RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

83700156

उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण

आज, रिजर्व बैंक ने सितम्बर 2018 चक्र के उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (CCS)1 के परिणाम जारी किए। ये सर्वेक्षण 13 शहरों2 – अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और थिरुवनंथपुरम में आयोजित किया गया था; तथा इसमें सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, समग्र मूल्य स्थिति और पारिवारिक इकाइयों की आय और व्यय के संबंध में 5,364 पारिवारिक इकाइयों की धारणाओं और अपेक्षाओं के लिए प्रतिक्रियाएं प्राप्त की गईं।

विशेष:

I. सितम्बर 2018 चक्र में सामान्य आर्थिक स्थिति और रोजगार परिदृश्य पर उपभोक्ताओं की धारणा के और खराब होने के चलते वर्तमान स्थिति सूचकांक (CSI)3 घटा।

II. भावी आय और बदलती मूल्य स्थिति पर आशावादी भावनाओं के चलते भविष्य की प्रत्याशाओं के सूचकांक (FEI) में मामूली बढ़त दिखी (चार्ट 1)।

नोट: कृपया समय श्रृंखला डेटा के लिए एक्सेल फ़ाइल देखें।

III. मौजूदा सामान्य आर्थिक स्थिति पर धारणाओं में पिछले चक्र की तुलना में गिरावट आईं और ये निराशावादी क्षेत्र में बनीं रहीं; 12 महीने आगे के लिए उपभोक्ताओं का दृष्टिकोण पिछले चक्र की तुलना में सामान्यतया अपरिवर्तित रहा (तालिका 1)।

IV. सामान्य आर्थिक स्थिति पर लोगों का नज़रिया काफी हद तक रोजगार स्थिति पर उनके नज़रिये से मेल खाता प्रतीत हुआ और एक वर्ष आगे के लिए रोजगार पर लोगों की अपेक्षाएँ पिछले चक्र की तुलना में नीचे रहीं (तालिका 2)।

V. जबकि उत्तरदाताओं का बहुमत मूल्यों की स्थिति के बारे में बेहद निराशाजनक रहा, वहीं एक साल आगे की अपेक्षाओं में मामूली सुधार दिखा (तालिका 3 एवं 4)।

VI. पिछले एक साल में आय में बदलाव की दिशा के विषय में लोगों का मत लगभग समान रूप से विभाजित था, लेकिन अधिकांश ने महसूस किया कि अगले वर्ष आय में वृद्धि होगी (तालिका 5)।

VII. सर्वेक्षण में घरेलू व्यय पर, विशेष रूप से गैर-आवश्यक वस्तुओं के संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा खर्च पर, आशावाद कम हुआ (तालिका 6, 7 और 8)।

Table 1: Perceptions and Expectations on General Economic Situation
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Improved Remained Same Worsened Net Response Will Improve Will Remain Same Will Worsen Net Response
Sep-17 35.8 23.8 40.4 -4.6 52.6 21.5 25.9 26.6
Nov-17 30.4 22.3 47.3 -16.9 46.8 23.3 29.9 17.0
Dec-17 38.5 24.0 37.5 1.0 55.6 21.8 22.6 33.0
Mar-18 34.9 23.4 41.7 -6.8 49.7 22.8 27.5 22.2
May-18 32.5 19.6 47.9 -15.4 50.6 22.1 27.4 23.2
Jun-18 36.4 21.9 41.8 -5.4 50.4 23.0 26.6 23.8
Sep-18 33.7 22.1 44.3 -10.6 53.2 16.7 30.2 23.0

Table 2: Perceptions and Expectations on Employment
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Improved Remained Same Worsened Net Response Will Improve Will Remain Same Will Worsen Net Response
Sep-17 31.1 25.9 43.0 -12.0 51.9 22.8 25.3 26.6
Nov-17 28.5 25.7 45.8 -17.4 47.1 26.5 26.3 20.8
Dec-17 31.6 27.4 41.0 -9.4 54.4 24.7 20.9 33.6
Mar-18 31.2 26.0 42.8 -11.6 50.8 24.3 24.9 26.0
May-18 32.1 24.0 43.9 -11.8 51.0 24.4 24.6 26.5
Jun-18 34.7 26.4 38.9 -4.1 50.9 25.8 23.4 27.5
Sep-18 35.2 19.3 45.5 -10.3 54.1 17.0 29.0 25.1

Table 3: Perceptions and Expectations on Price Level
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Sep-17 87.9 8.6 3.5 -84.4 80.2 12.4 7.4 -72.9
Nov-17 89.9 7.1 3.0 -86.9 82.4 10.6 7.0 -75.4
Dec-17 90.2 6.9 2.9 -87.3 79.8 12.4 7.8 -72.0
Mar-18 87.1 9.2 3.7 -83.5 81.9 11.0 7.1 -74.8
May-18 87.9 8.7 3.3 -84.6 82.7 11.0 6.4 -76.3
Jun-18 89.1 7.9 3.0 -86.0 82.8 11.8 5.4 -77.4
Sep-18 88.3 8.5 3.2 -85.1 80.1 12.0 7.9 -72.2

Table 4: Perceptions and Expectations on Rate of Change in Price Level (Inflation)*
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Sep-17 81.2 10.8 8.0 -73.2 79.1 14.2 6.7 -72.5
Nov-17 84.1 8.8 7.1 -77.1 81.8 11.5 6.7 -75.0
Dec-17 80.9 12.7 6.4 -74.5 77.9 16.2 5.9 -72.0
Mar-18 81.0 12.4 6.6 -74.4 81.5 12.5 6.1 -75.4
May-18 80.4 12.7 6.9 -73.5 79.2 15.4 5.5 -73.7
Jun-18 81.8 10.5 7.7 -74.2 79.4 13.7 6.9 -72.5
Sep-18 80.8 13.2 6.1 -74.7 79.8 14.2 6.1 -73.7
*Applicable only for those respondents who felt price has increased/price will increase.

Table 5: Perceptions and Expectations on Income
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Sep-17 27.4 46.3 26.3 1.1 49.7 38.0 12.3 37.4
Nov-17 24.9 47.1 28.0 -3.1 46.5 40.8 12.7 33.9
Dec-17 26.1 49.4 24.5 1.6 51.1 38.3 10.6 40.5
Mar-18 24.5 50.1 25.4 -0.9 48.6 39.6 11.9 36.8
May-18 27.6 47.8 24.6 3.0 51.4 38.2 10.4 41.0
Jun-18 27.1 50.8 22.1 5.0 51.3 38.0 10.7 40.5
Sep-18 28.3 48.3 23.4 4.9 59.1 33.1 7.8 51.3

Table 6: Perceptions and Expectations on Spending
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Sep-17 83.6 14.8 1.7 81.9 85.4 12.4 2.2 83.2
Nov-17 85.7 12.9 1.5 84.2 86.4 11.2 2.5 83.9
Dec-17 84.2 14.0 1.8 82.4 85.2 12.0 2.8 82.4
Mar-18 83.1 14.9 2.1 81.0 85.2 12.3 2.5 82.8
May-18 82.6 14.8 2.7 79.9 84.8 12.6 2.6 82.2
Jun-18 83.8 14.1 2.0 81.8 86.5 11.3 2.2 84.4
Sep-18 78.4 18.2 3.5 74.9 81.2 15.7 3.1 78.1

Table 7: Perceptions and Expectations on Spending- Essential Items
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Sep-17 85.4 12.3 2.4 83.0 85.8 10.8 3.4 82.4
Nov-17 87.1 10.9 2.0 85.2 85.8 10.7 3.6 82.2
Dec-17 85.7 12.4 1.9 83.8 85.4 10.5 4.0 81.4
Mar-18 83.8 13.7 2.5 81.3 85.2 11.6 3.2 82.0
May-18 85.2 11.8 3.0 82.2 85.1 11.2 3.7 81.4
Jun-18 86.6 11.1 2.3 84.3 87.5 10.0 2.5 85.0
Sep-18 83.6 13.1 3.4 80.2 84.2 13.1 2.7 81.5

Table 8: Perceptions and Expectations on Spending- Non-Essential Items
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Sep-17 55.6 33.2 11.2 44.4 61.6 29.4 9.0 52.6
Nov-17 57.5 31.8 10.7 46.8 61.9 29.7 8.5 53.4
Dec-17 53.1 34.6 12.3 40.8 59.4 31.4 9.2 50.1
Mar-18 56.0 31.4 12.6 43.4 62.8 28.0 9.2 53.7
May-18 52.3 32.5 15.1 37.2 58.7 31.0 10.3 48.4
Jun-18 55.4 32.9 11.7 43.8 62.7 28.0 9.3 53.4
Sep-18 44.0 34.3 21.7 22.3 49.2 33.3 17.5 31.7

1 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं की धारणाओं पर आधारित हैं।

2 सितंबर 2017 से जून 2018 के चक्रों के सभी 13 शहरों के परिणाम संलग्न तालिकाओं में जारी किए गए हैं। इसके अलावा, समग्र प्रतिदर्श आमाप को 5,400 पर रखते हुए, जनगणना 2011 के अनुसार प्रत्येक शहर के परिवारों की संख्या के अनुपात में शहरवार प्रतिदर्श आमाप संशोधित किया गया है।

3 CSI और FEI को आर्थिक स्थिति, आय, व्यय, रोजगार और मूल्य स्तर के लिए मौजूदा तथा एक वर्ष आगे की शुद्ध प्रतिक्रियाओं के आधार पर संकलित किया गया है। CSI/FEI = 100 + उपरोक्त मानकों के शुद्ध प्रतिक्रियाओं का औसत।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?