चंडीगढ़ - आरबीआई - Reserve Bank of India
चंडीगढ़
इस कार्यालय का अधिकार क्षेत्र हरियाणा, पंजाब और चण्डीगढ़ संघ शासित क्षेत्र है। इसके अतिरिक्त बैंकिंग, निर्गम , डीओएस (बैंक और एनबीएफसी) एवं एफईडी जैसे कुछ विभागों का अधिकार क्षेत्र हिमाचल प्रदेश राज्य में भी है।
-
भारतीय रिज़र्व बैंक सेंट्रल विस्टा, सेक्टर 17 पोस्ट बैग सं.02 चंडीगढ़ - 160 017 भारत
-
+91 172-2721071
-
+91 172 2701252
-
helpchandigarh@rbi.org.in

प्रोफाइल
चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने 03 अक्तूबर 1966 से कार्य करना प्रारंभ किया। शुरूआत में, इस कार्यालय में केवल कृषि ऋण विभाग (एसीडी) ही था। वर्ष 1968 में कृषि पुनर्वित्त कोरपोरेशन विभाग (एआरसी) ने कार्य करना प्रारंभ किया जिसे बाद में कृषि पुनर्वित्त और विकास कोरपोरेशन (एआरडीसी) के नाम से जाना जाता था। इसके उपरांत, 01 सितंबर 1978 में मुद्रा विनिमय नियंत्रण विभाग (ईसीडी) खोला गया जिसे अब विदेशी मुद्रा विभाग (एफईडी) के नाम से जाना जाता है। तदुपरांत, अन्य सभी परिचालन और विशेषीकृत विभागों ने कार्य करना प्रारंभ किया। वर्तमान में, कार्यालय में कुल 16 विभाग/ कक्ष कार्य कर रहे हैं। वर्ष 1988 में कार्यालय सेक्टर-17 स्थित अपनी बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ। अधिकार-क्षेत्र:
|
कार्यालय समय | सप्ताह के दिनों में | 09:30 प्रात: to 5:15 सायं |
---|---|---|
बैंकिंग का समय | सप्ताह के दिनों में | 10:00 प्रात: to 2:30 सायं |