अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 के लिए भारत सरकार के लिए अर्थोपाय अग्रिम सीमा - आरबीआई - Reserve Bank of India
अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 के लिए भारत सरकार के लिए अर्थोपाय अग्रिम सीमा
1 अक्टूबर 2018 अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 भारत सरकार के परामर्श से, यह निर्णय लिया गया है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 की दूसरी छमाही अक्तूबर 2018 से फरवरी 2019 के लिए अर्थोपाय अग्रिम सीमा (डब्ल्यूएमए) ₹ 35,000 करोड़ और मार्च 2019 के लिए ₹ 25,000 करोड़ होगी। भारत सरकार द्वारा डब्लूएमए सीमा के 75 प्रतिशत का इस्तेमाल कर लिए जाने पर भारतीय रिजर्व बैंक नए बाजार ऋण जारी कर सकता है। प्रचलित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसी भी समय, भारत सरकार से परामर्श के साथ सीमा को संशोधित करने के लिए रिज़र्व बैंक के पास लचीलापन बना रहेगा। डब्ल्यूएमए/ओवरड्राफ्ट पर ब्याज दर निम्नानुसार होगी : क. डबल्यूएमए : रेपो दर ख. ओवरड्राफ्ट : रेपो दर से दो प्रतिशत अधिक आशीष दरयानी प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/758 |