भारत सरकार और भूतपूर्व युएसएसआर के बीच 30 अप्रैल 1981 और 23 दिसम्बर 1985 का आस्थागित भुगतान व्यापार समझौते
भारतीय रिज़र्व बैंक ए.पी.(डीआइआर सिरीज़ ) परिपत्र सं.50 जून 5, 2002 सेवा में महोदया / महोदय भारत सरकार और भूतपूर्व युएसएसआर के बीच 30 अप्रैल 1981 प्राधिकृत व्यापारियों का ध्यान दिनांक 15 मई 2002 के ए.पी (डीआइआर सिरीज) परिपत्र सं. 46 की ओर आकृष्ट किया जाता है जिसमें 9 मई 2000 से प्रभावी विशेष मुद्रा समुह के रुपया मूल्य को दर्शाया गया था । "प्राधिकृत व्यापारियों को वह सूचित किया जाता है कि 6 मई 2002 को और एक परिवर्तन हुआ और तदनुसार विशेष मुद्रा समुह का मूल्य 9 मई 2002 से रुपये 54.1262 पर निर्धारित हुआ है । 2. प्राधिकृत व्यापारी इस परिपत्र की विषयवस्तु से अपने संबंधित ग्राहकों को अवगत करा दें । 3. इस परिपत्र में अन्तर्विष्ट निदेश विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम 1999 (1999 का 42) की धारा 10(4) और धारा 11 (1) के अंतर्गत जारी किए गए है । भवदीया ग्रेस कोशी |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: