिभूतियाँ
|
21.5
|
20.4
|
22.0
|
22.6
|
20.0
|
20.2
|
20.9
|
23.3
|
28.1
|
3. अन्य निवेश
|
199.9
|
201.7
|
199.8
|
203.3
|
200.7
|
205.2
|
216.7
|
222.9
|
228.6
|
3.1 व्यापारऋण
|
43.9
|
48.2
|
48.7
|
44.6
|
41.9
|
40.4
|
41.4
|
44.7
|
49.6
|
3.2 ऋण
|
106.8
|
106.3
|
106.3
|
114.8
|
113.9
|
116.7
|
120.7
|
121.9
|
122.2
|
3.3 मुद्राऔरजमाराशियाँ
|
44.8
|
43.6
|
41.5
|
41.1
|
42.3
|
45.4
|
46.7
|
48.2
|
48.8
|
3.4 अन्यदेयताएँ
|
4.4
|
3.6
|
3.3
|
2.8
|
2.6
|
2.8
|
8.0
|
8.2
|
8.0
|
टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम [ तालिका में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़ों के आधार पर तैयार किए गए हैं
* भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी भारत की बाह्य ऋण सांख्यिकी, मार्च 2010 में प्रकाशित
|
(ख) वार्षिक परिवर्तन :
- अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे, जो मार्च 2010 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति दर्शाती है, मुख्यत:, भारत में, संविभाग निवेश और प्रत्यक्ष निवेश के शुध्द अंतर्वाह के बढ़ने के कारण, साल भर में 94.8 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़े (तालिका I)।
- कुल बाह्य वित्तीय आस्तियाँ, मार्च 2010 अंत तक, मार्च 2009 अंत तक के मुक़ाबले, 32.6 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़े।
- बाह्य वित्तीय आस्तियों के घटकों में, आरक्षित आस्तियों में 27.1 बिलियन अमरीकी डॉलर का सुधार हुआ।
- विदेश में प्रत्यक्ष निवेश 12.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ गया। तथापि, अन्य निवेश यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य आस्तियों में, मुख्यत: व्यापार ऋण और मुद्रा और जमा राशियों में गिरावट होने के कारण, 6.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से कमी हुई।
- कुल बाह्य वित्तीय देयताएं पिछले साल से, मार्च 2010 अंत तक, 127.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 536.5 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुँचीं।
- बाह्य वित्तीय देयताओं के घटकों में, पिछले साल की तुलना में, मार्च 2010 अंत तक भारत में संविभाग निवेश और प्रत्यक्ष निवेश में क्रमश: 50.2 बिलियन अमरीकी डॉलर और 49.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि हुई।
- भारत में अन्य निवेश (व्यापार ऋण, मुद्रा और जमा राशियां, ऋण और अन्य देयताएँ) में 27.9 बिलियन अमरीकी डॉलर से वृध्दि हुई। मार्च 2009 अंत तक से, मार्च 2010 अंत तक, ऋण, व्यापार ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य आस्तियों में क्रमश: 8.3 बिलियन अमरीकी डॉलर 7.7 बिलियन अमरीकी डॉलर, 6.5 बिलियन अमरीकी डॉलर और 5.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी वर्तमान बाज़ार क़ीमतों पर) से अनुपात
- भारत की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का, सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2009 अंत तक के (-)5.7 प्रतिशत की तुलना में, मार्च 2010 अंत तक (-)11.4 प्रतिशत था (तालिका II)।
- कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2009 अंत तक 31.6 प्रतिशत से घटकर मार्च 2010 अंत तक 27.4 प्रतिशत हो गया। आरक्षित आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2009 अंत तक 23.0 प्रतिशत से मार्च 2010 अंत तक 20.2 प्रतिशत तक घटा।
- कुल बाह्य वित्तीय देयताओं का, सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2009 अंत तक के 37.4 प्रतिशत से मार्च 2010 अंत तक 38.9 प्रतिशत बढ़ा।
- बाह्य वित्तीय देयताओं में, प्रत्यक्ष निवेश का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, वृध्दि की प्रवृत्ति दर्शाते हुए, मार्च 2008 अंत तक 9.6 प्रतिशत से मार्च 2009 अंत तक 11.4 प्रतिशत हुआ, जो मार्च 2010 अंत तक बढ़कर 12.6 प्रतिशत हुआ। संविभाग निवेश का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2009 अंत तक 7.6 प्रतिशत से, मार्च 2010 अंत तक 9.7 प्रतिशत हुआ।
तालिका II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद
(जीडीपी वर्तमान बाज़ार क़ीमतों पर) से अनुपात
अवधि
|
मार्च 08 (आर)
|
मार्च 09 (पीआर)
|
मार्च 10 (पी)
|
शुध्द अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ - देयताएँ)
|
-4.1
|
-5.7
|
-11.4
|
क. आस्तियाँ
|
31.2
|
31.6
|
27.4
|
1. प्रत्यक्ष निवेश
|
4.0
|
6.2
|
5.7
|
2. संविभाग निवेश
|
0.1
|
0.1
|
0.1
|
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ
|
0.1
|
0.1
|
0.1
|
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
3. अन्य निवेश
|
2.1
|
2.4
|
1.4
|
3.1 व्यापार ऋण
|
0.1
|
0.3
|
-0.1
|
3.2 ऋण
|
0.9
|
0.6
|
0.4
|
3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ
|
0.6
|
0.9
|
0.6
|
3.4 अन्य आस्तियाँ
|
0.4
|
0.6
|
0.5
|
4. आरक्षित आस्तियाँ
|
25.0
|
23.0
|
20.2
|
ख. देयताएँ
|
35.3
|
37.4
|
38.9
|
1. प्रत्यक्ष निवेश
|
9.6
|
11.4
|
12.6
|
2. संविभाग निवेश
|
9.5
|
7.6
|
9.7
|
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ
|
7.8
|
5.8
|
7.6
|
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ
|
1.7
|
1.8
|
2.0
|
3. अन्य निवेश
|
16.2
|
18.3
|
16.6
|
3.1 व्यापार ऋण
|
3.6
|
3.8
|
3.6
|
3.2 ऋण
|
8.6
|
10.4
|
8.9
|
3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ
|
3.6
|
3.9
|
3.5
|
3.4 अन्य देयताएँ
|
0.4
|
0.2
|
0.6
|
टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम [ तालिका में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़ों के आधार पर तैयार किए गए हैं ]
|
III. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना
- मार्च 2010 अंत में, कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियों का भाग 73.7 प्रतिशत था, जबकि प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश, क्रमानुसार 20.9 प्रतिशत और 5.2 प्रतिशत थे (तालिका III)।
- देयताओं में, मार्च 2010 अंत में, लगभग 42.6 प्रतिशत देश की बाह्य वित्तीय देयताएँ, 'अन्य निवेश' यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताओं के रूप में थीं, जिन में, ऋण का हिस्सा 22.8 प्रतिशत था। प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश की हिस्सेदारी कुल बाह्य देयताओं में क्रमश: 32.5 प्रतिशत और 24.9 प्रतिशत रही।
तालिका III. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना
अवधि
|
मार्च 08 आर
|
जून 08 पीआर
|
सितं. 08
पीआर
|
दिसं. 08 पीआर
|
मार्च 09 पीआर
|
जून 09 पीआर
|
सितं. 09 पीआर
|
दिसं. 09
पीआर
|
मार्च 10 पी
|
क. आस्तियाँ
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
1.प्रत्यक्ष निवेश
|
12.9
|
14.2
|
16.5
|
18.8
|
19.4
|
19.6
|
19.8
|
20.3
|
20.9
|
2. संविभाग निवेश
|
0.2
|
0.2
|
0.2
|
0.2
|
0.3
|
0.3
|
0.3
|
0.3
|
0.2
|
3. अन्य निवेश
|
6.6
|
1.7
|
-0.3
|
4.1
|
7.4
|
5.7
|
4.9
|
4.9
|
5.2
|
4.आरक्षित आस्तियाँ
|
80.4
|
84.0
|
83.6
|
77.0
|
72.8
|
74.3
|
75.0
|
74.5
|
73.7
|
कुल
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
ख. देयताएँ
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
1.प्रत्यक्ष निवेश
|
27.2
|
28.4
|
28.9
|
29.5
|
30.6
|
32.0
|
32.1
|
32.6
|
32.5
|
2. संविभाग निवेश
|
27.0
|
24.7
|
23.8
|
21.9
|
20.3
|
21.6
|
22.3
|
23.2
|
24.9
|
3. अन्य निवेश
|
45.8
|
46.9
|
47.4
|
48.6
|
49.1
|
46.3
|
45.6
|
44.2
|
42.6
|
कुल
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम [तालिका में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़ों के आधार पर तैयार किए गए हैं ] |
IV. बाह्य ऋण देयताएँ और बाह्य ऋणेतर देयताएँ
- कुल बाह्य वित्तीय देयताओं में ऋणेतर देयताओं का हिस्सा, मार्च 2009 अंत तक 44.8 प्रतिशत और दिसंबर 2009 अंत तक 49.8 प्रतिशत की तुलना में, मार्च 2010 अंत तक 51.0 प्रतिशत तक रहा, जो भारत में संविभाग निवेश तथा प्रत्यक्ष निवेश के शुध्द अंतर्वाह में हुई वृध्दि के कारण था (तालिका IV)। तदनुसार, ऋण देयताओं का भाग, मार्च 2010 अंत तक घटकर 49.0 प्रतिशत तक हो गया।
तालिका IV. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग
(प्रतिशत)
अवधि
|
मार्च 08
आर
|
जून 08
पीआर
|
सितं. 08
पीआर
|
दिसं. 08 पीआर
|
मार्च 09
पीआर
|
जून 09
पीआर
|
सितं. 09 पीआर
|
दिसं. 09
पीआर
|
मार्च 10
पी
|
ऋणेतर देयताएँ
|
48.3
|
47.3
|
46.4
|
44.8
|
44.8
|
47.9
|
48.7
|
49.8
|
51.0
|
ऋण देयताएँ
|
51.7
|
52.7
|
53.6
|
55.2
|
55.2
|
52.1
|
51.3
|
50.2
|
49.0
|
कुल
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम [तालिका में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़ों के आधार पर तैयार किए गए हैं] |
अजीत प्रसाद
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2009-2010/1796
|