RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

78519067

संदर्भ दर का परिकलन और प्रसार –
वित्तीय बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफबीआईएल) द्वारा कार्य ग्रहण करना

4 जुलाई 2018

संदर्भ दर का परिकलन और प्रसार –
वित्तीय बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफबीआईएल) द्वारा कार्य ग्रहण करना

वर्तमान में, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) दैनिक आधार पर स्पॉट यूएसडी/आईएनआर के लिए संदर्भ दर और अन्य प्रमुख मुद्राओं की विनिमय दर संकलित करके प्रकाशित करता है। जैसेकि वर्ष 2017-18 के छठे द्विमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य में घोषणा की गई थी, यूएसडी/आईएनआर के लिए संदर्भ दर तथा अन्य प्रमुख मुद्राओं की विनिमय दर के परिकलन और प्रसार की जिम्मेदारी फाइनैंशियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफबीआईएल) ग्रहण करेगा। एफबीआईएल यूएसडी/आईएनआर की संदर्भ दर और अन्य प्रमुख मुद्राओं की विनिमय दर के परिकलन और प्रसार की प्रक्रिया 10 जुलाई 2018 (मंगलवार) से शुरू करेगा।

जैसाकि वर्तमान में किया जा रहा है, ये दरें सप्ताह के प्रत्येक दिन (शनिवार और रविवार तथा मुंबई में बैंक अवकाश को छोड़कर) प्रकाशित की जाएंगी तथा यह एफबीआईएल की वेबसाइट (www.fbil.org.in) पर उपलब्ध रहेंगी। तदनुसार, संदर्भ दर पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी की जाने वाली दैनिक प्रेस प्रकाशनी 9 जुलाई (सोमवार) के बाद से बंद हो जाएगी।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2018-2019/35

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?