सहायक के पद के लिए भर्ती (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष अभियान-2018) - आरबीआई - Reserve Bank of India
सहायक के पद के लिए भर्ती (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष अभियान-2018)
भारतीय रिज़र्व बैंक अपने विभिन्न कार्यालयों में “सहायक” के 27 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। इस पद के लिए चयन देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षा के दो चरणों अर्थात प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा तथा उसके बाद भाषा दक्षता परीक्षण (एलपीटी) के माध्यम से होगा। कृपया नोट करें कि उक्त विज्ञापन पर संशोधन, यदि कोई होगा, केवल बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
इसके लिए पूरा विज्ञापन बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर उपलब्ध है और इसे रोजगार समाचार/एम्पलॉयमेंट न्यूज़ में भी प्रकाशित किया जा रहा है।
आवेदन बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in के माध्यम से केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कोई और तरीका उपलब्ध नहीं है।
महत्वपूर्ण तारीखें
वेबसाइट लिंक खुले रहने की अवधि | 30.01.2018 to 19.02.2018 |
परीक्षा सूचना प्रभार का भुगतान (ऑनलाइन) | 30.01.2018 to 19.02.2018 |
ऑनलाइन प्रारम्भिक परीक्षा की तारीखें (अनंतिम) | 6 अप्रैल 2018. तथापि आरबीआई परीक्षा की तारीखों में परिवर्तन का अधिकार सुरक्षित रखता है। |
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा की तारीखें (अनंतिम) | 7 मई 2018. तथापि आरबीआई परीक्षा की तारीखों में परिवर्तन का अधिकार सुरक्षित रखता है। |
सहायक के पद के लिए भर्ती (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष अभियान-2018)
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआर्इ) में सहायक (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष अभियान) के पद के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए लिंक पर क्लिक करें।
“Recruitment for the post of Assistant” (Special Drive for PWD candidates- 2018)
1. आवेदन फॉर्म
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह निश्चित कर लेना चाहिए कि वे पद के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
हेल्पलाइन : फॉर्म भरने में, सूचना प्रभार के भुगतान या कॉल लैटर प्राप्त करने में कोई समस्या हो तो उम्मीदवार http://cgrs.ibps.in/ पर शिकायत निवारण कक्ष से सम्पर्क करें। |
कार्यालय | पीडब्ल्यूडी# | ||||
वीआई | एचआई | ओएच | चौथी श्रेणी | कुल | |
अहमदाबाद | 0 | 1 | 1 | 0 | 2 |
बंगलुरू | 0 | 1 | 0 | 0 | 1 |
भोपाल | 0 | 1 | 0 | 0 | 1 |
भुवनेश्वर | 0 | 1 | 0 | 0 | 1 |
चंडीगढ़ | 1 | 1 | 1 | 0 | 3 |
हैदराबाद | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
जयपुर | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 |
जम्मू | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
कानपुर और लखनऊ | 1 | 2 | 1 | 1 | 5 |
कोलकाता | 2 | 1 | 1 | 0 | 4 |
मुम्बई | 0 | 1 | 0 | 3 | 4 |
नागपुर | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
पटना | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
जोड़ | 5 | 10 | 8 | 4 | 27 |
“बैंक आवश्यकतानुसार रिक्तियों की संख्या को बढ़ाने / घटाने या रिक्तियों को न भरने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
संक्षेपाक्षर इस प्रकार हैं : पीडब्ल्यूडी – दिव्यांगजन, वीआई–दृष्टि बाधित, एचआई – श्रवण बाधित, ओएच–अस्थि दिव्यांगता, चौथी श्रेणी – जैसे कि आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 में परिभाषित है।
दिव्यांगजनों की केवल निम्नलिखित श्रेणियाँ इस पद हेतु आवेदन के लिए पात्र हैं।
ओएच-लोकोमोटर दिव्यांगता वाले उम्मीदवार : ओए – एक भुजा प्रभावित (दाहिनी या बांई); बीएल – दोनों टांगें प्रभावित लेकिन भुजाएं प्रभावित नहीं; ओएल – एक टाँग प्रभावित (दाहिनी या बांईं), एचआई उम्मीदवार : पीडी – आंशिक बधिर; डी- बधिर, वीएच उम्मीदवार : बी – दृष्टिहीन; एलवी – कम दृष्टि, चौथी श्रेणी – जैसे कि आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 में परिभाषित है।
# दिव्यांगजनों / भूतपूर्व सैनिकों के लिए क्षैतिज आरक्षण है इसलिए दिव्यांगजनों के कोटा के तहत चयनित उम्मीदवारों को उचित श्रेणी अर्थात एससी/एसटी/ओबीसी/सामान्य में रखा जाएगा जो एससी/एसटी/ओबीसी के आरक्षण हेतु बनाए गए रोस्टर में उम्मीदवारों की संबन्धित श्रेणी पर आधारित होगा। सभी दिव्यांग उम्मीदवार (वीआई, एचआई, ओएच) इन पदों के लिए आवेदन करने कें पात्र है और इसका दिए गये आरक्षण से कोई संबंध नहीं है |
अपिव से संबन्धित उम्मीदवार जो ‘क्रीमी लेयर’ में आते हैं वे अपिव का आरक्षण के हकदार नहीं हैं।
परिणामों को अंतिम रूप देते समय सरकार के विद्यमान दिशानिर्देशों के तहत विभिन्न वर्गों हेतु आरक्षण दिया जाएगा।
2. परिभाषा :
i) भूतपूर्व सैनिक
केवल उन्हीं उम्मीदवारों को भूतपूर्व सैनिक माना जाएगा जो भारत सरकार, गृह मंत्रालय, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा 27 अक्तूबर 1986 को जारी अधिसूचना संख्या 36034/5/85/Estt(SCT), समय-समय पर यथासंशोधित, में निर्धारित संशोधित परिभाषा की शर्तों को पूरा करते हैं।
दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक : ऐसे सैनिक जो संघ के सशस्त्र बलों में सेवा के दौरान शत्रु अथवा उपद्रवग्रस्त क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई के दौरान दिव्यांग हुए हों – उन्हें दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक माना जाएगा।
नोट :
1) ऐसे उम्मीदवार जो सैन्य बलों से सेवानिवृत्त/कार्यमुक्त हुए हैं या जिनकी एसपीई 19.03.2019 को या उससे पहले पूरी होनी संभावित है, केवल वे ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उनसे यह भी अपेक्षित होगा कि रिज़र्व बैंक में कार्य-ग्रहण करते समय कार्यमुक्ति का पत्र और स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत करें कि वह भारत सरकार के नियमों के अनुसार भूतपूर्व सैनिक को प्राप्य लाभों का पात्र है। ऐसे उम्मीदवार जो अपने नियोजन की आरंभिक अवधि पहले ही पूरी कर चुके हों और विस्तारित नियोजन के तहत सेवा में हों उन्हें उस आशय का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। ऊपर बताए गए उम्मीदवारों का यदि चयन हो जाता है तो उन्हें 19.04.2019 को या उससे पहले कार्यमुक्त होकर रिज़र्व बैंक में कार्यभार ग्रहण करना होगा। ऐसे सभी उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाणपत्रों के प्रारूप अनुलग्नक-II में दिए गए हैं और ये प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।
2) तारीख 15-11-1986 से टेरिटोरियल आर्मी कार्मिकों को भूतपूर्व सैनिक माना गया है।
3) यदि कोई भूतपूर्व सैनिक पुन: रोजगार प्राप्त करने के लिए मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने के बाद सिविल साइड में सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुका है, तो सरकारी सेवा में पुन: रोजगार के प्रयोजन से उसका भूतपूर्व सैनिक दर्जा समाप्त हो जाएगा।
4) केंद्र सरकार के अधीन पुनः रोजगार प्राप्त भूतपूर्व सैनिकों के लिए लागू निम्नलिखित नियम ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए लागू होंगे:
(i) जिन भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों ने केंद्र सरकार के अधीन समूह ‘ग’ और ‘घ’ में पहले ही रोजगार प्राप्त कर लिया है उन्हें केंद्र सरकार के अधीन उच्चतर ग्रेड या कैडर या समूह ‘ग’/‘घ’ में रोजगार प्राप्त करने के लिए भूतपूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित आयु संबंधी छूट का लाभ दिया जाएगा। तथापि ऐसे उम्मीदवार केंद्र सरकार की सेवा में भूतपूर्व सैनिकों के लिए दूसरी बार आरक्षण के लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे।
3. दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण
क : दिव्यांगजन :
(i) अस्थि विकलांगता वाले व्यक्ति वे हैं जो स्वयं को और वस्तुओं को गतिशील करने से जुड़ी विशिष्ट गतिविधियों को निष्पादित करने में असमर्थ हैं, यह दिव्यांगता मस्कुलो स्केलेटल या तंत्रिका तंत्र या दोनों की व्यथा के कारण है जिसमें कुष्ठ रोग से उपचारित व्यक्ति, प्रमस्तिष्क पक्षाघात, बौनापन, मस्कुलर डिस्ट्रोफी से पीड़ित व्यक्ति और एसिड हमले से पीड़ित व्यक्ति शामिल हैं। इन मामलों में दिव्यांगता की डिग्री न्यूनतम 40% होनी चाहिए।
(ii) श्रवण बाधित उम्मीदवार के रूप में माने जाने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित शर्तों में से किसी एक शर्त को पूरा करना चाहिए:
(क) बधिर का अर्थ दोनों कानों में ध्वनि आवृत्ति में 70 डीबी के बहरेपन वाला व्यक्ति
(ख) ऊँचा या कम सुनने वाले का अर्थ दोनों कानों में ध्वनि आवृत्ति में 60 डीबी से 70 डीबी के बहरेपन वाला व्यक्ति
(iii) दृष्टि से दिव्यांग उम्मीदवार के रूप में विचार किए जाने के लिए उम्मीदवार में निम्नलिखित में से कोई एक दिव्यांगता होनी चाहिए :
(क) बिलकुल दिखाई नहीं देना।
(ख) सर्वश्रेष्ठ संभव सुधार के साथ बेहतर आँख में दृष्टि क्षमता 3/60 या 10/200 (स्नेलेन) से कम नहीं हो।
(ग) दृष्टि का दायरा सम्मुख में 10 डिग्री या इससे खराब की सीमा में आता हो।
(घ) कम दृष्टि का अर्थ उस स्थिति से है जिसमें किसी व्यक्ति की आँख का सर्वश्रेष्ठ संभव सुधार के साथ बेहतर आँख में दृष्टि क्षमता 6/18 से अधिक या 20/60 से कम न हो और 3/60 या 10/200 (स्नेलेन) तक हो।
(ङ) दृष्टि का दायरा सम्मुख में 40 डिग्री से कम और 10 डिग्री की सीमा में आता हो।
(iv) दिव्यांग उम्मीदवारों के पास इस आशय का नवीनतम प्रमाणपत्र होना चाहिए जो भारत सरकार / राज्य सरकार के प्राधिकृत विभाग / अस्पताल द्वारा जारी किया गया हो।
(v) निम्नलिखित दिव्यांग उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं –
ओए – एक भुजा प्रभावित (दाहिनी या बांई); बीएल – दोनों टांगें प्रभावित लेकिन भुजाएं प्रभावित नहीं; ओएल – एक टाँग प्रभावित (दाहिनी या बांईं); पीडी – आंशिक बधिरता; डी- बधिर; बी – दृष्टिहीन; एलवी – कम दृष्टि, चौथी श्रेणी – जैसे कि आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 में परिभाषित है।
बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षण
“दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016” की धारा 34 के अंतर्गत, बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति आरक्षण हेतु पात्र हैं। इस अधिनियम के अंतर्गत दिव्यांगता की आरक्षित श्रेणियाँ निम्नलिखित हैं :
क. अंधापन और कम दृष्टि;
ख. बधिर और ऊंचा या कम सुनने वाले;
ग. लोकोमोटर दिव्यांगता जिसमें प्रमस्तिष्क पक्षाघात, उपचारित कुष्ठ रोग, बौनापन, एसिड हमले से पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रोफी शामिल हैं;
घ. ऑटिज़्म, बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट लर्निंग दिव्यांगता और मानसिक बीमारी;
ङ. प्रत्येक दिव्यांगता के लिए चिह्नित पदों में बहरा-अंधापन सहित खंड (क) से (घ) तक के अंतर्गत व्यक्तियों में अनेक दिव्यांगताएँ
नोट: उपर्युक्त निर्दिष्ट दिव्यांगताओं की परिभाषा "दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016" के अनुसार होगी।
इस बारे में अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवार को आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 के माध्यम से निर्धारित दिव्यांगता प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा इस संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार प्रस्तुत करना होगा।
ख. दिव्यांगजनों द्वारा लेखन सहायक के प्रयोग हेतु दिशानिर्देश
दृष्टिबाधित उम्मीदवार और प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात सहित लोकोमोटर अक्षमता वाले ऐसे उम्मीदवार जिनकी लेखन गति किसी कारण से स्थायी रूप से प्रभावित है वे निम्नलिखित दी गयी सीमाओं के अधीन ऑनलाइन परीक्षा के दौरान अपने खर्चे पर लेखन सहायक का प्रयोग कर सकते हैं। यदि लेखन में किसी की सहायता ली जाती है तो ऐसे सभी मामलों में निम्नलिखित नियम लागू होंगे :
-
उम्मीदवार को अपने लिए लेखन-सहायक की व्यवस्था स्वयं को अपने खर्चे पर करनी होगी।
-
ऐसा लेखन-सहायक किसी भी एकेडेमिक स्ट्रीम से हो सकता है।
-
लेखन सहायक की सहायता लेने वाले उम्मीदवार और लेखन सहायक, दोनों को परीक्षा के समय कॉल लेटर के साथ समुचित वचनपत्र देना होगा। वचनपत्र से यह पुष्टि होनी चाहिए कि लेखन सहायक उपर्युक्त उल्लिखित सभी मानदंड पूरा करता है। इसके अलावा यदि बाद में ज्ञात होता है कि वह निर्धारित मानदंडों में से कोई भी मानदंड पूरा नहीं करता है या कुछ वास्तविक तथ्य छिपाए गए हैं तो आवेदक की उम्मीदवारी निरस्त हो जाएगी, ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम चाहे कुछ भी हो। वचनपत्र का प्रोफोर्मा भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
-
एक से अधिक उम्मीदवार एक ही लेखन सहायक की सहायता नहीं ले सकते हैं। उम्मीदवार जिस लेखन सहायक की सहायता लेगा वह लेखन सहायक परीक्षा का उम्मीदवार नहीं होना चाहिए। यदि भर्ती की प्रक्रिया के दौरान किसी स्तर पर इसका उल्लंघन पाया गया तो उम्मीदवार और लेखन सहायक, दोनों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार जो परीक्षा के समय लेखन सहायक की सहायता लेना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन फार्म में इसका अनिवार्य रूप से और सावधानी से उल्लेख करें। इसके बाद किसी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-
वे पात्र उम्मीदवार जो इस परीक्षा में लेखन सहायक की सेवाएँ लेना चाहते हैं, उन्हें इस बारे में ऑनलाइन आवेदन पत्र में ध्यानपूर्वक अनिवार्य रूप से दर्शाना होगा। बाद में किसी भी अनुरोध पर अनुकूल रूप से विचार नहीं किया जाएगा।
-
केवल प्रतिपूरक समय के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को ऐसी रियायतें दी जायेंगी, क्योंकि उम्मीदवारों को दिया जाने वाला प्रतिपूरक समय सिस्टम आधारित होगा, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के लिए ऐसा संभव नहीं होगा कि वह इसके लिए पंजीकृत नहीं होने वाले उम्मीदवारों को ऐसे समय की अनुमति दे। प्रतिपूर्ति समय के लिए पंजीकृत नहीं हुए उम्मीदवारों को ऐसी रियायतों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
उम्मीदवार को केवल तब लेखन सहायक / प्रतिपूरक समय का उपयोग करने के विकल्प का चयन करना चाहिए, यदि वे आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 के तहत भारत सरकार के नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार इन सेवाओं / रियायतों का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।
-
उपर्युक्त दिशानिर्देश समय-समय पर भारत सरकार के दिशानिर्देशों / स्पष्टीकरणों, यदि कोई हों, के संदर्भ में परिवर्तन के अधीन हैं। लेखन सहायक / प्रतिपूरक समय को दर्शाते समय उम्मीदवार यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि वे इस संबंध में भारत सरकार के दिशानिर्देशों / स्पष्टीकरणों के अनुसार ऐसी सुविधा / रियायत का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।
उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश
i. ओएच-लोकोमोटर दिव्यांगता और प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात
ओएच-लोकोमोटर दिव्यांगता और प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात से प्रभावित उम्मीदवार और आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 के अंतर्गत परिभाषित दिव्यांग उम्मीदवार जिनकी लेखन गति धीमी है (न्यूनतम 40% दिव्यांगता) उन्हें परीक्षा के प्रत्येक घंटे के लिए बीस मिनट का प्रतिपूरक समय दिया जाएगा।
ii. दृष्टि बाधित उम्मीदवार
-
दृष्टि बाधित उम्मीदवार (जो 40% से कम की दिव्यांगता वाले नहीं हैं ) वे परीक्षा की विषय-वस्तु को मैग्निफाइड फॉन्ट में देखने का विकल्प ले सकते हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार परीक्षा के प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट के प्रतिपूरक समय के पात्र होंगे।
-
दृष्टि बाधित उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए लेखन सहायक की सहायता लेते हैं उन्हें यह सुविधा (परीक्षा की विषय-वस्तु को मैग्निफाइड फॉन्ट में देखने) नहीं दी जाएगी।
लेखन हेतु सहायक के प्रयोग की अनुमति भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, निशक्तता संबंधी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 26 फरवरी 2013 को जारी कार्यालय ज्ञापन एफ सं.16-110/2003-DDIII द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार दी जाएगी।
iii. आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 की धारा 34 (1) (डी) & (ई) के तहत परिभाषित उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय दर्शाना होगा कि उन्हें लेखन सहायक की ज़रूरत है या नहीं।
उपर्युक्त दिशानिर्देश समय-समय पर भारत सरकार के दिशानिर्देशों/स्पष्टीकरणों, यदि कोई हों, के अनुसार परिवर्तन के तहत हैं।
4. पात्रता मानदंड:
(क) आयु (01.01.2018 को):
आयु 20 और 28 वर्ष के बीच हो। केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे जिनका जन्म 02/01/1990 से पहले और 01/02/1998 (दोनों दिन शामिल हैं) के बाद नहीं हुआ हो।
उच्चतर आयु सीमा में रियायत :
उच्चतर आयु सीमा में निम्नानुसार रियायत दी जाएगी :
क्रमांक | वर्ग | उच्चतर आयु सीमा में छूट |
(i) | अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति (अजा /अजजा) | 5 वर्ष अर्थात 33 वर्ष तक |
(ii) | अन्य पिछड़ा वर्ग (अपिव) | 3 वर्ष अर्थात 31 वर्ष तक |
(iii) | दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) | 10 वर्ष (सामान्य), 13 वर्ष (अपिव) और 15 वर्ष (अजा / अजजा) |
(iv) | भूतपूर्व सैनिक | सशस्त्र सेनाओं में की गई कुल सेवा की अवधि में 3 वर्ष जोड़ते हुए, लेकिन अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं। |
(v) | उम्मीदवार जो सामान्यत: 1 जनवरी 1980 से 31 दिसम्बर 1989 के बीच जम्मू और कश्मीर राज्य के कश्मीर मंडल के निवासी रहे हों | 5 वर्ष |
(vi) | उम्मीदवार जो भारतीय रिज़र्व बैंक का कार्य अनुभव रखते हों | ऐसे अनुभव की कुल अवधि, अधिकतम तीन वर्ष तक |
नोट : उक्त प्रकारों या इनके साथ कोई और प्रकार मिलाते हुए आयु-सीमा में संचयी छूट नहीं दी जाएगी।
जाति संबंधी मानदंड :
i. अजा/अजजा/अपिव के रूप में आरक्षण मांगने वाले उम्मीदवारों को केवल निर्धारित प्रपत्र में ही भारत सरकार के तहत पदों पर नियुक्ति के लिए नामांकित प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें उम्मीदवार की जाति, अधिनियम/आदेश जिसके तहत जाति को अजा/अजजा/अपिव के रूप में मान्यता दी गयी है और गाँव/कस्बा जिसका उम्मीदवार सामान्य रूप से निवासी है, का स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके जाति/समुदाय प्रमाणपत्र में उनकी जाति/समुदाय का नाम और उसकी वर्तनी ठीक वैसी ही हो जैसी केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित की गयी है (केंद्रीय सूची में अपिव जातियों के रूप में भारत सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त अपिव श्रेणी की जातियों के सूची http://www.ncbc.nic.in साइट पर उपलब्ध है, अजजा श्रेणी के लिए प्रत्येक राज्य की जाति की सूची www.ncst.nic.in साइट पर उपलब्ध है अजा श्रेणी के लिए प्रत्येक राज्य की जाति की सूची http://www.socialjustice.nic.in साइट पर उपलब्ध है | जाति प्रमाणपत्र में जाति के नाम में किसी अंतर की स्थिति में उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अपिव प्रमाणपत्र में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख होना चाहिए कि उम्मीदवार क्रीमी लेयर से संबन्धित नहीं है जैसा कि भारत सरकार द्वारा केंद्र सरकार के तहत पदों और सेवाओं हेतु आवेदन करने के लिए परिभाषित किया गया है।
ii. किसी उम्मीदवार के अपिव के दावे का निर्धारण उस राज्य (या राज्य के भाग) के संबंध में किया जाएगा जिससे उनके पिता मूल रूप से संबंध रखते हैं। जो उम्मीदवार एक राज्य (या राज्य के भाग) से दूसरे में अंतरित हुए हैं, उन्हें अपने पिता के मूल रूप से संबन्धित होने वाले राज्य के अपिव प्रमाणपत्र के आधार पर जारी अपिव प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
iii. ऑनलाइन आवेदन में उम्मीदवार द्वारा पहले ही दर्शायी गयी समुदाय स्थिति में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।
आयु में रियायत चाहने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के समय आवश्यक प्रमाणपत्र(त्रों) की प्रतिलिपियां प्रस्तुत करनी होंगी।
(ख) शैक्षणिक योग्यता (01.01.2018 को):
(i) दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए किसी भी विषय में उत्तीर्णांक सहित स्नातक डिग्री और पीसी पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान।
(ii) भूतपूर्व सैनिकों के वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को या तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए या फिर सशस्त्र सैन्य बलों के मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए और रक्षा सेवाओं में न्यूनतम 15 वर्ष की सेवा कर चुके हों।
(iii) भर्ती करने वाले किसी कार्यालय विशेष में पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को भर्ती करने वाले कार्यालय के राज्य/ उस कार्यालय के तहत आने वाले राज्यों की भाषा में दक्षता (अर्थात भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने का ज्ञान) होना चाहिए।
नोट :
(1) पात्रता प्राप्त करने की तारीख विश्वविद्यालय / संस्थान द्वारा जारी किए गए अंक पत्र या अनंतिम प्रमाण पत्र पर प्रदर्शित तारीख होगी। यदि किसी विशेष परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय / संस्थान की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है, तो विश्वविद्यालय / संस्थान के उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र जिस पर वह तारीख दर्शायी गयी हो जिस दिन वेबसाइट पर परिणाम पोस्ट किया गया था, उस तारीख को उत्तीर्ण करने की तारीख माना जाएगा।
