चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिवर्स रिपो विंडो और सीमांत स्थायी सुविधा -समय में परिवर्तन
भारिबैं/2011-2012/149 9 अगस्त 2011 सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक महोदय चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिवर्स रिपो विंडो वर्तमान में चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के अंतर्गत रिपो और रिवर्स रिपो नीलामियां सुबह 9.30 बजे और 10.30 बजे के बीच की जाती हैं और सीमांत स्थायी सुविधा(एमएसएफ) दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मुंबई में शनिवार को छोड़कर सभी कार्यदिवसों को उपलब्ध है। 2. अब यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 16 अगस्त 2011 से चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) और सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) परिचालनों के अधीन रिवर्स रिपो नीलामियां मुंबई में (शनिवार को छोड़कर) सभी कार्यदिवसों को शाम 4.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाए। रिपो नीलामियां सुबह 9.30 बजे से सुबह10.30 बजे तक आयोजित करना जारी रहेगा। 3. वर्तमान चलनिधि समायोजन सुविधा और सीमांत स्थायी सुविधा की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। 4. कृपया प्राप्ति-सूचना दें। भवदीय (जी. महालिंगम) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: