RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138891424

उम्मीदवारों के लिए आवेदन फार्म को संशोधित/सुधार करने हेतु एडिट विंडो - भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यालय परिचारक के पद के लिए भर्ती - पैनल वर्ष 2025

कृपया भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यालय परिचारक- पैनल वर्ष 2025 के पद पर भर्ती के लिए 15 जनवरी, 2026 के विज्ञापन के पैरा 8 - “उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र को संशोधित / सुधार करने के लिए “एडिट विंडो” का संदर्भ लें ।

उम्मीदवारों को 2 दिनों की अवधि के लिए एक एडिट विंडो प्रदान की जाएगी ताकि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र को संशोधित / सुधार कर सकें, जिसमें उम्मीदवारों को आवश्यक भुगतान करने पर अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन डेटा में आवश्यक सुधार / परिवर्तन करने के बाद आवेदन पुनः प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडिट विंडो में निम्नलिखित फील्ड में दर्ज की गई प्राथमिकताओं / डेटा को बदलने की अनुमति दी जाएगी:

(1) परीक्षा केंद्र -
(2) पिता का नाम
(3) माँ का नाम
(4) 10वीं / 12वीं प्रतिशत
(5) श्रेणी (केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने भोपाल कार्यालय के तहत रिक्तियों के लिए आवेदन किया है और जो 29 जनवरी, 2026 की तारीख के शुद्धिपत्र के अनुसार अब एससी / ईडब्ल्यूएस / भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के लिए अधिसूचित रिक्तियों के मद्देनज़र अपनी श्रेणी को बदलना चाहते हैं | )
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे नीचे उल्लिखित तारीखों पर एडिट विंडो पेज तक पहुंचने के लिए एडिट विंडो लिंक का उपयोग करें:

एडिट विंडो के लिए तारीखें

10 फरवरी 2026 (00:01 बजे से) से
11 फरवरी, 2026 (23:59 बजे तक) तक

 

महत्वपूर्ण सूचना

1) केवल उन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने आवेदन पंजीकरण की निर्दिष्ट अवधि के भीतर अपेक्षित शुल्क / सूचना शुल्क के भुगतान के साथ अपना पूरा ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर दिया है।

2) उम्मीदवार को ‘आवेदन फॉर्म को संशोधित / सही करने के लिए एडिट विंडो’ के दौरान सिर्फ़ एक बार आवेदन को संशोधित/सुधारित करने और पुनः प्रस्तुत करने की अनुमति होगी। अर्थात, यदि उम्मीदवार अद्यतित आवेदन में कोई गलती करता है, तो उसे अद्यतन करने की अनुमति नहीं होगी। संशोधित आवेदन प्रस्तुत करने से पहले, उम्मीदवार को यह जाँच लेना चाहिए कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक फील्ड में सही विवरण भरा है।

3) उम्मीदवारों द्वारा मूल आवेदन में प्रस्तुत किया गया डेटा 'नाम', 'ईमेल आईडी', 'मोबाइल नंबर', 'पत्राचार पता', 'स्थायी पता', आदि को एडिट नहीं किया जा सकता है।

4) 'एडिट विंडो' के माध्यम से आवेदन पत्र को संशोधित / सुधारने के लिए लागू शुल्क ₹200/- (जीएसटी सहित) है। सुधार शुल्क श्रेणी निरपेक्ष सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा (भोपाल कार्यालय के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को छोड़कर)। एक बार भुगतान की गई सुधार शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं की जाएगी और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा के समक्ष समायोजित किया जाएगा।

5) लागू सुधार शुल्क की प्राप्ति के अधीन, केवल नवीनतम संशोधित आवेदन को वैध माना जाएगा।

6) कई आवेदनों के मामले में, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि केवल नवीनतम आवेदन को एडिट करें।

7) उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र को संशोधित / सुधार करने के लिए 'एडिट विंडो' की समाप्ति के बाद, किसी भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन / संशोधन / सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

8) भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यालय परिचारक के पद पर भर्ती - पैनल वर्ष 2025 के लिए 15 जनवरी, 2026 के विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें, जो बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित की गई हैं, अपरिवर्तित रहेंगी।

नोट: कृपया ध्यान दें कि उपर्युक्त विज्ञापन पर जारी किया गया शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित किया जाएगा।

Caution

सावधानी

भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं। इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

Web Content Display (Global)

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?