RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

137521326

पूंजी पर्याप्तता एवं बाजार अनुशासन पर विवेकपूर्ण दिशानिर्देश - नया पूंजी पर्याप्तता ढांचा - पात्र साख निर्धारक एजेंसियां - ब्रिकवर्क इंडिया प्रा. लि. (ब्रिकवर्क)

आरबीआई/2011-12/499
बैंपविवि. सं. बीपी. बीसी. 92 /21.06.007/2011-12

13 अप्रैल 2012
24 चैत्र 1934 (शक)

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक /प्रबंध निदेशक/मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक
(स्थानीय क्षेत्र बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)

महोदय

पूंजी पर्याप्तता एवं बाजार अनुशासन पर विवेकपूर्ण दिशानिर्देश -
नया पूंजी पर्याप्तता ढांचा - पात्र साख निर्धारक एजेंसियां -
ब्रिकवर्क रेटिंग इंडिया प्रा. लि. (ब्रिकवर्क)

कृपया ‘पूंजी पर्याप्तता एवं बाजार अनुशासन पर विवेकपूर्ण दिशानिर्देश - नया पूंजी पर्याप्तता ढांचा' विषय पर दिनांक 1 जुलाई 2011 का मास्टर परिपत्र बैंपविवि. सं. बीपी. बीसी. 11/ 21.06.001/ 2010-11 देखें ।

2. उक्त परिपत्र के पैरा 6 के अनुसार चार देशी साख निर्धारक एजेंसियों अर्थात् केयर, क्रिसिल, फिच इंडिया और इक्रा को बैंकों के पूंजी पर्याप्तता दावों के जोखिम भारांकन के लिए अधिकृत किया गया है। इन देशी साख निर्धारक एजेंसियों द्वारा जारी दीर्घकालिक और अल्पकालिक साख निर्धारण को बासल II फ्रेमवर्क के अंतर्गत मानकीकृत विधि के अनुसार लागू होने वाली समुचित जोखिम भारिता के साथ मैपिंग कर ली गयी है ।

3. अब यह निर्णय लिया गया है कि मौजूदा चार देशी साख निर्धारक एजेंसियों के अतिरिक्त बैंक पूंजी पर्याप्तता दावों की जोखिम भारिता के लिए ब्रिकवर्क रेटिंग इंडिया प्रा. लि. (ब्रिकवर्क) के साख निर्धारण का भी प्रयोग कर सकते हैं । ब्रिकवर्क द्वारा दी गई दीर्घकालिक और अल्पकालिक रेटिंग की रेटिंग-जोखिम भारिता मैपिंग अन्य साख निर्धारक एजेंसियों की मैपिंग जैसी ही होगी।

भवदीय

(दीपक सिंघल)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?