पूंजी बाजार में बैंकों का एक्सपोज़र -म्यूचुअल फंडों को बैंकों द्वारा
दिये गए ऋण तथा अपरिवर्तनीय भुगतान प्रतिबद्धताएँ (आइपीसी) जारी करना
|
आरबीआइ/2007-08/359 9 जून 2008
सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) महोदय पूंजी बाजार में बैंकों का एक्सपोज़र -म्यूचुअल फंडों को बैंकों द्वारा दिये गए ऋण कृपया 14 दिसंबर 2007 के हमारे परिपत्र सं. बैंपविवि. डीआइआर. बीसी. 57/13.03.00/ 2007-08 का पैरा 4 देखें, जिसके अनुसार परिपत्र की तारीख से छह महीने तक की संक्रमण अवधि दी गयी थी ताकि बैंक उपर्युक्त परिपत्र में निहित अपेक्षाओं का अनुपालन कर सकें। इस मामले की समीक्षा करने पर यह निर्णय लिया गया है कि उपर्युक्त परिपत्र में निहित अपेक्षाओं का अनुपालन करने के लिए संक्रमण अवधि और तीन महीने, अर्थात् 13 सितंबर 2008 तक बढ़ायी जाए। भवदीय |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: