RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

78492253

रिज़र्व बैंक ने बॉम्बे मर्केनटाईल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई पर दंड लगाया

19 जनवरी 2017

रिज़र्व बैंक ने बॉम्बे मर्केनटाईल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड,
मुंबई पर दंड लगाया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंककारी विनियमन अधिनियम,1949 (सहकारी समितियों पर यथा लागू) की धारा 46(4) के साथ पठित धारा 47ए(1) के प्रावधानों द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 'अपने ग्राहक को जानिए’/`धन-शोधन निवारण’ (केवाईसी/एएमएल) पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी निर्देशों का उल्ल्घंन करने के लिए बॉम्बे मर्केनटाईल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई पर 75.00 लाख (रुपये पचहत्तर लाख मात्र) का आर्थिक दंड लगाया है।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके उत्तर में बैंक ने अपना लिखित जवाब और उसके बाद मौखिक जवाब भी प्रस्तुत किया था। मामले के तथ्यों और बैंक के उत्तर पर विचार करने के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि उल्लंघन प्रमाणित हुए और बैंक पर दंड लगाया जाना आवश्यक है।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1940

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?