जयपुर - आरबीआई - Reserve Bank of India
जयपुर
इस कार्यालय का क्षेत्राधिकार राजस्थान राज्य है।
-
रामबाग सर्कल, टोंक रोड जयपुर -302 004, भारत
-
+91 141 2563794 , +91 141 2577961
-
+91 141 2574734
-
rdjaipur@rbi.org.in

प्रोफाइल
भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने 1954 में जयपुर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सांगानेरी गेट से कार्य करना प्रारम्भ किया। उस वक़्त केवल एक नोट निरीक्षण और सत्यापन अनुभाग था। बाद में वर्ष 1961 में कृषि ऋण विभाग को कार्यालय में जोड़ा गया। वर्ष 1962 में लोक ऋण कार्यालय, वर्ष 1968 में विनिमय नियंत्रण विभाग और वर्ष 1971 में बैंकिंग परिचालन और विकास विभाग का संचालन किया गया। वर्ष 1973 में निर्गम और नकदी विभागों ने काम करना शुरू कर दिया। उसी वर्ष कार्यालय ने अपने सभी विभागों को शहर के संसार चंद्र रोड स्थित आनंद भवन में स्थानांतरित कर दिया। मार्च 1984 में रामबाग सर्किल स्थित वर्तमान कार्यालय भवन में सभी विभाग चले गए। कार्यालय भवन आकार में अद्वितीय है क्योंकि इसमें दर्शाया गया है कि जैसे सिक्कों के ढेर और मुद्रा नोटों के बंडल को एक साथ रखा गया है।
अधिकार – क्षेत्र
राजस्थान राज्य
कार्य समय | साप्तहिक दिन | 09:45 से 05:30 |
---|---|---|
शनिवार* | 09:45 से 01:15 | |
बैंकिंग समय | साप्तहिक दिन | 10:00 से 02:30 |
शनिवार* | 10:00 से 12:00 |
* शनिवार को जनता हेतु नकदी काउंटर बंद।