RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S2

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80293701

भारत सरकार के खज़ाना बिलों के नीलामी का संशोधित कैलेंडर- 2021-22

25 फरवरी 2022

भारत सरकार के खज़ाना बिलों के नीलामी का संशोधित कैलेंडर- 2021-22

केंद्र सरकार की नकद स्थिति की समीक्षा करने के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से वर्ष 2021-22 के शेष समय के लिए खजाना बिलों के निर्गम हेतु राशि में निम्नानुसार संशोधन किया है:

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(2 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022)
( करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
02 मार्च 2022 03 मार्च 2022 7,000 15,000 16,000 38,000
09 मार्च 2022 10 मार्च 2022 7,000 15,000 15,000 37,000
16 मार्च 2022 17 मार्च 2022 7,000 15,000 15,000 37,000
23 मार्च 2022 24 मार्च 2022 7,000 15,000 15,000 37,000
30 मार्च 2022 31 मार्च 2022 7,000 15,000 15,000 37,000
कुल 35,000 75,000 76,000 1,86,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को उचित सूचना देने के बाद संशोधन करने की छूट होगी। इस तरह, यदि बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होगा तो उसे प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1775

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?