RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

75764016

शुद्धिपत्र - ग्रेड ‘बी’ (सामान्य/आनीअवि/सांसूप्रवि) में अधिकारियों के पदों पर सीधी भर्ती (परिवीक्षाधीन) - पैनल वर्ष 2023

 

महत्त्वपूर्ण सूचना

(दिनांक 09 मई 2023 का विज्ञापन संख्या 3ए/2023-24)

मणिपुर में उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा के पश्चात उक्त भर्ती हेतु आवेदनों के पंजीकरण की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। संशोधित तिथियों का विवरण निम्नानुसार है:

गतिविधि मौजूदा तिथियां संशोधित तिथियां
आवेदनों के ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क/सूचना प्रभार के भुगतान के लिए वेबसाइट लिंक निम्नानुसार खुला रहेगा - 09 मई 2023 से 09 जून 2023
(सांय 06:00 बजे तक)
09 मई 2023 से 16 जून 2023
(सांय 06:00 बजे तक)

दिनांक 09 मई 2023 के विज्ञापन संख्या 3ए/2023-24 की विस्तृत सूचना में जहां भी आवेदनों के लिए अंतिम तिथि का उल्लेख 09 जून 2023 किया गया है वहां अंतिम तिथि को 16 जून 2023 पढ़ा जाए। परिशिष्ट-IV में उल्लिखित परीक्षा-पूर्व प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की नियत तिथि को भी 09 जून 2023 के बजाय 16 जून 2023 पढ़ा जाए।

2. बोर्ड ने ग्रेड 'बी' (सामान्य) में अधिकारियों की भर्ती – पैनल वर्ष 2023 हेतु चरण-I ऑनलाइन परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को 'केंद्र परिवर्तन' का विकल्प देने का भी निर्णय लिया है। ऐसे उम्मीदवार जो केंद्र परिवर्तित करने के इच्छुक हैं, वे निम्न में से किसी भी केंद्र का चुनाव कर सकते हैं:

  1. आइजोल

  2. कोहिमा

  3. शिलांग

  4. जोरहाट

  5. गुवाहाटी

  6. कोलकाता

  7. दिल्ली

ऐसे उम्मीदवारों के लिए 'केंद्र परिवर्तन' का विकल्प 20 जून 2023 (प्रात: 10:00 बजे) से 22 जून 2023 (सांय 06:00 बजे) तक बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवारों से ‘केंद्र परिवर्तन’ के अनुरोध प्राप्त होने पर उन्हें उनके चुने हुए केंद्रों के स्थानों का आबंटन किया जाएगा।

टिप्पणी: दिनांक 09 मई 2023 के विज्ञापन संख्या 3 ए/2023-24 में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेगी। इस विज्ञापन के संबंध में यदि कोई शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे केवल बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर प्रकाशित किया जाएगा।

Caution

सावधानी

भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं। इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

Web Content Display (Global)

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?