अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - आरबीआई - Reserve Bank of India
एनडीएस-ओएम वेब
विभिन्न उपलब्ध मात्रात्मक शर्तें निम्नानुसार हैं:-
-
नार्मल (सामान्य): बाई डिफाल्ट राशि की प्रकृति नार्मल होगी। किसी नार्मल आर्डर की आंशिक रूप से ट्रेडिंग की जा सकेगी।
-
डिस्क्लोज्ड: डिस्क्लोज्ड राशि आर्डर राशि का वह अंश है जिसे उपयोगकर्ता मार्केट को बताना चाहता है। यह एक वैकल्पिक फील्ड है।
-
ऑल या एनओएन (एओएन): इस विकल्प को चुनने से कोई प्रयोगकर्ता यह स्पष्ट करता है कि वह आर्डर को संपूर्ण रूप में ट्रेड करना चाहता है अर्थात् किसी प्रकार की आंशिक ट्रेडिंग की अनुमति नहीं होगी। यह एक वैकल्पिक फील्ड है।
विभिन्न उपलब्ध समय शर्तें निम्नानुसार है:-
-
डे (दैनिक): इस शर्त के तहत आर्डर, ट्रेडिंग सेशन की वैधता के दौरान पूरे समय वैध रहेगा। यह सेशन के बंद होने के समय तक उपलब्ध रहेगा। बाई डिफाल्ट समय शर्त में दैनिक का विकल्प सेलेक्ट (चुना हुआ) रहता है।
-
आईओसी( तत्काल या रद्द): यदि कोई उपयोगकर्ता चाहता है कि उसका आर्डर तत्काल ट्रेड हो जाय तो उसे आईओसी विकल्प चुनना होगा। इस शर्त के तहत आईओसी आर्डर दिए जाने पर आर्डर की तुरंत मैचिंग प्राप्त की जाती है और इसके मिलने पर ट्रेडिंग पूरी हो जाती है अन्यथा आईओसी आर्डर रद्द हो जाता है।
-
जीटीटी (गूड टिल टाइम): यहाँ आर्डर देते समय यूज़र यह समय-सीमा बता सकेगा कि कब तक वह आर्डर वैध रहेगा और ट्रेड करने के लिए वह कब तक उपलब्ध होगा। ज्यों ही यूज़र द्वारा तय की गई आर्डर की समय-सीमा समाप्त हो जाती है त्यों ही वह आर्डर रद्द हो जाएगा।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: दिसंबर 11, 2022