रिजर्व बैंक ने नई दिल्ली में बैंकिंग लोकपाल का दूसरा कार्यालय खोला - आरबीआई - Reserve Bank of India
रिजर्व बैंक ने नई दिल्ली में बैंकिंग लोकपाल का दूसरा कार्यालय खोला
01 नवंबर 2016 रिजर्व बैंक ने नई दिल्ली में बैंकिंग लोकपाल का दूसरा कार्यालय खोला हाल के दिनों के दौरान बैंकिंग नेटवर्क की महत्वपूर्ण वृद्धि तथा बैंकिंग लोकपाल, नई दिल्ली के वर्तमान कार्यालय द्वारा बड़े अधिकार क्षेत्र को कवर किए जाने को देखते हुए, रिजर्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक में बैंकिंग लोकपाल, नई दिल्ली में दूसरे कार्यालय की स्थापना की। भारतीय रिजर्व बैंक के बैंकिंग लोकपाल के पहले कार्यालय,नई दिल्ली का अधिकारक्षेत्र दिल्ली और जम्मू-कश्मीर होगा,जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के बैंकिंग लोकपाल,नई दिल्ली के दूसरे कार्यालय का अधिकार क्षेत्र हरियाणा के (पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला जिले के अलावा) और उत्तर प्रदेश के जिलों गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में होगा। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1079 |