(2) ऑनलाइन आवेदन में उम्मीदवार को स्नातक में प्राप्त प्रतिशत निकटतम दो दशमलव अंकों तक दर्शाना चाहिए। जहां सीजीपीए / ओजीपीए दिया गया है तो उसे प्रतिशत में परिवर्तित किया जाना चाहिए और उसे ऑनलाइन आवेदन में दर्शाना चाहिए। यदि दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है, तो उम्मीदवार को उपयुक्त प्राधिकारियों द्वारा जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ ग्रेड से प्रतिशत में परिवर्तन संबंधी विश्वविद्यालय के मानदंडों और इन मानदंडों के अनुसार उम्मीदवार के अंकों के प्रतिशत का उल्लेख हो।
(3) प्रतिशत की गणना: प्रतिशत अंक उम्मीदवार द्वारा सभी विषयों में सभी सेमेस्टर (रों)/वर्ष (र्षों) में प्राप्त कुल अंकों द्वारा सभी विषयों के अधिकतम अंकों के कुल योग में भाग देते हुए निकाले जाएंगे चाहे कोई भी ऑनर्स / वैकल्पिक / अतिरिक्त वैकल्पिक विषय हों। यह उन विश्वविद्यालयों के लिए भी लागू होगा जहां क्लास/ग्रेड का निर्णय केवल ऑनर्स के अंकों के आधार पर किया जाता है। इस प्रकार प्राप्त प्रतिशत का अंश नजरअंदाज किया जाएगा अर्थात 49.99% को 50% से कम माना जाएगा।
(ग) चयन की स्कीम:
क. प्रारम्भिक परीक्षा
क्रमांक | परीक्षा का नाम (वस्तुनिष्ठ) |
प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | कुल समय |
1. | अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 1 घंटा |
2. | अंकीय योग्यता | 35 | 35 | |
3. | तर्क शक्ति योग्यता | 35 | 35 | |
कुल | 100 | 100 |
ख. मुख्य परीक्षा
क्रमांक | परीक्षा का नाम (वस्तुनिष्ठ) |
प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय |
1. | तर्क शक्ति परीक्षण | 40 | 40 | 30 मिनट |
2. | अंग्रेजी भाषा- परीक्षण | 40 | 40 | 30 मिनट |
3. | कम्प्यूटर ज्ञान का परीक्षण | 40 | 40 | 20 मिनट |
4. | सामान्य ज्ञान परीक्षण | 40 | 40 | 25 मिनट |
5. | अंकीय योग्यता का परीक्षण | 40 | 40 | 30 मिनट |
कुल | 200 | 200 |
ग. भाषा दक्षता परीक्षण (एलपीटी) – मुख्य ऑन-लाइन परीक्षा में अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षण (एलपीटी) देना होगा। भाषा दक्षता परीक्षण संबंधित राज्य की आधिकारिक / स्थानीय भाषा में किया जाएगा (अनुलग्नक- IV)। आधिकारिक / स्थानीय भाषा में दक्ष नहीं होने वाले उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जाएगा। सामाजिक न्याय मंत्रालय, दिव्यांगता कार्य विभाग, भारत सरकार द्वारा 26 फरवरी 2013 को जारी कार्यालय ज्ञापन (ओएम) के अनुसार लेखन सहायक का उपयोग करने वाले या उपयोग नहीं करने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिक समय या 10 मिनट का अतिरिक्त समय (एलपीटी की कुल अवधि 30 मिनट है) दिया जाएगा।
i) अंग्रेजी भाषा के परीक्षण को छोडकर उक्त मुख्य ऑनलाइन परीक्षण द्विभाषी अर्थात अंग्रेजी और हिन्दी में होंगे।
ii) उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के प्रत्येक वस्तुनिष्ठ परीक्षण उत्तीर्ण करने होंगे।
iii) मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
iv) वस्तुनिष्ठ परीक्षण (प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा) में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत जवाब के लिए ¼ अंक काटे जाएंगे।
v) परीक्षा के बारे में अन्य विस्तृत जानकारी सूचना के हैन्डआउट में दी जाएगी, उम्मीदवारों को रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से परीक्षा हेतु कॉल लैटर डाउनलोड करने के साथ यह हैन्डआउट भी डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
vi) प्रारम्भिक ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर आरबीआई की वेबसाइट पर अप्रैल 2018 में उपलब्ध करा दिये जाएंगे। मुख्य ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और इसकी संक्षिप्त सूचना बैंक की वेबसाइट पर मई 2018 में प्रकाशित की जाएगी।
vii) वस्तुनिष्ठ परीक्षणों में कुल प्राप्तांकों में पर्याप्त रूप से उच्च मैरिट पाने वाले उम्मीदवारों को पर्याप्त संख्या में भाषा दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, इस मैरिट का निर्धारण बैंक द्वारा निर्धारित रिक्तियों के संबंध में निर्णय के आधार पर होगा।
viii) ऑनलाइन मुख्य परीक्षा, बायोमैट्रिक सत्यापन और भाषा दक्षता परीक्षण में उम्मीदवार के निष्पादन के आधार पर मैरिट के अनुसार अंतिम चयन किया जाएगा।
ix) चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति बैंक के नियमानुसार उसके चिकित्सीय रूप से फिट होने के अधीन होगी।
x) बायोमैट्रिक डाटा – कैप्चर करना तथा सत्यापन करना
यह निर्णय लिया गया है कि प्राथमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का मुख्य परीक्षा के दिन बायोमैट्रिक डाटा (अंगूठे की छाप या अन्य कोई) और उम्मीदवार का फोटोग्राफ कैप्चर किया जाए।
बायोमैट्रिक डाटा की स्थिति (मिलान होता है या नहीं) के संबंध में इसके सत्यापन प्राधिकारी का निर्णय अंतिम तथा उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होगा।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दें:
- यदि उंगलियों पर लेप (स्टैम्प इंक/मेहंदी/रंग…आदि) लगा हो तो सुनिश्चित करें कि वह पूरी तरह से धो दिया गया हो ताकि परीक्षा से पहले वह लेप हट जाए।
- यदि उंगलियां गंदी अथवा मटमैली हों तो सुनिश्चित करें कि फिंगरप्रिंट (बायोमैट्रिक) के कैप्चर होने से पहले उन्हें धो कर सुखा लिया गया हो।
- सुनिश्चित करें कि दोनों हाथों की उंगलियां सूखी हों। यदि उंगलियां नम हों तो प्रत्येक उंगली को सुखाने के लिए पोछें।
- यदि कैप्चर की जाने वाली मुख्य उंगली (बाया अंगूठा) चोटग्रस्त/क्षतिग्रस्त है तो परीक्षा केंद्र पर संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचित करें। ऐसे मामलों में अन्य उंगलियों इत्यादि के छाप को कैप्चर किया जा सकता है।
(घ) दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण
भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसरण में रिज़र्व बैंक सीमित संख्या दिव्यांगजनों के लिए कुछ केन्द्रों पर परीक्षापूर्व प्रशिक्षण का आयोजन कर सकता है। उक्त वर्गों के जो उम्मीदवार यह प्रशिक्षण लेने के इच्छुक हैं वे जिस केन्द्र से आवेदन कर रहे हैं वहीं पर भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से पत्राचार कर सकते हैं। प्रशिक्षण केन्द्रों की नीचे बताई गई सूची सूचनात्मक है। परीक्षापूर्व प्रशिक्षण का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बारे में क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा सूचित किया जाएगा। परीक्षापूर्व प्रशिक्षण के लिए संबंधित केन्द्र पर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को यात्रा, बोर्डिंग, लोजिंग आदि के सभी खर्चे स्वयं करने होंगे। प्रतिक्रिया और प्रशासनिक व्यवहार्यता के आधार पर किसी भी परीक्षापूर्व प्रशिक्षण केन्द्र को रद्द करने और/या कुछ और केन्द्र जोड़ने और/या वैकल्पिक व्यवस्था का अधिकार सुरक्षित रहेगा। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदनपत्र का प्रारूप भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कार्यालयों के पते
भारतीय रिज़र्व बैंक, आश्रम रोड, अहमदाबाद – 380 014. |
भारतीय रिज़र्व बैंक, 10/3/08, नृपतुंग रोड, बंगलुरू - 560 001 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, होशंगाबाद रोड, भोपाल-462011 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, पं.जवाहरलाल नेहरू मार्ग, भुवनेश्वर - 751 001 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, सेन्ट्रल विस्टा, टेलिफोन भवन के समाने, सेक्टर 17, चंडीगढ़-160 017 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, 6-1-56, सचिवालय रोड, सैफाबाद, हैदराबाद - 500 004. |
