RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

78468020

दि यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, फलटण, महाराष्ट्र पर भारतीय रिजर्व बैंक ने दंड लगाया

14 जुलाई 2016

दि यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, फलटण, महाराष्ट्र पर
भारतीय रिजर्व बैंक ने दंड लगाया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंककारी विनियम अधिनियम, 1949 (सहकारी समितियों पर यथा लागू) की धारा 46(4) के साथ पठित धारा 47ए(1)(बी) के अंतर्गत प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दि यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, फलटण, महाराष्ट्र पर 1.00 लाख (एक लाख रुपए केवल) का मौद्रिक जुर्माना लगाया है क्योंकि दि यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, फलटण, महाराष्ट्र ने, व्यक्तिगत असुरक्षित अग्रिमों की सीमा, समूह ऋण लेने की सीमा पार करके और अनुपालन के प्रस्तुतीकरण के संबंध में रिज़र्व बैंक के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर के बैंककारी विनियम अधिनियम, 1949 (सहकारी समितियों पर यथा लागू) का उल्लंघन किया है ।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके लिए बैंक ने लिखित तथा मौखिक जवाब दिया था। मामले के संदर्भ में तथ्यों एवं बैंक के उत्तर की जाँच के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक इस निष्कर्ष पर पहुँचा है कि उक्त उल्लंघन साबित हो गया है और जुर्माना लगाना आवश्यक हो गया है।

अनिरुद्ध डी. जाधव
सहायक प्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/124

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?