मुद्रास्फीति पर घरेलू अपेक्षाओं का सर्वेक्षण - आरबीआई - Reserve Bank of India
मुद्रास्फीति पर घरेलू अपेक्षाओं का सर्वेक्षण
आज रिजर्व बैंक ने अपने द्विमासिक मुद्रास्फीति पर घरेलू अपेक्षाओं के सर्वेक्षण (IESH)1 2 के मार्च 2022 चक्र के परिणाम जारी किए। सर्वेक्षण 2 से 11 मार्च, 2022 के दौरान 19 प्रमुख शहरों3 में किया गया था। इसके परिणाम 6,033 शहरी परिवारों के प्रत्युत्तरों पर आधारित हैं। विशेष:
![]() नोट: कृपया समय श्रृंखला डेटा के लिए एक्सेल फाइल देखें।4
1 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं के विचारों को दर्शाते हैं, जो जरूरी नहीं कि रिज़र्व बैंक द्वारा मान्यताप्राप्त हों। पिछले सर्वेक्षण चक्र के परिणाम बैंक की वेबसाइट पर फ़रवरी 10, 2022 को जारी किए गए थे। 2 यह सर्वेक्षण भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा द्विमाही अंतरालों पर संचालित किया जाता है। यह सर्वेक्षण निकट भविष्य में मुद्रास्फीतिकारी दबावों पर उत्तरदाताओं से प्राप्त यथापेक्षित उपयोगी निदेशात्मक जानकारी प्रदान करता है और उनकी स्वयं की खपत प्रवृत्ति को प्रतिबिंबित करता है। अतः इन्हें मुद्रास्फीति पर पारिवारिक इकाइयो की भावनाओं के रूप में माना जाना चाहिए। 3 इन परिणामों में नए सर्वेक्षण केंद्र के रूप में जम्मू शामिल है, जो नवीनतम सर्वेक्षण चक्र में उत्तरदाताओं का 1.6 प्रतिशत है। मार्च 2021 से मार्च 2022 तक जम्मू सहित सभी 19 शहरों के परिणाम संलग्न एक्सेल फ़ाइल में जारी किए गए हैं और इसे संबंधित तालिकाओं में भी लागू किया गया है। 4 सर्वेक्षण के पिछले चक्रों के लिए यूनिट-स्तर के डेटा, बैंक के भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (DBIE) पोर्टल पर उपलब्ध हैं (वेबलिंक : https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=unitLevelData)। |