भारतीय रिज़र्व बैंक, रामबाग सर्किल, टोंक रोड, जयपुर - 302 052. |
भारतीय रिज़र्व बैंक, रेल हेड कॉम्प्लेक्स, जम्मू - 180 012 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, महात्मा गांधी रोड, कानपुर – 208 001 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, 15, नेताजी सुभाष रोड, कोलकाता - 700 001. |
भारतीय रिज़र्व बैंक, मुख्य भवन, शहीद भगत सिंह मार्ग, मुम्बई-400 001 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, मुख्य भवन, डॉ. राघवेन्द्र राव रोड, सिविल लाइन, नागपुर - 440 001 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, साउथ गांधी मैदान, पटना - 800 001 |
5. परीक्षा केन्द्र:
(i) भारत में विभिन्न केन्द्रों पर परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों की अनंतिम सूची अनुलग्नक III में दी गई है।
(ii) तथापि प्रतिक्रिया, प्रशासनिक सुलभता इत्यादि के परिप्रेक्ष्य में परीक्षा केन्द्रों को रद्द तथा/अथवा अन्य केन्द्रों को जोडने का अधिकार भारतीय रिज़र्व बैंक के पास सुरक्षित रहेगा।
(iii) उम्मीदवारों ने जिस कार्यालय के लिए आवेदन किया है उससे संबन्धित परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। तथापि, भारतीय रिज़र्व बैंक के पास यह अधिकार सुरक्षित रहेगा कि वह किसी उम्मीदवार को उसके द्वारा चयनित केन्द्र के अलावा कोई अन्य केन्द्र आबंटित करे तथा किसी उम्मीदवार को उस राज्य/संघ शासित प्रदेश से बाहर कोई परीक्षा केन्द्र (प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा के लिए) आबंटित करे जहां की रिक्ति के लिए उसने आवेदन किया हो।
(iv) उम्मीदवार परीक्षा केन्द्र पर अपने जोखिम तथा खर्चे पर परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) के लिए उपस्थित हों और भारतीय रिज़र्व बैंक किसी भी प्रकार के हादसे अथवा हानि इत्यादि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
(v) परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) केन्द्र बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
(vi) मुख्य परीक्षा के लिए केन्द्र सीमित होंगे।
6. सेवा की शर्तें / कैरियर संभावनाएं :
(i) वेतनमान:
सहायकों को 13150-750 (3)-15400- 900(4) -19000-1200(6)-26200-1300 (2)-28800- 1480(3) – 33240 – 1750 (1)- 34990 (20 वर्ष) के वेतनमान में आरंभ में ₹ 14650/- प्रति माह (अर्थात ₹ 13150 में स्नातकों को देय दो वेतन वृद्धियां) और समय-समय पर स्वीकार्य अन्य भत्ते अर्थात मंहगाई भत्ता, आवास किराया भत्ता, शहर प्रतिपूर्ति भत्ता, परिवहन भत्ता आदि दिया जाएगा। वर्तमान में सहायकों के लिए आरंभिक मासिक सकल परिलब्धियां 15% आवास किराया भत्ता सहित लगभग ₹ 32528/- हैं।
(ii) अतिरिक्त सुविधाएं:
उपलब्धता के आधार पर बैंक का आवास, पात्रता के अनुसार परिवहन भत्ता, अख़बार, ब्रीफकेस, पुस्तक अनुदान, आवास सज्जा के लिए भत्ते आदि। पात्रता के अनुसार ओपीडी इलाज/अस्पताल में रहकर इलाज कराने के लिए मेडिकल व्यय की प्रतिपूर्ति के साथ-साथ डिसपेंसरी सुविधा, ब्याज मुक्त त्यौहार अग्रिम, छुट्टी किराया रियायत (स्वयं के लिए, पति या पत्नी और पात्र आश्रितों के लिए दो वर्ष में एक बार)। आवास, कार, शिक्षा, उपभोक्ता वस्तुओं, पर्सनल कम्प्यूटर, आदि के लिए ब्याज की रियायती दरों पर ऋण और अग्रिम।
(iii) उच्चतर ग्रेड में पदोन्नति की पर्याप्त संभावनाएं हैं।
(iv) चयनित उम्मीदवारों को आरंभ में बैंक के उसी भर्ती क्षेत्र में स्थित कार्यालय में पदस्थापित किया जाएगा, जिसमें उन्होंने आवेदन किया था। तथापि, प्रशासनिक जरूरतें होने पर उन्हें पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में स्थानांतरित किया जा सकता है, इन चारों क्षेत्रों में कार्यालय इस प्रकार हैं:
(क) पश्चिमी क्षेत्र
- अहमदाबाद, भोपाल (रायपुर सहित), मुम्बई (बेलापुर, पुणे और पणजी सहित), नागपुर।
(ख) दक्षिणी क्षेत्र
- बंगलुरु, चेन्नै, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम (कोच्चि सहित) ।
(ग) उत्तरी क्षेत्र
– चंडीगढ़ (शिमला सहित), जयपुर, जम्मू / श्रीनगर, कानपुर (लखनऊ और देहरादून सहित) और नई दिल्ली ।
(घ) पूर्वी क्षेत्र
– भुवनेश्वर, गुवाहाटी (गंगटोक को छोड़कर पूर्वोत्तर के सभी राज्यों सहित), कोलकाता (गंगटोक सहित) और पटना (रांची सहित) ।
7. आवेदन कैसे करें:
विस्तृत दिशानिर्देश/ प्रक्रिया
क) आवेदन रजिस्ट्रेशन हेतु
ख) सूचना प्रभार के भुगतान हेतु
उम्मीदवार 30.1.2018 से 19.02.2018 तक केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगें तथा आवेदन का कोई अन्य माध्यम स्वीकार्य नहीं होगा।
रजिस्ट्रेशन से पहले ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु
ऑनलाइन आवेदन से पहले, उम्मीदवार -
(i) अपने फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर को यह सुनिश्चित करते हुए स्कैन कर लें कि वे इस विज्ञापन के अनुलग्नक I में अपेक्षित विनिर्देशों के अनुसार हैं।
(ii) उनके पास एक वैध व्यक्तिगत ई-मेल आईडी और मोबाइल नम्बर होना चाहिए, जिसे इस भर्ती प्रक्रिया के परिणामों की घोषणा तक सक्रिय रखा जाना चाहिए। भारतीय रिज़र्व बैंक कॉल लेटर डाउनलोड करने आदि की सूचना ई-मेल के माध्यम से भेजेगा। किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी ई-मेल आईडी किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करें/ किसी दूसरे व्यक्ति की ई-मेल आई डी का उल्लेख नहीं करें। यदि किसी उम्मीदवार के पास वैध व्यक्तिगत ई-मेल आईडी नहीं हो, तो उसे चाहिए कि ऑन-लाइन आवेदन करने से पहले अपना नया ई-मेल आईडी बनाए तथा उस ई-मेल एकाउन्ट और मोबाइल नम्बर को बरकरार रखें।
(iii) सूचना प्रभार (यह प्रभार लौटाया नहीं जाएगा)
30.01.2018 से 19.02.2018 तक भुगतान (ऑन लाइन भुगतान) किया जा सकेगा जो निम्नानुसार होगा :
- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹ 50/- के सूचना प्रभारों के अतिरिक्त कोई शुल्क देय नहीं है। स्टाफ उम्मीदवारों को सूचना प्रभारों के भुगतान की छूट है।
सूचना प्रभारों के ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक द्वारा लिए जाने वाले लेनदेन प्रभारों का वहन उम्मीदवारों को ही करना होगा।
(क) आवेदन का तरीका :
1. उम्मीदवार भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं तथा "Recruitment for the post of Assistant" (Special drive for PWD candidates-2018) पर क्लिक करें जिससे एक नया स्क्रीन खुल जाएगा।
2. अपने आवेदन को रजिस्टर करने के लिए उम्मीदवार “Click here for New Registration” टैब पर क्लिक करें और अपना नाम, संपर्क हेतु जानकारी तथा ई-मेल आईडी भरें। इसके बाद सिस्टम द्वारा प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नम्बर और पासवर्ड तैयार करके स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। उम्मीदवार इस प्रोविजनल नम्बर और पासवर्ड को नोट करें। प्रोविजनल नम्बर और पासवर्ड की जानकारी देते हुए ईमेल से और मोबाइल पर एक एसएमएस भी भेजा जाएगा।
3. यदि उम्मीदवार अपना आवेदन एक बार में पूरा नहीं भर पा रहे हों तो वे पहले से भरे हुए डाटा को “SAVE AND NEXT” टैब पर क्लिक करते हुए सेव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन को प्रस्तुत करने के पहले ऑनलाइन आवेदन में अपने ब्योरों की जांच करने के लिए “SAVE AND NEXT” सुविधा का उपयोग करें और उन्हें संशोधित करें, यदि आवश्यक हो तो। दृष्टिबाधित उम्मीदवार आवेदन फार्म को सावधानी पूर्वक भरें और आवेदन प्रस्तुत करने के पहले ब्योरों को सत्यापित करें/सत्यापित करवाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ब्योरे सही हैं।
