केवल लघु उद्योग क्षेत्र में विनिर्माण के लिए आरक्षित मदों की सूची में परिवर्तन के संबंध में 21 फरवरी 2006 की अधिसूचना सं.एस.ओ.229(ई) - शहरी सहकारी बैंक
आरबीआई/2006-07/183
शबैंवि(पीसीबी).परि.19/09.09.001/2006-07
17 नवंबर 2006
मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंक
|
महोदय/महोदया
केवल लघु उद्योग क्षेत्र में विनिर्माण के लिए आरक्षित मदों की सूची में परिवर्तन कृपया 29 सितंबर 2005 का हमारा परिपत्र शबैंवि(पीसीबी) परि.सं.13/09.09.001/2005-06 देखें जो केवल लघु उद्योग क्षेत्र में विनिर्माण के लिए आरक्षित मदों की सूची में संशोधन के संबंध में है। इस बीच भारत सरकार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग) ने 21 फरवरी 2006 को एक राजपत्र अधिसूचना एस.ओ.229(ई) जारी की है जिसके माध्यम से (व) केवल लघु उद्योग क्षेत्र में विनिर्माण के लिए आरक्षित 69 मदों तथा (वव) ड्रग्स एवं फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में सभी मदों (आरक्षित हों या अनारक्षित) के संबंध में प्लांट एवं मशीनरी में निवेश की सीमा 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने की अधिसूचना दी गई है।
भवदीय (एन.एस.विश्वनाथन) प्ले हो रहा है
सुनें
|
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: