RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

78486017

भारतीय रिज़र्व बैंक ने श्रीमती सुरेखा मरांडी को नया कार्यपालक निदेशक नियुक्त किया

03 जनवरी 2017

भारतीय रिज़र्व बैंक ने श्रीमती सुरेखा मरांडी को नया कार्यपालक निदेशक नियुक्त किया

रिज़र्व बैंक ने 31 दिसंबर 2016 को सेवानिवृत्त हुए श्री यू.एस. पालीवाल की अधिवर्षिता पर श्रीमती सुरेखा मरांडी को कार्यपालक निदेशक(ईडी) नियुक्त किया है। श्रीमती मरांडी ने 02 जनवरी 2017 को कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यपालक निदेशक के रूप में श्रीमती मरांडी उपभोक्ता शिक्षण और संरक्षण विभाग, वित्तीय समावेशन और विकास विभाग तथा सचिव विभाग के कार्य देखेंगी। उन्‍होंने यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड में भी अपनी सेवाएं दी हैं ।

कार्यपालक निदेशक के रूप में पदोन्नत होने से पूर्व श्रीमती मरांडी रिज़र्व बैंक में प्रधान मुख्य महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी थीं। श्रीमती मरांडी ने पिछले तीन दशकों में रिज़र्व बैंक के विनियामक और पर्यवेक्षण, वित्तीय समावेशन और विकास विभाग तथा मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। श्रीमती मरांडी जाधवपुर विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री धारक हैं।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1757

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?