मुंबई - आरबीआई - Reserve Bank of India
मुंबई
क्षेत्रीय निदेशक : श्री सुमन रे
मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय का प्रधान अधिकार क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य है।
-
भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय, शहीद भगत सिंह मार्ग, काला घोड़ा, फोर्ट, मुंबई, महाराष्ट्र 400001, भारत।
-
+91 22 - 2270 4715
-
+91 22 - 2265 0058
-
rdmumbai@rbi.org.in

प्रोफाइल
भारतीय रिज़र्व बैंक का मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय (एमआरओ) 1935 में स्थापित किया गया था। मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय, रिज़र्व बैंक का सबसे बड़ा क्षेत्रीय कार्यालय है और पश्चिमी क्षेत्र स्थानीय बोर्ड के सचिवालय के रूप में भी कार्य करता है। यह पश्चिमी ग्रिड बैंकर्स के समाशोधन गृह का नोडल कार्यालय है तथा पश्चिमी क्षेत्र की भुगतान और निपटान प्रणाली इसके अधिकार क्षेत्र में है। आरटीजीएस (तत्काल सकल निपटान) और एनईएफ़टी (राष्ट्रीय इलेक्ट्रोनिक निधि अंतरण) परिचालन भी मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से संचालित किए जाते हैं।
अधिकार क्षेत्र:
मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय का प्रधान अधिकार क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य है।
कार्यालय के काम समय | सोमवार - शुक्रवार | सुबह 10:00 बजे से शाम 5:45 बजे तक |
---|---|---|
बैंकिंग कारोबार का समय | सोमवार - शुक्रवार | सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक |