RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79917290

रिज़र्व बैंक ने व्हाइट लेबल एटीएमों के लिए तीन गैर-बैंक संस्थाओं को प्राधिकृत किया

26 मई 2014

रिज़र्व बैंक ने व्हाइट लेबल एटीएमों के लिए तीन गैर-बैंक संस्थाओं को प्राधिकृत किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत में व्हाइट लेबल एटीएम (डब्ल्यूएलए) स्थापित और परिचालित करने के लिए हाल में निम्नलिखित तीन गैर-बैंक संस्थाओं को प्राधिकार प्रमाण-पत्र जारी किए हैं:

1.

बीटीआई भुगतान प्राइवेट लिमिटेड, बंगलुरु

2.

श्रे इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस लिमिटेड, कोलकाता

3.

रिद्दीसिद्धी बुलियन्स लिमिटेड, मुंबई

यह व्हाइट लेबल एटीएमों को परिचालित करने के लिए पहले से प्राधिकृत चार संस्थाओं जैसे टाटा कम्यूनिकेशन्स पेमेंट सोल्यूशन लिमिटेड, मुंबई, प्रिज्म पेमेंट सर्विसेज प्रा. लिमिटेड, मुंबई, मुथुट फाइनैंस लिमिटेड, कोच्चि और वाकरांगी लिमिटेड, मुंबई के अतिरिक्त है।

यह स्मरण होगा कि जून 2012 में भारतीय रिज़र्व बैंक ने नीतिगत दिशानिर्देश जारी किए थे जिनमें गैर-बैंक संस्थाओं को भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के अंतर्गत प्राधिकार प्राप्त करने के बाद देश में डब्ल्यूएलए स्थापित और परिचालित करने की अनुमति दी गई थी। तब तक केवल बैंकों को भारत में एटीएम स्थापित और परिचालित करने की अनुमति थी। गैर-बैंकों को डब्ल्यूएलए परिचालित करने का प्राथमिक उद्देश्य अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों, मुख्य रूप से टीयर III से VI क्षेत्रों में एटीएमों के विस्तार में संवर्धन करना था जहां बैंक स्वाधिकृत एटीएमों में वृद्धि नही हो रही थी। नई दिशानिर्देशों के अंतर्गत संबंधित परिचालक द्वारा अपनाई गई योजना के अनुसार इन क्षेत्रों में तीन वर्षों में कुछ न्यूनतम डब्ल्यूएलए स्थापित किए जाने की आवश्यकता है।

अजीत प्रसाद
सहायक महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/2291

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?