RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

78497248

भारतीय रिज़र्व बैंक ने नौकरी पाने के इच्छुकों को ‘भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट के अलावा अन्य स्रोतों से प्राप्त भर्ती संबंधी संप्रेषण’ पर सावधान किया

12 जून 2018

भारतीय रिज़र्व बैंक ने नौकरी पाने के इच्छुकों को ‘भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट के अलावा अन्य स्रोतों
से प्राप्त भर्ती संबंधी संप्रेषण’ पर सावधान किया

बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ बेईमान व्यक्ति जो अपने आपको भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों के रूप में दिखा रहे हैं, फर्जी ई-मेल पतों और झुठे पत्रशीर्षों के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक संप्रेषण भेज रहे हैं जिनमें नौकरी पाने के इच्छुकों को कथित रूप से भारतीय रिज़र्व बैंक में नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया के भाग के रूप में परीक्षा/साक्षात्कार/चर्चापरक सत्रों में उपस्थित होने की सूचना दी जा रही है।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि भर्ती संबंधी हर प्रकार की सूचना अर्थात विज्ञापन, आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, परीक्षा की समय-सारणी, परीक्षा केंद्रों की सूची, प्रवेश कार्ड, परिणाम आदि केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट /en/web/rbi के माध्यम से ही प्रसारित की जाती है।

इसलिए, आमजनता को भारतीय रिज़र्व बैंक में भर्ती से संबंधित मामलों पर अन्य स्रोतों से प्राप्त इस प्रकार के संप्रेषण पर ध्यान देने और उसका शिकार होने के विरूद्ध सावधान किया जाता है।

जोस जे. कट्टूर
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2017-2018/3253

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?