भारत सरकार और पूर्ववर्ती यूएसएसआर के बीच 30 अप्रैल 1981 तथा 23 दिसंबर 1985 के आस्थगित भुगतान (राजकीय) व्यापार समझौते
भारिबैंक/2016-17/101 27 अक्तूबर 2016 सभी श्रेणी-I प्राधिकृत व्यापारी बैंक महोदया/महोदय, भारत सरकार और पूर्ववर्ती यूएसएसआर के बीच 30 अप्रैल 1981 तथा प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी I बैंकों (प्रा.व्या. श्रेणी-I) का ध्यान 30 जून 2016 के ए.पी.(डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. 79 की ओर आकृष्ट किया जाता है जिसमें विशेष करेंसी बास्केट के तहत 23 जून 2016 से रुपया का मूल्य 83.5796140 रुपए नियत किया गया था। 2. प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-I बैंकों को सूचित किया जाता है कि इसके बाद 17 अक्तूबर 2016 को इसमें पुन: संशोधन किया गया है और तदनुसार, 20 अक्तूबर 2016 से विशेष करेंसी बास्केट का रुपया मूल्य 81.0297640 रुपए नियत किया गया है। 3. प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-। बैंक इस परिपत्र की विषय-वस्तु से अपने संबंधित घटकों को अवगत करा दें। 4. इस परिपत्र में निहित निर्देश विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 (1999 का 42) की धारा 10(4) और धारा 11(1) के अधीन और अन्य किसी कानून के अंतर्गत अपेक्षित अनुमति/ अनुमोदन, यदि कोई हो, पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना जारी किए गए हैं। भवदीय, (ए. के. पाण्डेय) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: