भारतीय रिज़र्व बैंक ने “पर्यवेक्षी सहयोग और पर्यवेक्षी सूचना के विनिमय” पर बैंक ऑफ गुयाना के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए
20 अप्रैल 2017 भारतीय रिज़र्व बैंक ने “पर्यवेक्षी सहयोग और पर्यवेक्षी सूचना के विनिमय” भारतीय रिज़र्व बैंक ने “पर्यवेक्षी सहयोग और पर्यवेक्षी सूचना के विनिमय” पर बैंक ऑफ गुयाना के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू पर बैंक ऑफ गुयाना की ओर से डॉ. गोबिंद एन. गंगा, गवर्नर और भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से डॉ. उर्जित आर. पटेल, गवर्नर द्वारा हस्ताक्षर किए गए। रिज़र्व बैंक ने अधिक सहयोग को बढ़ावा देने और पर्यवेक्षी सूचना साझा करने के लिए कुछ देशों के पर्यवेक्षकों के साथ समझौता ज्ञापन, पर्यवेक्षी सहयोग पत्र और सहयोग पत्रक पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही, भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऐसे 40 एमओयू, एक पर्यवेक्षी सहयोग के पत्र और एक सहयोग पत्रक पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/2842 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: