अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - आरबीआई - Reserve Bank of India
यूपीआई-पेनाउ लिंकेज
भारत और सिंगापुर में प्रतिभागी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के खाताधारक यूपीआई-पेनाउ लिंकेज के माध्यम से सीमा पार प्रेषण लेनदेन कर सकते हैं।
वर्तमान में, यूपीआई-पे नउ लिंकेज के माध्यम से प्रेषण प्राप्त करने के लिए भारत में भाग लेने वाले बैंक हैं:
-
एक्सिस बैंक
-
डीबीएस बैंक इंडिया
-
आईसीआईसीआई बैंक
-
इंडियन बैंक
-
इंडियन ओवरसीज बैंक
-
भारतीय स्टेट बैंक
वर्तमान में यूपीआई-पेनाउ लिंकेज के माध्यम से प्रेषण हेतु भारत में निम्नलिखित बैंक सक्षम हैं:
-
आईसीआईसीआई बैंक
-
इंडियन बैंक
-
इंडियन ओवरसीज बैंक
-
भारतीय स्टेट बैंक
प्रेषण प्राप्त करने और भेजने के लिए भारत के बैंकों, उनके यूपीआई हैंडल और के लिए प्लेटफॉर्म निम्नानुसार सारणीबद्ध हैं:
प्रेषण प्राप्त करना | प्रेषण भेजना | |||
बैंक | सक्षम किए गए यूपीआई हैंडल | फीचरिंग ऐप | बैंक | एप्स/इंटरनेट बैंकिंग |
एक्सिस बैंक | @axisbank | एक्सिस पे | आईसीआईसीआई बैंक | इंटरनेट बैंकिंग |
डीबीएस बैंक इंडिया | @dbs | डीबीएस डिजीबैंक | इंडियन बैंक | मोबाइल ऐप (इंडओएसिस) |
आईसीआईसीआई बैंक | @icici | आईसीआईसी आईमोबाइल | इंडियन ओवरसीज बैंक | इंटरनेट बैंकिंग |
इंडियन बैंक | @indianbank | इंडओएसिस | ||
इंडियन ओवरसीज बैंक | @iob | भीम आईओबी पे | भारतीय स्टेट बैंक | मोबाइल एप (भीम एसबीआई पे) |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | @sbi | भीम एसबीआई पे |
यूपीआई-पेनाउ लिंकेज के लिए सक्षम सिंगापुर की संस्थाएं और उनके वीपीए इस प्रकार हैं:
बैंक / गैर-बैंक | सक्षम किए गए वीपीए हैंडल |
डीबीएस बैंक सिंगापुर | पंजीकृत मोबाइल नंबर |
लिक्विड ग्रुप (गैर-बैंक वित्तीय संस्थान) | पंजीकृत मोबाइल नंबर जिसके बाद एक्सएनएपी है (उदा., 123456789 एक्सएनएपी) |
जिस बैंक में उपभोक्ता का खाता है वर्तमान में, उसी बैंक में पंजीकृत यूपीआई आईडी का उपयोग किया जा सकता है।
लिंकेज के माध्यम से सीमा पार प्रेषण लेनदेन करने के लिए एक दिन में ₹60,000 की दैनिक लेनदेन सीमा है (लगभग 1,000 एसजीडी के बराबर)।
वर्तमान में, "विदेश में रिश्तेदारों के रखरखाव" और "उपहार" के प्रयोजनों के लिए केवल व्यक्ति से व्यक्ति (पी2पी) प्रेषण की अनुमति है।
हां, सिंगापुर से विप्रेषण प्राप्त करने के लिए भारत में भाग लेने वाले बैंकों के ऐप्स में ऑप्ट इन/ऑप्ट आउट सुविधा है।
यूपीआई-पेनाउ लिंकेज के माध्यम से लेन-देन उसी तरह आसानी से किया जा सकता है जैसे यूपीआई या पेनाउ के माध्यम से घरेलू लेनदेन किया जाता है, और लेनदेन एक मिनट के भीतर पूरा किया जा सकता है।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: दिसंबर 11, 2022
क्या यह पेज उपयोगी था?