RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

78468731

भारतीय रिज़र्व बैंक इन्‍सेट लेटर ‘R’ के साथ 1000 मूल्‍यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा

09 मई 2016

भारतीय रिज़र्व बैंक इन्‍सेट लेटर ‘R’ के साथ 1000 मूल्‍यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक जल्‍द ही महात्‍मा गांधी श्रृंखला 2005 में 1000 मूल्‍यवर्ग के नोट जारी करेगा जिनमें दोनों संख्या पैनलों में इन्सेट लेटर ‘R’ होगा। इन बैंकनोटों के अग्रभाग में अन्य सभी विशेषताएं होंगी जिनमें अंकों का बढ़ता आकार (बढ़ता फोंट), ब्लीड लाइनें और बड़ा पहचान चिह्न शमिल होगा तथा इन नोटों पर डॉ. रघुराम जी. राजन, गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक के हस्ताक्षर होंगे। इन बैंकनोटों के पृष्‍ठ भाग पर मुद्रण वर्ष ‘2016’ अंकित  होगा।

अब जारी किए जाने वाले इन बैंकनोटों का डिज़ाइन सभी तरह से महात्‍मा गांधी श्रृंखला 2005 में पहले  जारी किए गए 1000 मूल्‍यवर्ग के बैंकनोटों जैसा रहेगा।

संख्‍या पैनलों में अंकों के बढ़ते आकार किंतु ब्‍लीड लाइनों और बड़े पहचान चिह्न रहित 1000 मूल्‍यवर्ग के बैंकनोटों सहित 1000 मूल्‍यवर्ग में  रिज़र्व बैंक द्वारा पूर्व में जारी सभी बैंक नोट बंध मुद्रा बने रहेंगे।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2015-2016/2611

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?