1 अप्रैल 2015 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए एनबीएफसी-एमएफआई के उधार पर लागू औसत आधार दर 10.09 प्रतिशत
31 मार्च 2015 1 अप्रैल 2015 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए एनबीएफसी-एमएफआई भारतीय रिज़र्व बैंक ने सूचित किया है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-सूक्ष्म वित्त संस्थाओं (एनबीएफसी-एमएफआई) के उधार के लिए 01 अप्रैल 2015 से शुरू होने वाली तिमाही के लागू दर 10.09 प्रतिशत है। यह स्मरण होगा कि रिज़र्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-सूक्ष्म वित्तीय संस्थाओं को ऋण के मूल्यनिर्धारण के संबंध में 7 फरवरी 2014 को जारी अपने परिपत्र में कहा था कि वह आगामी तिमाही में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-सूक्ष्म वित्तीय संस्थाओं द्वारा अपने उधारकर्ताओं से ली जाने वाली ब्याज दर के प्रयोजन के लिए सबसे बड़े पांच वाणिज्यिक बैंकों की औसत आधार दर तिमाही के अंतिम कार्यदिवस पर सूचित करेगा। संगीता दास प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/2066 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: