भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉन्ड, 2033 पर ब्याज दर की घोषणा की - आरबीआई - Reserve Bank of India
80958299
19 मार्च 2021
को प्रकाशित
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉन्ड, 2033 पर ब्याज दर की घोषणा की
19 मार्च 2021 भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉन्ड, 2033 पर ब्याज दर की घोषणा की भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉन्ड, 2033 (जीओआई एफआरबी 2033) पर 22 मार्च 2021 से 21 सितंबर 2021 तक छमाही के लिए ब्याज की दर 4.70 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी। यह याद किया जा सकता है कि एफआरबी, 2033 में एक कूपन आएगा, जिसमें 182 दिवसीय खजाना बिल, साथ में एक निश्चित स्प्रैड (1.22%) के अंतिम 3 नीलामी (दर निर्धारण दिवस अर्थात 22 मार्च 2021 से) के भारित औसत प्रतिफल (भाऔप्र) के औसत के बराबर आधार दर होगी। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2020-2021/1274 |
प्ले हो रहा है
सुनें
क्या यह पेज उपयोगी था?