RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79081330

एक्जिम बैंक की म्यानमा विदेश व्यापार बैंक, म्यानमार को 20 मिलियन अमरीकी डॉलर की ऋण सहायता

आरबीआइ 2009-10/97
ए.पी.(डीआईआर सिरीज)परिपत्र सं. 1 

02 जुलाई 2009

(2008-09 का अंतिम परिपत्र 71 है)

सभी श्रेणी - । प्राधिकृत व्यापारी बैंक

महोदय/महोदया

एक्जिम बैंक की म्यानमा विदेश व्यापार बैंक, म्यानमार को
20 मिलियन अमरीकी डॉलर की ऋण सहायता

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने म्यानमा विदेश व्यापार बैंक,म्यानमार के साथ म्यानमार में थनबायेकन पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स के संबंध में भारत से परामर्शदात्री सेवाओं सहित सुयोग्य वस्तुओं और सेवाओं के वित्तपोषण के लिए 20 मिलियन अमरीकी डॉलर (बीस मिलियन अमरीकी डॉलर) की ऋण सहायता उपलब्ध कराने के लिए 17 फरवरी 2009 को एक करार किया है । इस करार के तहत निर्यात के लिए भारत से वस्तुएं और परामर्शदात्री सेवा सहित सेवाएं वे हैं जो भारत सरकार की विदेश व्यापार नीति के तहत निर्यात के लिए सुयोग्य हैं और जिसकी खरीद के लिए इस करार के तहत एक्जिम बैंक द्वारा वित्तपोषण किया जाना अनुमत किया जा सकता है । इस करार के तहत एक्जिम बैंक द्वारा कुल ऋण में से संविदागत कीमत के कम से कम 85 प्रतिशत मूल्य की वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति बिक्रेता द्वारा भारत से और शेष 15 प्रतिशत मूल्य की वस्तुएं और सेवाएं (परामर्शदात्री सेवाओं को छोड़कर अन्य) विक्रेता द्वारा भारत से बाहर सुयोग्य संविदा से प्राप्त की जा सकती है ।

2. ऋण सहायता के तहत यह करार 15 जून 2009 से लागू है और करार के निष्पादन की तारीख 17 फरवरी 2009 है । ऋण सहायता के तहत ऋण पत्र खोलने तथा वितरण की अंतिम तिथि परियोजना निर्यात के मामले में संविदा (संविदाएं) समापन की निर्धारित तारीख (तारीखों )से 48 माह और आपूर्ति संविदा के मामले में ऋण करार के निष्पादन की तारीख से 72 माह (16 फरवरी 2015) होगी ।

3. ऋण सहायता के तहत पोतलदान रिज़र्व बैंक द्वारा समय समय पर जारी अनुदेशों के अनुसार जीआर/ एसडीएफ फॉर्मों में घोषित किया जाना होगा ।

4. उपर्युक्त ऋण सहायता के तहत कोई एजेंसी कमीशन देय नहीं है । तथापि, यदि आवश्यक हो तो निर्यातक मुक्त विदेशी विनिमय में कमीशन के भुगतान के लिए अपने निजी संसाधनों का अथवा विदेशी मुद्रा अर्जक विदेशी मुद्रा खाते में शेष राशि उपयोग कर सकते हैं । प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी - । (ए.डी.बैंक श्रेणी -।) बैंक संविदा मूल्य के पूर्ण भुगतान की उगाही पर इस प्रकार के धनप्रेषण अनुमत कर सकता हैं बशर्ते एजेंसी कमीशन के भुगतान के लिए प्रचलित अनुदेशों का अनुपालन किया जाता है ।

5. प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी -। बैंक इस परिपत्र की विषयवस्तु से अपने निर्यातक घटकों को अवगत करा दें और उन्हें सूचित करें कि वे एक्जिम बैंक के केंद्र एक, 21 वीं मंजिल, विश्व व्यापार केंद्र कॉम्प्लेक्स, कफ परेड, मुंबई 400005 में स्थित कार्यालय से ऋण सहायता के पूरे ब्योरे प्राप्त करें अथवा www.eximbankindia.in पर लॉग ऑन करें ।

6. इस परिपत्र में समाहित निदेश विदेशी मुद्रा अधिनियम,1999 (1999का 42) की धारा 10 (4) और धारा 11 (1) के अंतर्गत जारी किये गये हैं और किसी अन्य कानून के अंतर्गत अपेक्षित अनुमति/अनुमोदन, यदि कोई हो, पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बगैर है


भवदीय

(सलीम गंगाधरन)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?