अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - आरबीआई - Reserve Bank of India
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं के निर्यात (आईटीईएस) पर वार्षिक सर्वेक्षण
उत्तर: संदर्भ अवधि के दौरान कुल इनवॉइस मूल्य मूल रूप से भारतीय रुपये (आईएनआर) में होना चाहिए (जिसमें अनुषंगी(यों)/एसोसिएट(एस) के बिलिंग भी शामिल होनी चाहिए।
उत्तर: संदर्भ अवधि के दौरान कुल चालान मूल्य मूल रूप से भारतीय रुपये (आईएनआर) में होना चाहिए (जिसमें विदेश में सहायक(कों)/सहयोगी(यों) के बिलिंग भी शामिल होना चाहिए)।
उत्तर: निर्यात सेवा के प्रकार के अनुसार कुल इनवाइस मूल्य मूल रूप से भारतीय रुपये (आईएनआर) (जिसमें विदेश में सहायक (कों)/ सहयोगी(यों) के बिलिंग भी शामिल होना चाहिए) में होना चाहिए।
उत्तर: प्रमुख देशों/क्षेत्रीय समूहों के लिए संदर्भ अवधि के दौरान कुल इनवाइस मूल्य मूल रूप से भारतीय रुपये (आईएनआर) (जिसमे विदेश में सहायक (कों)/ सहयोगी(यों)) के बिलिंग भी शामिल होना चाहिए) में होना चाहिए।
उत्तर: कंपनी को भारत में सभी इकाइयों को मिलाकर केवल एक फॉर्म जमा करना होगा। तथापि, विदेश स्थित इकाइयों के लिए, सूचना प्रश्नावली के भाग डी में प्रदान की जानी चाहिए।
उत्तर: हां, संदर्भ वर्ष के मार्च अंत तक कर्मचारियों के संख्या की जानकारी रिपोर्ट की जानी चाहिए।
उत्तर: कंपनी को इस सेवा का प्रतिशत भाग-ए के क्यू-3 (डी) में 'ऑफशोर प्रोडक्ट डेवलपमेंट' के तहत और सॉफ्टवेयर उत्पादों के लिए समेकित राशि क्यू-5 (ए-iv) के तहत उल्लेख करना चाहिए।
उत्तर: कार्यालय व्यय में वर्ष के दौरान विदेश में कार्यालय चलाने में किए गए सभी व्यय जैसे इंटरनेट भुगतान, स्टेशनरी इत्यादि शामिल हैं। यदि संदर्भ अवधि (मान लीजिए 2024-25) में भारत के बाहर कार्यालय स्थापित किया गया है तो (इस बिंदु में) उसे भी शामिल करना चाहिए।
उत्तर: संदर्भ अवधि की शुरुआत में विदेश में रखे गए कुल राशि का मतलब वह बकाया राशि होगा जो संदर्भ अवधि की शुरुआत अर्थात अप्रैल 2024 - मार्च 2025 (अप्रैल 01, 2024 को संदर्भित) की शुरुआत में विदेश से (किए गए निर्यात के लिए) प्राप्त की जानी है। यह प्राप्य खातों (निर्यात के लिए) का प्रारंभिक शेष है।
उत्तर: 'विदेश में रखी गई राशि' वह बकाया राशि है जो कंपनी द्वारा अभी तक आयातकों से प्राप्त की जानी है अर्थात कंपनी द्वारा किए गए निर्यात के लिए भुगतान न की गई राशि। Q-7(v) विदेश में रखी गई राशि में परिवर्तन है जो कि क्लोजिंग बैलेंस माइनस ओपनिंग बैलेंस के बराबर है। सन्दर्भ अवधि 2024-25 के लिए अप्रैल 01, 2024 को प्रारंभिक शेष और मार्च 2025 के अंत में अंतिम शेष।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: दिसंबर 11, 2022