4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्वयं ऑनलाइन आवेदन में ब्योरे भरें और जाँच करें क्योंकि FINAL SUBMIT BUTTON क्लिक करने के बाद कोई परिवर्तन संभव/विचारणीय नहीं होगा।
5. आवेदन में उम्मीदवार का या उसके पिता/पति का नाम इत्यादि सही प्रकार से भरा गया हो जैसा कि प्रमाणपत्र/मार्कशीट/पहचान प्रमाण में दिया गया है। इनमें किसी प्रकार का अंतर उम्मीदवारी निरस्त कर सकता है।
6. ‘Validate your details’ और ‘Save & Next’ बटन से अपने ब्योरे सत्यापित करें और आवेदन सेव कर लें।
7. उम्मीदवार को फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर के लिए दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार अपना फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करना होगा।
8. उम्मीदवार आवेदन फार्म के अन्य ब्योरे भरने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
9. FINAL SUBMIT से पहले Preview टैब क्लिक कर पूरे आवेदन का प्रीव्यू देखें और जाँचें।
10. यदि आवश्यक हो तो विवरण सुधार लें और यह जाँचने और सुनिश्चित करने के बाद ही “FINAL SUBMIT’’ पर क्लिक करें कि आपके द्वारा अपलोड किया गया फोटो, हस्ताक्षर तथा भरी गई अन्य जानकारी सही है।
11. ‘Payment’ टैब पर क्लिक करें और भुगतान करें।
12. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
(ख) सूचना प्रभार का भुगतान
ऑनलाइन माध्यम
1. आवेदन-फार्म पेमेंट गेटवे के साथ जोड़ा हुआ है और निम्नलिखित निर्देशों का पालन करते हुए भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
2. डेबिट कार्ड (रूपे/ वीजा/मास्टर कार्ड /मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वैलेट के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा।
3. ऑनलाइन आवेदन फार्म में अपने भुगतान की जानकारी सबमिट करने के बाद, कृपया सरवर से सूचना की प्रतीक्षा करें। कृपया दोहरे भुगतान से बचने के लिए बैक अथवा रीफ्रैश बटन न दबाएं।
4. लेनदेन सफलतापूर्वक पूरा हो जाने पर एक ई-रसीद तैयार हो जाएगी।
5. ‘ई-रसीद’ न तैयार होने का मतलब है कि भुगतान असफल रहा। असफल भुगतान पर उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने अनंतिम रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड से फिर लॉगिन करें और भुगतान की प्रक्रिया दुहराएं।
6. उम्मीदवारों से अपेक्षा है कि वे इस ई-रसीद और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिन्ट निकाल लें। कृपया ध्यान रखें कि यदि यह जेनरेट नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि आपका ऑनलाइन लेनदेन सफलतापूर्वक पूरा नहीं हुआ है।
7. क्रेडिट कार्ड प्रयोग करने वालों के लिए : सभी कीमतें भारतीय रुपए में अंकित हैं। यदि आप विदेशी क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर रहें हैं तो आपका बैंक विद्यमान विनिमय दर के अनुसार स्थानीय मुद्रा में परिवर्तन कर देगा।
8. आपके डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने लिए कृपया प्रक्रिया पूरी हो जाने पर अपने ब्राउसर-विंडों को बंद कर दें।
9. सूचना प्रभार के भुगतान के बाद शुल्क के विवरण सहित आवेदन फार्म का प्रिंट लेने की सुविधा उपलब्ध है।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे ऑनलाइन आवेदन स्वयं भरें। FINAL SUBMIT BUTTON क्लिक करने के बाद कोई परिवर्तन संभव नहीं है। उम्मीदवार यह नोट करे कि ऑनलाइन आवेदन में भरा गया नाम परीक्षा के समय सत्यापन हेतु दिखाए गए फोटो पहचान प्रमाण में दिए गए नाम से पूर्णत: मेल खाना चाहिए। वे महिला उम्मीदवार जिन्होंने शादी के बाद अपना पहला / अंतिम / मध्य का नाम बदल दिया है वे इसका विशेष ध्यान रखें। दृष्टिबाधित उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जानकारी की जाँच करने/करवाने के लिए उत्तरदायी होंगे और FINAL SUBMIT से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए भी की जानकारी सही है क्योंकि FINAL SUBMIT के बाद कोई परिवर्तन संभव नहीं है।
कृपया नोट करें कि ऑनलाइन आवेदन में भरी गई सारी जानकारी जिसमें उम्मीदवार का नाम, वर्ग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, परीक्षा केन्द्र इत्यादि सम्मिलित हैं, अंतिम मानी जाएगी और आवेदन फार्म का ऑनलाइन सबमिशन कर देने के बाद इसमें कोई परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा। अत: उम्मीदवारों से अनुरोध है कि ऑनलाइन आवेदन अत्यंत सावधानीपूर्वक भरें क्योंकि विवरणों में परिवर्तन के लिए किसी प्रकार के पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन फार्म में गलत और अपूर्ण विवरण दिए जाने या आवेदन फॉर्म में अपेक्षित विवरण छूट जाने के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थितियों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक उत्तरदायी नहीं होगा।
ऑनलाइन आवेदन, जो किसी भी रूप में अधूरा हो, मान्य नहीं होगा, जैसे ऑनलाइन आवेदन फार्म के साथ फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया गया हो।
उम्मीदवारों को उनके अपने हित में सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से काफी पहले वे ऑनलाइन आवेदन करें और सूचना प्रभार जमा करने के लिए अंतिम तारीख की प्रतीक्षा न करें, ताकि इंटरनेट पर भारी लोड/वेबसाइट जाम के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर लॉगऑन करने में डिस्कनैक्ट/अक्षम/असफल होने की संभावना से बच सकें।
उक्त किसी भी कारण से अथवा भारतीय रिज़र्व बैंक के नियंत्रण से बाहर किसी भी कारण से उम्मीदवारों द्वारा अंतिम तारीख के भीतर उनके आवेदन नहीं प्रस्तुत कर पाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
कृपया नोट करें की उक्त प्रक्रिया ही आवेदन करने की वैध प्रक्रिया है। किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन अथवा अधूरी प्रक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी।
आवेदन में भरी गई कोई भी सूचना/विवरण उम्मीदवार के लिए व्यक्तिगत रूप से बाध्यकारी होगी, तथा यदि बाद में पाया जाता है कि उसके द्वारा दी गई जानकारी विवरण/असत्य है तो वह न्यायिक कार्रवाई/सिविल कार्रवाई का भागी होगा/होगी।
8. सामान्य नियम/अनुदेश:
(i) उम्मीदवार केवल एक कार्यालय में रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं और जिस राज्य के कार्यालय के लिए आवेदन कर रहे हैं उसी राज्य के अंदर के ऑनलाइन परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) केंद्र का चयन करना होगा। उदाहराणार्थ - अहमदाबाद केन्द्र के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार केवल गुजरात से परीक्षा दे सकता है।
(ii) ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को किसी भी पते पर अपने आवेदन का प्रिन्ट या कोई प्रमाणपत्र या इनकी प्रतिलिपियां भेजने की जरूरत नहीं है। आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर ही आपकी उम्मीदवारी पर विचार किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर यह पाया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी असत्य/गलत है या रिज़र्व बैंक के अनुसार उम्मीदवार पात्रता के मानदंडों को पूरा नहीं करता/करती है तो उसकी उम्मीदवारी/नियुक्ति को रद्द/समाप्त कर दिया जाएगा।
