भारतीय रिज़र्व बैंक ने आइजोल में उप कार्यालय का उद्घाटन किया - आरबीआई - Reserve Bank of India
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आइजोल में उप कार्यालय का उद्घाटन किया
15 अक्टूबर 2015 भारतीय रिज़र्व बैंक ने आइजोल में उप कार्यालय का उद्घाटन किया भारतीय रिज़र्व बैंक ने मिज़ोरम राज्य की तात्कालिक आवश्यकताओं की देखरेख के लिए आज आइजोल में एक उप कार्यालय का उद्घाटन किया। इस उप कार्यालय का उद्घाटन श्री पु लल थनवला, माननीय मुख्य मंत्री, मिज़ोरम और डॉ. रघुराम जी. राजन, गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक के कर कमलों से किया गया। इस उप कार्यालय में वित्तीय समावेशन और विकास विभाग (एफआईडीडी), बाज़ार आसूचना कक्ष और उपभोक्ता शिक्षण और संरक्षण कक्ष (शिकायतों के लिए) हैं। इस उप कार्यालय का संपर्क ब्योरा निम्नानुसार है : उप महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी) संपर्क करें : श्रीमती मैरी एल. डेंग, उप महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी) संगीता दास प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/920 |