RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S2

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

75737998

महत्त्वपूर्ण सूचना - ग्रेड ‘बी’ (सीधी भर्ती-डीआर) (परिवीक्षाधीन-ओपी) (सामान्य/आनीअवि/सांसूप्रवि) वर्ग में अधिकारियों के पदों पर सीधी भर्ती – पैनल वर्ष 2023

(दिनांक 09 मई 2023 का विज्ञापन संख्या 3ए/2023-24)

‘केंद्र परिवर्तन’ के लिए ऑनलाइन अनुरोध हेतु लिंक

(केवल इम्फाल केंद्र के उम्मीदवारों के लिए)

उक्त विज्ञापन के संबंध में 06 जून 2023 को जारी शुद्धिपत्र के पैरा 2 का संदर्भ लें जिसमें यह सूचना दी गई थी कि बोर्ड ने ग्रेड 'बी' (सामान्य) – पैनल वर्ष 2023 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण-1 ऑनलाइन परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र के रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को 'केंद्र परिवर्तन' का विकल्प देने का निर्णय लिया गया है।

तदनुसार, इच्छुक उम्मीदवार जो ग्रेड 'बी' (सामान्य) – पैनल वर्ष 2023 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण-1 ऑनलाइन परीक्षा के लिए अपना केंद्र परिवर्तित करना चाहते हैं, वे अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लिंक पर लॉग-इन करके 'केंद्र परिवर्तन' के संबंध में अपने विवरण को संपादित कर सकते हैं।

लिंक 20 जून 2023 (प्रात: 10:00 बजे) से 22 जून 2023 (सायं 06:00 बजे तक) तक सक्रिय रहेगा।

टिप्पणी: यह विकल्प केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने ग्रेड 'बी' (सामान्य) – पैनल वर्ष 2023 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण-1 ऑनलाइन परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र के रूप में चुना है। 09 मई 2023 के विज्ञापन संख्या 3ए/2023-24 में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित हैं।

Caution

सावधानी

भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं। इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

Web Content Display (Global)

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?