आसाम राज्य में नये जिलों का गठन - अग्रणी बैंक दायित्व सौंपना
भारिबैं /2006-2007/233
ग्राआऋवि.के का.एल बी एस.बी सी.सं.42 /02.08.01/2006-07
जनवरी 18, 2007
अध्यक्ष,
सभी अग्रणी बैंक.
महोदय,
आसाम राज्य में नये जिलों का गठन - अग्रणी बैंक दायित्व सौंपना
आसाम सरकार ने दिनांक 30 अक्तुबर 2003 के अपने विशेष राजपत्र अधिसूचना सं.228 द्वारा उदालगुरी , चिरांग एवं बक्सा नामक तीन नए जिलों के गठन के बारे में सूचित किया है , जिन्हें निम्नलिखित वर्तमान जिलों से अलग करके बनाया गया है:-
| क्रम सं | नये जिले का नाम | वर्तमान जिला तथा अलग किये गये गावों की संख्या | |
| वर्तमान जिले का नाम | अलग किये गये गावों की संख्या | ||
| 1 | उदालगुरी | सोनितपुर | 19 |
| दारांग | 808 | ||
| 2 | चिरांग | कीकराझार | 134 |
| बोंगाईगांव | 358 | ||
| बरपेटा | 8 | ||
| 3 | बक्सा | बरपेटा | 231 |
| नलबारी | 367 | ||
| कामरूप | 100 | ||
2. इस संदर्भ मेंयह निर्णय लिया गया है कि नए जिलां का अग्रणी बैंक दायित्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सौंपा जाए ।
यह निर्णय तत्काल रूप से प्रभावी समझा जाए ।
3.राज्य के अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं है ।
भवदीय,
(ए.के.भंडारी)
उप महाप्रबंधक
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: