RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

231217

शुद्धिपत्र - सहायक के पद के लिए भर्ती

सहायक के पद पर भर्ती 2019 हेतु दिनांक 23 दिसंबर 2019 को जारी विज्ञापन के संदर्भ में, दिव्यांग उम्मीदवारों की उपयुक्तता से संबंधित पैरा को निम्नानुसार पढ़ा जाए:

केवल निम्नलिखित श्रेणियों के दिव्यांगजन ही इस पद के लिए आवेदन करने हेतु पात्र हैं:

ओएच- लोकोमोटर दिव्यांग उम्मीदवार: ओए - एक हाथ प्रभावित (दायां या बायां); बीएल - दोनों पैर प्रभावित लेकिन हाथ प्रभावित नहीं; ओएल - एक पैर प्रभावित (दायां या बायां), एचआई उम्मीदवार: पीडी - आंशिक रूप से बधिर; डी - बधिर, वीएच उम्मीदवार: बी - दृष्टिहीन; एलवी- कम दृष्टि। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016) के तहत परिभाषित चौथी श्रेणी (घ) से संबंधित उम्मीदवार जैसे ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता, सीखने की विशिष्ट अक्षमता और मानसिक बीमारी और बधिर- दृष्टीहीनता सहित खंड (क) से (घ) के तहत व्यक्तियों में से कई दिव्यांगताएं वाले व्यक्ति पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, यदि वे अधिसूचना के अन्य सभी नियमों और शर्तों का पालन करते हैं। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की तारीख 24 जनवरी 2020 तक बढ़ा दी गई है।

Caution

सावधानी

भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं। इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

Web Content Display (Global)

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?