(iii) सभी शैक्षणिक योग्यताएं भारत या विदेश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से प्राप्त होनी चाहिए। यदि अंकों के स्थान पर ग्रेड दिए गए हैं तो उम्मीदवारों को चाहिए कि वे ग्रेड का अंकीय समकक्ष स्पष्ट रूप से बताएं।
(iv) आवेदन के लिए पात्रता के बारे में सलाह देने के लिए उम्मीदवारों के किसी भी अनुरोध पर रिज़र्व बैंक विचार नहीं करेगा।
(v) उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से कॉल-लैटर डाउनलोड करने होंगे। कॉल लैटर डाउनलोड करने की सूचना ईमेल / एसएमएस से भी दी जाएगी। उम्मीदवार द्वारा जैसे ही संबंधित लिंक पर क्लिक किया जाएगा, तो कॉल लैटर डाउनलोड करने के लिए विन्डो खुल जाएगी। उम्मीदवार से अपेक्षित है कि कॉल लैटर डाउनलोड करने के लिए (1) रजिस्ट्रेशन नम्बर/रोल लम्बर (2) पासवर्ड/जन्म तारीख का उपयोग करें। उम्मीदवार को कॉल लैटर पर अपना नवीनतम फोटोग्राफ चिपकाना होगा। अधिमानत: जैसा कि रजिस्ट्रेशन के समय दिया गया था और परीक्षा केन्द्र पर (1) कॉल लैटर (2) फोटो पहचान प्रमाण जैसा कि नीचे (xii भुगतान) में निर्दिष्ट किया गया है और कॉल लैटर में भी निर्दिष्ट किया गया है, और मूल रूप से लाए गए फोटो पहचान प्रमाण की फोटोकॉपी भी लाएं।
(vi) परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) में बैठने के लिए उम्मीदवारों को अपने खर्च पर आना होगा।
(vii) परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) में देर से आने वाले उम्मीदवार अर्थात कॉल लैटर में निर्दिष्ट समय के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवार को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। कॉल लैटर में उल्लिखित रिपोर्ट समय परीक्षा से पहले है। यद्यपि परीक्षा की अवधि प्रारम्भिक परीक्षा के लिए 1 घंटा और मुख्य परीक्षा के लिए 2.15 घंटे की है, फिर भी उम्मीदवार को विभिन्न औपचारिकताओं को पूरा करने जैसे सत्यापन और विभिन्न अपेक्षित दस्तावेजों को संकलित करने, लॉग इन, अनुदेशों को बताने जैसे कार्य किए जाएंगे जिसमें लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।
(viii) अनंतिम चयनित उम्मीदवारों को आयु/योग्यता/वर्ग आदि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जो उम्मीदवार अजा/अजजा/अपिव के तौर पर आरक्षण चाहते हैं उन्हें निर्धारित प्रोफार्मे में सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमे स्पष्ट रूप से उम्मीदवार की जाति, अधिनियम/आदेश जिसके तहत उम्मीदवार की जाति को अजा/अजजा/अपिव के तौर पर मान्यता दी गई है और गाँव /कस्बा जहाँ उम्मीदवार सामान्य रूप से रहता है, का उल्लेख होना चाहिए।
(ix) आयु में रियायत चाहने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक प्रमाणपत्र(त्रों) की प्रतिलिपियाँ प्रस्तुत करनी होंगी।
(x) अपिव के तौर पर आरक्षण चाहने वाले उम्मीदवार को निर्धारित प्रपत्र में घोषणा करनी होगी कि वह क्रीमी लेयर से संबद्ध नहीं है। अपिव प्रमाणपत्र, जिसमें नॉन-क्रीमी वाक्यांश भी निहित हो, 01.09.2017 के बाद जारी किया होना चाहिए।
(xi) सरकारी क्षेत्र, सरकारी स्वामित्व वाले औद्योगिक उपक्रमों, सरकारी उपक्रमों/वित्तीय संस्थाओं/बैंकों, लोक उद्यम या ऐसे अन्य संगठनों में स्थायी या अस्थाई क्षमता में या कैजुयल अथवा दैनिक आधार पर कर्मचारी से अलग कार्य-प्रभारित कर्मचारी के रूप में काम कर रहे सभी उम्मीदवार बैंक को अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने से पहले अपने नियोक्ता (कार्यालय/विभाग प्रमुख) को इस भर्ती के लिए आवेदन के बारे में लिखित में सूचित करें। ऐसे संगठनों में काम कर रहे उम्मीदवारों से अपेक्षित है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय वे यह वचनपत्र प्रस्तुत करें कि उन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन करने के बारे में अपने कार्यालय/विभाग प्रमुख को लिखित में सूचित किया है। उम्मीदवार यह ध्यान दें कि यदि उनके नियोक्ता से बैंक को यह सूचना प्राप्त होती है कि उम्मीदवार को भर्ती के लिए आवेदन/परीक्षा में प्रवेश के लिए अनुमति रोकी जाती है तो उनका आवेदन/उम्मीदवारी अस्वीकार/रद्द किए जाने के अधीन है।
कार्यग्रहण के समय चयनित उम्मीदवारों को अपने पीएसयू/सरकारी/अर्ध-सरकारी नियोक्ता से सेवामुक्ति का उचित प्रमाण-पत्र लाना होगा।
(xii) परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) हॉल में सत्यापन के लिए कॉल लैटर के साथ उम्मीदवार की वर्तमान में वैध फोटो पहचान की प्रतिलिपि जैसे फोटोग्राफ सहित आधारकार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / स्थायी ड्राइविंग लाइसेन्स / वोटर कार्ड/ फोटोग्राफ सहित बैंक की पासबुक / राजपत्रित अधिकारी द्वारा कार्यालयीन पत्रशीर्ष पर जारी फोटो पहचान प्रमाण/ जनप्रतिनिधि द्वारा कार्यालयीन पत्रशीर्ष पर जारी फोटोप्रमाण / मान्यता प्राप्त महाविद्यालय / विश्व विद्यालय द्वारा जारी वैध वर्तमान पहचानपत्र / कर्मचारी आईडी / फोटोग्राफ सहित बार काउन्सिल का पहचानपत्र जांचकर्ता को दी जानी चाहिए। उम्मीदवार की पहचान का सत्यपान कॉल-लैटर में दिए गए उसके विवरण, उपस्थिति सूची में और उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के साथ किया जाएगा। यदि उम्मीदवार की पहचान के बारे में संदेह हुआ तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राशन कार्ड और लर्नर्स ड्राइविंग लाइसेन्स पहचान प्रमाण के रूप में मान्य नहीं होंगे।
नोट : उम्मीदवारों को फोटो पहचान प्रमाण की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी और ऑनलाइन परीक्षा देने के समय परीक्षा कॉल लैटर के साथ फोटो पहचान प्रमाण की प्रतिलिपि प्रस्तुत करनी होगी, ऐसा नहीं करने पर उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार यह नोट करे कि कॉल लैटर (रजिस्ट्रेशन के दौरान दिया गया) में दिया गया नाम फोटो पहचान प्रमाण में दिए गए नाम से पूर्णत: मेल खाना चाहिए। वे महिला उम्मीदवार जिन्होंने शादी के बाद अपना पहला / अंतिम / मध्य का नाम बदल दिया है वे इसका विशेष ध्यान रखें। यदि कॉल लैटर और फोटो पहचान प्रमाण में दिया गया नाम बेमेल हैं तो उम्मीदवार को परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
(xiii) उम्मीदवारों को उनके हित में सूचित किया जाता है कि वे ऐसा कोई विवरण नहीं दें जो मिथ्या हो, जिसे विकृत किया गया हो या मनगढंत हो और ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई जानकारी छिपाई नहीं जाए।
परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) के समय या इसके बाद की चयन प्रक्रिया के दौरान, यदि उम्मीदवार को निम्नानुसार दोषी पाया जाता है (या पाया गया है)
(क) अनुचित तरीकों का प्रयोग करने या
(ख) किसी दूसरे के स्थान पर कोई परीक्षा देने या अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा के लिए भेजने या
(ग) परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) हॉल में दुर्व्यवहार करने या किसी प्रयोजन के लिए परीक्षा(ओं) की विषय-वस्तु या उसमें दी गई कोई भी जानकारी पूरी तरह या उसके किसी भाग को किसी भी माध्यम से, मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रानिक या मेकैनिकल रूप से बताना, प्रकाशित करना, पुन: प्रस्तुत करना, प्रसारित करना, इकट्ठा करना या प्रसार करने या इकट्ठा करने में सहायता करना या
(घ) चयन के लिए अपनी उम्मीदवारी के संबंध में किसी असंगत या अनुचित तरीके का सहारा लेने; या
