RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

232769

ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) में सीधी भर्ती - 06 फरवरी 2011 को आयोजित होने वाली प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों की सूची

भारतीय रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड ने 06 फरवरी 2011 को आयोजित होने वाली उक्त परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को अभी तक प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें परीक्षा की तिथि से दो दिन पहले अपने आवेदन में उल्लिखित परीक्षा केंद्र पर आधिकारिक आरबीआई कार्यालय (अगरतला, आइजोल, इम्फाल, इटानगर, कोहिमा, पोर्ट ब्लेयर और शिलांग के मामले में एसबीआई कार्यालय) के प्रभारी से कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क करना चाहिए। उन्हें विधिवत हस्ताक्षरित पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना होगा। आवश्यक मार्गदर्शन के लिए इन निर्देशों का पालन न करने पर उम्मीदवार किसी भी प्रकार के दावे के लिए पात्र नहीं होंगे।

प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों की सूची

Caution

सावधानी

भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं। इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

Web Content Display (Global)

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?