RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80270051

2019-20 की चौथी तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्यनिष्पादन

28 अगस्त 2020

2019-20 की चौथी तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्यनिष्पादन

रिज़र्व बैंक ने 2019-20 की चौथी तिमाही के दौरान निजी कॉरपोरेट क्षेत्र के कार्य निष्पादन से संबंधित आंकड़े का प्रकाशन आज किया, जिन्हें 26201 सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त (एनजीएनएफ) कंपनियों के संक्षिप्त तिमाही वित्तीय परिणामों से प्राप्त किया गया है। तुलना करने में सहूलियत को ध्यान में रखते हुए 2018-19 की चौथी तिमाही और 2019-20 की तीसरी तिमाही से संबंधित आंकड़े भी सारणी में प्रस्तुत किए गए हैं। आंकड़े को वेब लिंक https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=statistics#!2_42 से प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्य बातें

बिक्री

  • विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री में 2018-19 की चौथी तिमाही में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 2019-20 की चौथी तिमाही में 15.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की गिरावट आई। यह संकुचन सभी उद्योगों में वैविध्यपूर्ण था (सारणी 2क और सारणी 5ख)।

  • सेवा क्षेत्र की कंपनियों की गतिविधियों में गिरावट दर्ज़ की गयी: 2019-20 की चौथी तिमाही में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और गैर आईटी क्षेत्र की कंपनियों की बिक्री में क्रमशः 8.0 प्रतिशत और 0.8 प्रतिशत की संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) हुई (सारणी 2ए).

व्यय
  • 2019-20 की चौथी तिमाही मे मंद उत्पादन से संबंधित गतिविधियों के परिणामस्वरूप विनिर्माण क्षेत्र के लिए कच्चे माल पर कम व्यय हुआ। (सारणी 2क)।

  • 2019-20 की चौथी तिमाही मे विनिर्माण और आईटी सेवा क्षेत्रों में स्टाफ लागत वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) में कमी आई और गैर आईटी सेवा क्षेत्र में इसमें गिरावट रही (सारणी 2क)।

परिचालन लाभ

  • 2019-20 की चौथी तिमाही मे बिक्री में कमी आने के कारण विनिर्माण कंपनियों के परिचालन लाभ में गिरावट आई; वहीं बिक्री संवृद्धि में कमी के कारण सेवा कंपनियों के परिचालन लाभ में भी गिरावट रही (सारणी 2क)।

ब्याज

  • सेवा क्षेत्र की कंपनियों (आईटी और गैर आईटी) के ब्याज व्ययों में भारी वृद्धि हुई है क्योंकि लेखांकन के नए मानदंडों2 के अनुसार इस शीर्ष के अंतर्गत पट्टे के भुगतान दायित्वों का समावेशन करना निर्धारित किया गया है (सारणी 2क)।

  • विनिर्माण कंपनियों का ब्याज कवरेज अनुपात (आईसीआर)3 आय में कमी के कारण पिछली तिमाही के 4.3 से घटकर 3.5 हो गया; गैर-आईटी सेवा कंपनियों की आईसीआर एक से नीचे बनी रही। (सारणी 2ख)।

मूल्य निर्धारण शक्ति

  • विनिर्माण कंपनियों का लाभ मार्जिन गिरा, यद्यपि आईटी कंपनियों में इसमें मज़बूती बनी रही; अत्यधिक हानि की वजह से गैर आईटी सेवा कंपनियों ने नकारात्मक शुद्ध लाभ मार्जिन दर्ज़ की (सारणी 2ख)।

सारणियों की सूची
सारणी संख्या. शीर्षक
1 सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
2 सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्रवार वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
3 चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
4 विक्री का आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
5 उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्त कंपनियों का कार्यनिष्पादन वृद्धि दरें
चयनित अनुपात
व्याख्यात्मक नोट्स
शब्दावली

नोट्स:

  • भिन्न-भिन्न तिमाहियों में,परिणामों की घोषणा की तारीख पर निर्भर करते हुए, कंपनियों के कवरेज में परिवर्तन होते हैं; तथापि इसके कारण सकल स्थिति में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा ऐसी कोई प्रत्याशा नहीं की जाती।

  • संकलन पद्धति पर विस्तृत व्याख्यात्मक टिप्पणियों और शब्दावली (संशोधित परिभाषा और परिकलन सहित, जो पिछले प्रकाशनों से भिन्न हैं) संलग्न है।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/248


1 COVID-19 महामारी के कारण, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा 2019-20 की चौथी तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम प्रस्तुत करने की समय सीमा को बढ़ाकर 31 जुलाई, 2020 कर दिया।

2 1 अप्रैल, 2019 से प्रभावी भारतीय लेखा मानक (इंड एएस) 116 के अनुसार।

3 आईसीआर (अर्थात्, ब्याज व्ययों के ब्याज और कर से पहले के लाभ का अनुपात) एक कंपनी की ऋण सेवा क्षमता का माप है। एक व्यवहार्य आईसीआर के लिए न्यूनतम मूल्य 1।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?