(ङ) अपनी उम्मीदवारी के लिए किसी अनुचित तरीके से समर्थन लेने वाले उम्मीदवार; या
(च) परीक्षा(प्रारम्भिक और मुख्य) में मोबाइल फोन या इसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक संचार उपकरण लाने वाले उम्मीदवार आपराधिक कार्रवाई के अलावा निम्नलिखित के भागी होंगे :-
i) वह जिस परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) का/की उम्मीदवार है, उसके लिए अयोग्य हो जाएगा/जाएगी,
ii) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आयोजित किसी परीक्षा या भर्ती से स्थायी रूप से या विनिर्दिष्ट अवधि के लिए उसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
iii) यदि उम्मीदवार ने बैंक में पहले ही ज्वाइन कर लिया है तो उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
(xiv) भारतीय रिज़र्व बैंक उम्मीदवारों द्वारा दिए गए उत्तरों को परीक्षा में बैठे अन्य उम्मीदवारों द्वारा दिए गए उत्तरों से मिलाते हुए विश्लेषण करेगा, ताकि गलत और सही जवाबों के एकरूपता के पैटर्न को पकड़ा जा सके। ऐसे विश्लेषण के आधार पर, यदि यह पाया जाता है कि जवाबों को शेयर किया गया है और प्राप्तांक असली/वैध नहीं है, तो भारतीय रिज़र्व बैंक को उसकी उम्मीदवारी रद्द करने का अधिकार होगा। और ऐसे उम्मीदवारों (अयोग्य ठहराए गए) के परिणाम को रोक लिया जाएगा।
(xv) किसी भी प्रकार की सिफारिश को अयोग्यता माना जाएगा।
(xvi) रिज़र्व बैंक के साथ सभी पत्राचारों में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद प्राप्त पंजीकरण संख्या और ‘कॉल लैटर’ में दिए गए रोल नंबर का उल्लेख अवश्य किया जाए।
(xvii) पात्रता, परीक्षाओं के आयोजन, एलपीटी आकलन, ऑनलाइन परीक्षा में न्यूनतम अर्हक मानकों के निर्धारण, रिक्तियों की संख्या और परिणामों को सूचित करने के बारे में बैंक का निर्णय अंतिम और उम्मीदवारों के लिए बाध्यकारी होगा, और इस बारे में किसी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
(xviii) परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) के संचालन में कुछ ऐसी समस्याओं के होने की संभावना से पूर्णतया इनकार नहीं किया जा सकता है, जिनका प्रभाव परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) के होने और / या परिणाम तैयार करने पर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में, समस्या के समाधान का भरपूर प्रयास किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को दूसरे केन्द्र पर शिफ्ट करने या यदि आवश्यक हुआ तो फिर से परीक्षा आयोजित करना भी शामिल होगा। इस बारे में भारतीय रिज़र्व बैंक का निर्णय अंतिम होगा। इन बदलावों को स्वीकार नहीं करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अपनी उम्मीदवारी से वंचित हो जाएंगे।
(xix) यदि परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) का आयोजन एक से अधिक सत्रों में किया जाता है तो विभिन्न सत्रों के दौरान उपयोग की गई अलग-अलग टेस्ट बैटरियों के कठिनाई स्तर में मामूली अंतरों को समायोजित करने के लिए विभिन्न सत्रों के अंकों को समानुपातिक किया जाएगा। नोड की क्षमता कम होने या कोई तकनीकी समस्या होने पर किसी भी केन्द्र पर या किसी भी उम्मीदवार के लिए एक से अधिक सत्रों की अपेक्षा हो सकती है।
(xx) जहां परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) का आयोजन किया गया है उस परिसर में मोबाइल फोन, पेजर या संचार का कोई भी साधन लाने की अनुमति नहीं है। इन अनुदेशों का कोई भी उल्लंघन भविष्य में परीक्षाओं में बैठने पर प्रतिबंध सहित अयोग्यता का आरोपण करेगा।
(xxi) परीक्षा भवन में कैलकुलेटर का प्रयोग करने या इसे अपने पास रखने की अनुमति नहीं है।
(xxii) उम्मीदवारों को उनके हित में सूचित किया जाता है कि वे मोबाइल फोन/पेजर सहित किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) भवन में नहीं लाएं क्योंकि इनके सेफकीपिंग की व्यवस्था नहीं रहेगी।
(xxiii) रिज़र्व बैंक उम्मीदवारों को अंक तालिका नहीं देगा। हालांकि ऑनलाइन परीक्षा (प्रारम्भिक और मुख्य) में प्राप्तांकों को अंतिम परिणामों की घोषणा के बाद बैंक की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।
(xxiv) इन पदों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (स्टाफ-उम्मीदवार) के वे कर्मचारी भी आवेदन कर सकेंगे, जो पात्रता मानदंडों को संतुष्ट करते हों।
(xxv) इस विज्ञापन और/अथवा इसके प्रतिउत्तर में किसी आवेदन की वजह से किसी मामले में कोई कानूनी कार्रवाई या कोई विवाद पैदा होता है तो किसी दावे या विवाद के संबंध में कोई भी कानूनी कार्रवाई केवल मुम्बई में शुरू हो सकती है और केवल मुम्बई में स्थित न्यायालयों/ट्रिब्युनलों/फोरमों के एकल और एकमात्र अधिकार क्षेत्र में ही वाद/मुकदमे की जांच होगी।
(xxvi) उम्मीदवार का परीक्षा/एलपीटी में प्रवेश पूर्णतया अनंतिम है। उम्मीदवार को कॉल लैटर भेजा गया है, केवल इस तथ्य का आशय यह नहीं है कि उसकी उम्मीदवारी को रिज़र्व बैंक ने पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है।
(xxvii) किसी भी स्तर पर यदि यह पता चलता है कि कोई उम्मीदवार पात्रता मानदंड पूरा नहीं करता है और / या यह कि उसने कोई असत्य / मिथ्या जानकारी प्रस्तुत की है या कोई महत्वपूर्ण तथ्य छिपाया है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। यदि इनमें से किसी कमी / कमियों का पता नियुक्ति के बाद चलता है तो उसकी सेवाएँ समाप्त की जा सकती हैं। पात्रता, लिखित परीक्षा का संचालन, अन्य परीक्षण और चयन से संबंधित सभी मामलों में बैंक के निर्णय अंतिम और सभी उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होंगे। इस संबंध में बैंक द्वारा किसी प्रत्यावेदन या पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
(xxviii) उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई कोई भी जानकारी यदि मिथ्या पायी जाती है या विज्ञापन में उल्लिखित पात्रता मानदंडों के अनुरूप नहीं पायी जाती है तो पंजीकृत उम्मीदवार की उम्मीदवारी को भर्ती प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर या भर्ती या बैंक में कार्यभार संभालने के बाद भी अस्वीकार की जा सकती है। इसके अलावा, आवेदकों को केवल ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता है। किसी मैनुअल / पेपर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी होगी और मूल दस्तावेज़ों के संदर्भ में पात्रता शर्तों के सत्यापन के अधीन होगी। स्क्रीनिंग और चयन उम्मीदवार द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर होगा। इसलिए यह आवश्यक है कि आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन में सटीक, पूर्ण और सही जानकारी प्रस्तुत करनी चाहिए। गलत या मिथ्या जानकारी प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवार के मामले में, उसकी उम्मीदवारी को चयन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर अस्वीकार किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन में घोषित पत्राचार के पते, श्रेणी के परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
(xxix) उम्मीदवार को फोटो के स्थान पर फोटो और हस्ताक्षर के स्थान पर हस्ताक्षर अपलोड करना भी सुनिश्चित करना चाहिए। यदि फोटो के स्थान पर फोटो और हस्ताक्षर के स्थान पर हस्ताक्षर उचित रूप से अपलोड नहीं किए गए हैं तो उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।