RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

78484153

रिज़र्व बैंक ने मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक लि., जिला - मुंबई, महाराष्ट्र को दंडित किया

03 जनवरी 2017

रिज़र्व बैंक ने मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक लि.,
जिला - मुंबई, महाराष्ट्र को दंडित किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 (सहकारी सोसायटियों पर यथालागू) की धारा 46(4) के साथ पठित धारा 47 ए (1) (बी) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक लि., जिला - मुंबई, महाराष्ट्र पर 1 लाख ( एक लाख) का मौद्रिक जुर्माना लगाया है । मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक लि. द्वारा ‘अपने ग्राहक को जानिए’ मानदंडो/धन-शोधन निवारक उपायों के सम्बंध में रिज़र्व बैंक के दिशानिर्देशों/निदेशों/निर्देशों के उल्लंघन हेतु यह जुर्माना लगाया गया है ।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक को कारण दिखाओ नोटिस जारी किया था जिसके लिए बैंक ने लिखित तथा मौखिक उत्तर दिया था । मामले के तथ्यों और बैंक के इस सम्बंध में दिये गये उत्तर पर विचार करने के बाद रिज़र्व बैंक इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि उक्त उल्लंघन की पुष्टि होती है और यह जुर्माना लगाने हेतु पात्र है।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1748

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?