RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

133117943

सरकारी खातों की वार्षिक लेखाबंदी – केंद्र/राज्य सरकार के लेनदेन – चालू वित्तीय वर्ष (2014-15) के लिए विशेष उपाय

भारिबैं/2014-15/515
डीजीबीए.जीएडी.सं.4318/42.01.029/2014-15

25 मार्च 2015

अध्यक्ष/मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी एजेंसी बैंक

महोदय/महोदया

सरकारी खातों की वार्षिक लेखाबंदी – केंद्र/राज्य सरकार के लेनदेन – चालू वित्तीय वर्ष (2014-15) के लिए विशेष उपाय

भारत सरकार की अपेक्षा है कि बैंकों के साथ होने वाले सरकारी लेनदेनों को उसी वित्तीय वर्ष में हिसाब में लिया जाए और उन्होंने अनुरोध किया है कि पिछले वर्षों की भाँति इस प्रयोजन से कुछ विशेष उपाय किए जाएं। तदनुसार यह निर्णय लिया गया है कि सभी एजेंसी बैंक सरकारी व्यवसाय करने वाली अपनी नामित शाखाओं के काउंटर 30 मार्च 2015 को पूरे दिन और 31 मार्च 2015 को रात में 8.00 बजे तक खुला रखेंगें। तथापि सभी इलेक्ट्रानिक लेनदेन 31 मार्च 2015 को रात  में 12.00 बजे तक किए जाते रहेंगे। बैंक इस प्रकार की गई विशेष व्यवस्था का पर्याप्त रूप से प्रचार करें।

2. इन दोनों दिनों में विस्तारित समाशोधन सत्र/परिचालन करने के संबंध में हमारे भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई द्वारा दिशानिर्देश अलग से जारी किए जा रहे हैं।

भवदीया

(मोनिशा चक्रवर्ती)
महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?